Piramal Pharma Share Price : कार्लाइल ने 2,200 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील में बेची हिस्सेदारी, 4.35% टूटा शेयर

Piramal Pharma Share Price :कार्लाइल ने जून 2020 में पिरामल फार्मा में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी। आज की ब्लॉक डील में कार्लाइल ने पिरामल फार्मा में 7% हिस्सेदारी 2,200 करोड़ रुपये में बेची है। 6 वर्षों में कंपनी में कार्लाइल द्वारा हिस्सेदारी कम करने का यह पहला मामला है। पिरामल फार्मा में अभी भी कार्लाइल की 10% से अधिक हिस्सेदारी है

अपडेटेड Nov 25, 2026 पर 1:14 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Piramal Pharma Share Price, Piramal Pharma Share, Piramal Pharma Share Outlook, पिरामल फार्मा शेयर प्राइस, पिरामल फार्मा शेयर, पिरामल फार्मा शेयर आउटलुक

Piramal Pharma Share Price : मनीकंट्रोल को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिकी प्राइवेट इक्विटी फर्म कार्लाइल ने 25 नवंबर को ब्लॉक डील के जरिए अपनी पोर्टफोलियो कंपनी पिरामल फार्मा में अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा बेचकर उससे नकदी जुटाई है। यह सौदा आज ही पूरा हुआ है। इस सौदे में कार्लाइल ने अपनी लगभग 7 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी है। 6 सालों में पिरामल फार्मा में इस बड़ी निवेश फर्म द्वारा हिस्सेदारी घटाने का यह पहला मामला है। कार्लाइल ने जून 2020 में पिरामल फार्मा में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी।

सूत्रों के मुताबिक यह ब्लॉक डील लगभग 2,200 करोड़ रुपये में हुई। कार्लाइल के पास अभी भी पिरामल फार्मा में 10 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी है और वह कंपनी को अपना सपोर्ट देना जारी रखेगी।

इस खबर पर,कार्लाइल ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। मनीकंट्रोल ने ईमेल भेजा है,लेकिन पिरामल फार्मा से तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। कंपनी की ओर से जवाब मिलते ही इस खबर को अपडेट कर दिया जाएगा।


एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार आज के ब्लॉक ट्रेड से पहले कार्लाइल की एक इकाई या सहयोगी कंपनी 'सीए एल्केमी इन्वेस्टमेंट्स' (CA Alchemy Investments) की पिरामल फार्मा में 17.93 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

सितंबर तिमाही में पिरामल फार्मा के फिर से मुनाफे में आने के बाद कंपनी की चेयरपर्सन नंदिनी पिरामल ने उम्मीद जताई थी कि साल की दूसरी छमाही और भी बेहतर रहेगी। कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट एंड मैन्युफैक्चरिंग (CDMO) कारोबार में तेजी, कामकाज में सुधार और बायोटेक खर्च में रिकवरी के दम पर कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 के लिए अपने रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस को बढ़ा दिया है।

हाल ही में कंपनी ने हैदराबाद स्थित कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गनाइजेशन 'यापन बायो' (Yapan Bio) में अपनी हिस्सेदारी 74 प्रतिशत से बढ़ाकर 100 प्रतिशत कर दी है।

शेयर की चाल पर एक नजर

फिलहाल यह शेयर एनएसई पर 8.80 रुपए यनी 3.71% की गिरावट के साथ 228 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। आज का इसका दिन का हाई 228.99 रुपए और दिन का लो 220.47 रुपए है। इसका 52 वीक लो 132.30 रुपए और 52 वीक हाई 253.90 रुपए है। स्टॉक भारी वॉल्यूम के साथ ट्रेड कर रहा है। इसका ट्रेडिंग वॉल्यूम 18,253,513 शेयर और मार्केट कैप 30,551 करोड़ रुपए है।

पिछले 1 हफ्ते में यह शेयर 4.71% टूटा है। वहीं, 1 महीने में इसमें 19.17% की तेजी आई है। इस साल अब तक इसमें 32.22% की तेजी आई है। 1 साल में इसने 23.17% रिटर्न दिया है। वहीं, 3 साल में इसमें 85.20% की तेजी देखने को मिली है।

 

 

Daily Voice : 2027 में निफ्टी छू सकता है 30000 का लेवल, मजबूत फंडामेंटल्स और सिस्टम में भरपूर नकदी से मिलेगा सपोर्ट

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।