Trading Plan : रुपये में मजबूती और कच्चे तेल में नरमी से बाजार में जोश, जानिए कल के लिए क्या हो ट्रेडिंग रणनीति

Trading Plan : EMS शेयरों में मुनाफावसूली आई है। AI ट्रेड फिर अनवाइंड होने से GVT&D जैसे शेयर गिरे हैं। रुपये में जबरदस्त रैली है। इसके 92 के नीचे आने के संकेत हैं। कच्चा तेल 90 के नीचे आया है। यह भारत के लिए बड़ा पॉजिटिव है

अपडेटेड Nov 25, 2026 पर 2:27 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Trading Plan :बाजार में फिलहाल बड़ी ट्रेड 'गिरावट में खरीदारी' की है। लेकिन अब कूदकर रैली में लेने वाला बाजार नहीं है। बेहतर है सोमवार जैसी गिरावट में थोड़ी हिम्मत दिखाना

Trading Plan : रुपये में मजबूती और कच्चे तेल के 90 डॉलर के नीचे फिसलने से बाजार में जोश देखने को मिल रहा है। हालांकि ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली हावी हो गई है। भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांकों ने दिन के दौरान हुई कुछ बढ़त गंवा दी है, लेकिन दोपहर के सत्र में भी ये बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी 25,700 के आसपास है, जबकि सेंसेक्स 1,241.07 अंक यानी 1.51% की तेजी के साथ 83,677.06 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी ऊपर से करीब 250 प्वाइंट करेक्ट हुआ है। बैंक निफ्टी भी हाई से 700 प्वाइंट नीचे आया है, लेकिन इसकी लीडरशिप बरकरार है।

उधर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों का अंडरपरफॉर्मेंस जारी है। HDFC और ICICI बैंक का कमाल जारी है। दोनों शेयर करीब 3% ऊपर हैं। इंटरग्लोब में भी 3 परसेंट की उड़ान देखने को मिली है। वहीं, GVT&D, CG POWER और HITACHI में दबाव है। AI ट्रेड में अनवाइंडिंग की वजह से सुबह ही गिरने की आशंका जताई गई थी।

क्रूड में नरमी से FMCG शेयरों में जबरदस्त रौनक है। FMCG इंडेक्स करीब 3 परसेंट ऊपर है। डाबर 7 परसेंट तेजी के साथ F&0 का टॉप गेनर बना है। HUL, ITC, टाटा कंज्यूमर भी 4-4 परसेंट तक उछले हैं। IT में भी रौनक है। डॉलर इंडेक्स में मजबूती से मेटल नीचे आए हैं। मेटल इंडेक्स 2 परसेंट से ज्यादा नीचे आया है। हिंदुस्तान, जिंक, हिंद कॉपर, हिंडाल्को नीचे कारोबार कर रहे हैं।


बैंकों पर Jefferies का बुलिश नजरिया है। इसने कहा है कि ग्लोबल फाइनेंशियल सेक्टर की सुस्ती से भारतीय बैंकों को फायदा मिलेगा। 15% अर्निंग्स ग्रोथ की उम्मीद जताई है। ICICI, Axis, SBI, HDFC और Kotak को टॉप पिक्स बताया है।

APL अपोलो में फिर गिरावट है, यह करीब 9 परसेंट नीचे है। हालांकि डील पर टाटा स्टील के बयान के बाद 8% तक की रिकवरी दिखी है। सीएनबीसी-आवाज से एक्सक्लूसिव बातचीत में मैनजमेंट ने कहा है कि जरुरत पड़ी तो अपोलो डील की समीक्षा कर सकते हैं।

इंश्योरेंस शेयरों में आज जोरदार हलचल है। Bima Sugam की लॉन्चिंग टली है। साथ ही डिस्ट्रीब्यूशन सुधारों की समीक्षा के लिए IRDAI ने नई कमेटी बनाई है। बीमा कंपनियों और डिस्ट्रीब्यूटर्स को राहत के संकेत हैं। HDFC लाइफ, PB फिनटेक, MFSL और टर्टल मिंट 6 परसेंट तक ऊपर हैं।

EMS शेयरों में जबरदस्त मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। KAYNES और DIXON टेक 4-4 परसेंट तक नीचे आए हैं। अगले साल चीन में मोबाइल फोन शिपमेंट 20-25% घटने की खबर से सेंटिमेंट खराब हुए हैं।

बाजार: मिला-जुला दिन

बाजार पर अपनी राय साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी और बैंक निफ्टी में शानदार रैली आई है लेकिन ये दिन के हाई से हल्के हुए हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप का अंडरपरफॉर्मेंस जारी है। आज भी Adv/Dec खराब है। FMCG, बैंक में तेजी की कॉल सटीक पड़ी है। आवाज़ की कॉल डाबर, इंडिगो और HDFC बैंक में जबरदस्त मुनाफा हुआ है। मेटल्स में आज भी गिरावट जारी रही। EMS शेयरों में मुनाफावसूली आई है। AI ट्रेड फिर अनवाइंड होने से GVT&D जैसे शेयर गिरे हैं। रुपये में जबरदस्त रैली है। इसके 92 के नीचे आने के संकेत हैं। कच्चा तेल 90 के नीचे आया है। यह भारत के लिए बड़ा पॉजिटिव है।

बाजार: अब क्या?

बाजार में फिलहाल बड़ी ट्रेड 'गिरावट में खरीदारी' की है। लेकिन अब कूदकर रैली में लेने वाला बाजार नहीं है। बेहतर है सोमवार जैसी गिरावट में थोड़ी हिम्मत दिखाना। ऊंचे लेवल्स पर लिया है तो हाई पर मुनाफा भी बांधें। HDFC, ICICI, ITC जैसे शेयर कैरी करना बेहतर है। फोकस वहां रखें जहां हर लेवल पर FII खरीदारी है। मेटल्स में हमने कुछ समय से नेगेटिव नजरिया लिया है। सबसे ज्यादा कमाई Interglobe ने कराई है। उस दिन से जब सबने कहा शॉर्ट और हमने लॉन्ग का नजरिया लिया है। FMCG, ऑटो और NBFCs में अभी भी मौके हैं।

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए 25,500-25,600 पर सपोर्ट और 25,900-26,000 पर रेजिस्टेंस है। बैंक निफ्टी के लिए 62,800-63,000 पर सपोर्ट और 63,800-64,000 पर रेजिस्टेंस है।

 

Piramal Pharma Share Price : कार्लाइल ने 2,200 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील में बेची हिस्सेदारी, 4.35% टूटा शेयर

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।