IMD Weather Alert: देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। कहीं शीतलहर का असर दिखने लगा है तो कहीं भारी बारिश और तेज हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 नवंबर को जारी अपने ताजा मौसम बुलेटिन में पूर्वी राजस्थान में शीतलहर की चेतावनी दी है। वहीं उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक घना कोहरा छाने की आशंका जताई गई है।
