Trading Plan : रुपये में मजबूती और कच्चे तेल के 90 डॉलर के नीचे फिसलने से बाजार में जोश देखने को मिल रहा है। हालांकि ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली हावी हो गई है। भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांकों ने दिन के दौरान हुई कुछ बढ़त गंवा दी है, लेकिन दोपहर के सत्र में भी ये बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी 25,700 के आसपास है, जबकि सेंसेक्स 1,241.07 अंक यानी 1.51% की तेजी के साथ 83,677.06 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी ऊपर से करीब 250 प्वाइंट करेक्ट हुआ है। बैंक निफ्टी भी हाई से 700 प्वाइंट नीचे आया है, लेकिन इसकी लीडरशिप बरकरार है।
