Stock Picks : बुधवार, 25 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांकों ने अपनी सुबह की बढ़त को थोड़ा कम कर दिया। दोपहर करीब 2:30 बजे, सेंसेक्स 1,421 अंक यानी 1.72% की तेजी के साथ 83,857 पर और निफ्टी 408 अंक यानी 1.61% की तेजी के साथ 25,758 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स सुबह के अपने हाई से करीब 600 अंक नीचे आ गया है। सेक्टर के हिसाब से देखें तो FMCG और प्राइवेट बैंकों में सबसे ज्यादा तेजी रही है। इनमें 2.88% और 2.14% की बढ़ोतरी हुई। वहीं, मीडिया सेक्टर में 4.54% और मेटल सेक्टर में 2.45% की गिरावट दर्ज की गई है।
ब्रॉडर मार्केट लाल निशान में आ गए हैं। मिडकैप 0.11% और स्मॉलकैप 0.64% गिर गए है। इसके अलावा, इंडिया VIX 0.96% बढ़कर 17.87 पर पहुंच गया है। निफ्टी की तेजी में ICICI बैंक, HDFC बैंक, बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व का सबसे बड़ा योगदान रहा है।
इंश्योरेंस शेयरों में आज जोरदार हलचल है। Bima Sugam की लॉन्चिंग टली है। साथ ही डिस्ट्रीब्यूशन सुधारों की समीक्षा के लिए IRDAI ने नई कमेटी बनाई है। बीमा कंपनियों और डिस्ट्रीब्यूटर्स को राहत के संकेत हैं। HDFC लाइफ, PB फिनटेक, MFSL और टर्टल मिंट 6 परसेंट तक ऊपर हैं।
ऐसे में मार्केट ट्रेंड पर बात करते हुए कोटक नियों (Kotak Neo) के वाइस प्रेसीडेंट सहज अग्रवाल ने कहा कि आज इंश्योरेंस का काफी बार जिक्र किया गया। इस सेक्टर में LICI काफी इंटरेस्टिंग लग रहा है। यह स्टॉक एक करेक्टिव फेज़ में रहा है और अभी इसने हाल फिलहाल अपना एक ट्रेंड सपोर्ट बनाया है। ऐसे में यह स्टॉक रिस्क रिवॉर्ड के नजरिए से और फंडामेंटल वैल्यू के लिहाज से भी काफी अच्छा लग रहा है। करंट प्राइस पर इसके खरीद सकते हैं। 390 रुपए का स्टॉप लॉस रखें। इसके लिए पहला रेजिस्टेंस 470 रुपए के आसपास नज़र आ रहा है।
दूसरा स्टॉक जो अच्छा लग रहा है वह है IRCTC। यह स्टॉक पिछले दो साल से करेक्टिव फेज में रहा है और धीरे-धीरे आधा हो गया है। अब रिस्क-रिवॉर्ड के नजरिए से यहां एक बाइंग अपॉर्चुनिटी बन रही है। यह शेयर काफी अच्छा लग रहा है। इसका ट्रेंड सपोर्ट 430 रुपए के आसपास नजर आ रहा है। फिलहाल यह स्टॉक 445 रुपए के आसपास चल रहा है। ऊपर की तरफ में इसमें 470-480 रुपए तक का पोटेंशियल है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।