IMD Weather Alert: देश में अलग-अलग शहरों में मौसम का मिजाज बदला सा है। कहीं बहुत ठंड और कोहरा है, तो कहीं मूसलाधार बारिश हो रही है। ऐसे में आपके शहर के मौसम का हाल कुछ ये है - दक्षिण में बारिश और आंधी का अलर्ट है, तो उत्तर में ठंड और कोहरे ने दस्तक दे दी है। तमिलनाडु, केरल में तेज बारिश होगी, वहीं दिल्ली, पंजाब और हिमाचल में सुबह घना कोहरा छा सकता है।नवंबर खत्म होते-होते मौसम ने करवट ले ली है।
