उधर, उमर अब्दुल्ला सरकार और सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस ने सड़क निर्माण के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि MoU केवल अमरनाथ यात्रा ट्रैक पर लंबित सुरक्षा कार्यों, ढलान स्थिरीकरण और बर्फ हटाने के लिए है। वहीं, BRO ने स्पष्ट किया है कि वह सभी पर्यावरणीय मानकों का पालन करते हुए मौजूदा ट्रैक को सुरक्षित बना रहा है। इस बीच झील के आसपास निर्माण रोकने के लिए Change.org पर शुरू की गई ऑनलाइन पिटीशन पर 8,600 से ज्यादा लोग हस्ताक्षर कर चुके हैं, जबकि कांग्रेस, मीरवाइज उमर फारूक और बीजेपी की ओर से भी इस मुद्दे पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।