IT सर्विसेज कंपनी कोफोर्ज लिमिटेड में ब्लॉक डील के जरिए 10 प्रतिशत तक हिस्सेदारी की बिक्री हो सकती है। CNBC-TV18 को सूत्रों से पता चला है कि प्राइवेट इक्विटी फर्म 'एडवेंट इंटरनेशनल' के मालिकाना हक वाली एंटिटीज यह बिक्री कर सकती हैं। इस खबर के सामने आने के बाद कोफोर्ज के शेयर में 5 प्रतिशत तक की गिरावट दिखी। BSE पर शेयर 1,946.05 रुपये के लो तक गया।
रिपोर्ट के अनुसार, इस सौदे को पूरा करने के लिए दो इनवेस्टमेंट बैंकरों को नियुक्त किया गया है। डील जल्द ही होने की उम्मीद है। फिलहाल, एडवेंट के मालिकाना हक वाली एंटिटीज के पास कोफोर्ज में लगभग 20 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कोफोर्ज ने अप्रैल में एडवेंट को प्रेफरेंशियल बेसिस पर 1,815.91 रुपये प्रति शेयर के भाव पर शेयर जारी किए थे।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।