ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंकिंग फर्म बर्नस्टीन ने भारत में एआई और आईटी से जुड़ी कंपनियों के शेयरों पर कवरेज शुरू की है। उसने सात आईटी शेयरों में से तीन को आउटपर्फॉर्म रेटिंग दी है, जबकि दो शेयरों पर न्यूट्रल और दो पर अंडरपरफॉर्म की रेटिंग दी है।
ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंकिंग फर्म बर्नस्टीन ने भारत में एआई और आईटी से जुड़ी कंपनियों के शेयरों पर कवरेज शुरू की है। उसने सात आईटी शेयरों में से तीन को आउटपर्फॉर्म रेटिंग दी है, जबकि दो शेयरों पर न्यूट्रल और दो पर अंडरपरफॉर्म की रेटिंग दी है।
बर्नस्टीन की कवरेज लिस्ट में Coforge, Persistent Systems, Infosys, Wipro, HCLTech, Tech Mahindra और Tata Consultancy Services (TCS) शामिल हैं। इनमें से सिर्फ Coforge, Persistent Systems और HCL Tech को आउटपरफॉर्म रेटिंग मिली है।
Coforge का शेयर 28% चढ़ सकता है
ब्रोकरेज फर्म ने कोफोर्ज के शेयरों के लिए 2,750 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह मौजूदा स्तर से करीब 28 फीसदी ज्यादा है। ब्रोकरेज के मुताबिक, AI क्षमताओं के मामले में Coforge सबसे मजबूत कंपनियों में से एक है। उसका अनुमान है कि कंपनी की ग्रोथ वित्त वर्ष 2030 तक मौजूदा 17 फीसदी से बढ़कर 22 फीसदी हो सकती है। इसके अलावा, कंपनी का EBIT मार्जिन पिछले वित्त वर्ष के अंत के 14.4 फीसदी से बढ़कर वित्त वर्ष 2030 तक 18 फीसदी पहुंच सकता है।
बर्नस्टीन का मानना है कि कंपनी के कुल रेवेन्यू में AI की हिस्सेदारी मौजूदा 44 फीसदी से बढ़कर वित्त वर्ष 2030 तक 49 फीसदी हो सकती है। ब्रोकरेज ने Cigniti और Encora के अधिग्रहण को भी अहम बताया है। इन अधिग्रहणों से Coforge को क्लाउड-नेटिव और AI आधारित एजाइल डेवलपमेंट क्षमताओं के साथ इंजीनियरिंग सर्विसेज का व्यापक पोर्टफोलियो तैयार करने में मदद मिली है। इससे अमेरिका के मिडवेस्ट और वेस्ट कोस्ट क्षेत्रों में कंपनी की मौजूदगी भी मजबूत हुई है।
HCL Tech का शेयर 21% चढ़ सकता है
बर्नस्टीन ने HCL Tech के शेयर के लिए 1,650 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह मौजूदा स्तर से करीब 21 फीसदी ज्यादा है। ब्रोकरेज ने HCL Tech को अपनी कुछ खास पसंद में शामिल किया है। उसका मानना है कि कंपनी के पास AI के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए जरूरी क्षमताएं और बिजनेस मॉडल मौजूद हैं। एचसीएल टेक के पास टेलीकॉम और फिजिकल एआई के मामले में भी अच्छी क्षमता है। कंपनी ग्लोबल कपैबिलिटी सेंटर्स के जरिए व्यापक ट्रांसफॉर्मेशन सॉल्यूशन ऑफर कर सकती है।
Persistent Systems का शेयर 11 फीसदी चढ़ सकता है
बर्नस्टीन ने पर्सिस्टेंट सिस्टम्स के शेयर के लिए 7,000 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह मौजूदा स्तर से करीब 11 फीसदी ज्यादा है। ब्रोकरेज के मुताबिक, Persistent Systems एजेंटिक AI (Agentic AI) के क्षेत्र में शुरुआती कंपनियों में शामिल है। कंपनी का SASVA प्लेटफॉर्म इस दिशा में अहम भूमिका निभा सकता है। कंपनी के 80 फीसदी से ज्यादा कारोबार का संबंध AI आधारित प्रोडक्ट इंजीनियरिंग सर्विसेज से है। इससे AI के बढ़ते इस्तेमाल का फायदा कंपनी को मिल सकता है।
डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।