Tata Steel के कंट्रोलिंग स्टेक खरीदने के प्रस्ताव को लेकर बढ़ती चिंता के बीच APL Apollo Tubes के शेयरों में भारी बिकवाली जारी है। बुधवार, 25 नवंबर को सुबह के कारोबार में शेयर 15 फीसदी टूटकर दिन के दूसरे लोअर सर्किट पर पहुंच गया और 1419.5 रुपये पर फिसल गया। हालांकि, बाद में शेयर थोड़ा संभला और दोपहर 2:08 तक 1488 रुपये पर कारोबार कर रहा था. इस गिरावट के बीच ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal ने शेयर पर BUY रेटिंग दोहराई है और 2220 रुपये का टारगेट दिया है।
