Greaves Cotton अपने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांड Ampere को गांवों और उभरते बाजारों तक ले जाने की तैयारी में है। इस खबर से गुरुवार को कंपनी के शेयर में जोरदार तेजी आई। 26 नवंबर को शेयर 7 फीसदी उछलकर 331 रुपये पर पहुंच गया, जो इसका 52 हफ्ते का हाई है। कंपनी ने इसके लिए CSC Grameen eStore Private Limited के साथ पार्टनरशिप का ऐलान किया है। इसके जरिए Ampere के इलेक्ट्रिक स्कूटर ग्रामीण और उभरते बाजारों के ग्राहकों तक पहुंचाए जाएंगे।
