Market Insight : ऑल टाइम हाई के नजदीक खड़ा बाजार, फार्मा, डिफेंस और बैंकिंग सेक्टर के ये शेयर कराएंगे बंपर कमाई

Market Insight :अपने प्रेफर्ड थीम्स और स्टॉक्स पर बात करते हुए सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि वे कुछ दिनों से फार्मा पर बहुत पॉजिटिव है। हालिया वोलेटिलिटी के बावजूद भी अगर आप देख तो फार्मा में अच्छा मोमेंटम देखने को मिल रहा है। इस समय लार्ज कैप फार्मा में जरूर खरीदारी की जा सकती है। अपने ब्रांड बिल्ड कर रहीं फार्मा की तीनों तरीके की कंपनीज में खरीदारी के मौके हैं

अपडेटेड Nov 26, 2026 पर 1:29 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Market Insight :केमिकल थीम पर बात करते हुए सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि वे केमिकल्स पर पिछले 6-8 महीनों से पॉजिटिव थे। लेकिन बाद में वेस्ट एशिया में लड़ाई चालू होने के चलते क्रूड ऑयल की कीमतें बहुत बढ़ गई

Market Insight : बाजार इस समय ऑल टाइम हाई के बहुत नजदीक खड़ा है। कल और सोमवार को भी निफ्टी ऑलमोस्ट 26,000 की दहलीज को छूता दिखा। बाजार में एफआईआई की तरफ से भी जोरदार खरीदारी देखने को मिल रही है। इसका फायदा रुपए और बाजार दोनों को मिल रहा है। ऐसे में बाजार की आगे की चाल पर अपनी राय साझा करते हुए मार्केट एक्सपर्ट सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि इस समय बाजार का मूड और मोमेंटम 100 फीसदी पॉजिटिव दिख रहा है।

एफआईआई की तरफ से जम कर खरीदारी चल रही है। रुपया स्ट्रेंथ गेन कर रहा है। कंपनियों के रिजल्ट्स तो अच्छे ही आए हैं। मैक्रो फैक्टर्स भी ठीक-ठाक है। ऐसे में बाजार के लिए सारे संकेत पॉजिटिव हैं। हालांकि हमें जियोपॉलिटिकल स्थिति और ग्लोबल मार्केट्स पर ध्यान जरूर रखना पड़ेगा। लेकिन इंडिया में पॉजिटिव मोमेंटम बरकरार रहेगा और बहुत जल्द ही नया ऑल टाइम हाई बनाता दिख सकता है। निफ्टी जल्द ही पुराना ऑल टाइम हाई क्रॉस कर लेगा।

उन्होंने आगे कहा कि चूंकि ग्लोबल मार्केट में बहुत जबरदस्त वोलेटिलिटी है ऐसे में हमारे मार्केट भी वोलेटिलिटी तो रहेगी। लेकिन इसका डायरेक्शन पॉजिटिव रहेगा और एफआईआई का खरीदारी चलती रहेगी।


अपने प्रेफर्ड थीम्स और स्टॉक्स पर बात करते हुए सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि वे कुछ दिनों से फार्मा पर बहुत पॉजिटिव है। हालिया वोलेटिलिटी के बावजूद भी अगर आप देख तो फार्मा में अच्छा मोमेंटम देखने को मिल रहा है। इस समय लार्ज कैप फार्मा में जरूर खरीदारी की जा सकती है। अपने ब्रांड बिल्ड कर रहीं फार्मा की तीनों तरीके की कंपनीज में खरीदारी के मौके हैं। सन फार्मा का शेयर अच्छा लग रहा है। सीडीएमओ स्पेस और डोमेस्टिक फार्मा स्पेस में भी खरीदारी के मौके दिख रहे हैं। इसके साथ साथ डिफेंस में सिलेक्टिवली खरीदारी के मौके बन रहे है। डिफेंस में बीईएल पंदीदा शेयर है। वैल्यूएशन के लिहाज से भी यह शेयर बहुत अच्छा लग रहा है। करंट लेवल्स पर इस शेयर में जरूर खरीदारी की जा सकती है।

इसके अलावा बैंकिंग सेक्टर में भी मूड माहौल और मोमेंटम पॉजिटिव है। यहां पर भी चुनिंदा लार्ज कैप और मिड कैप बैंक्स में खरीदारी के मौके हैं। इसमें सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह से शेयर है।

केमिकल थीम पर बात करते हुए सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि वे केमिकल्स पर पिछले 6-8 महीनों से पॉजिटिव थे। लेकिन बाद में वेस्ट एशिया में लड़ाई चालू होने के चलते क्रूड ऑयल की कीमतें बहुत बढ़ गई। इसके अलावा सप्लाई चेन में भी दिक्कत आ गई। इसके कारण केमिकल्स में होल्ड करने और वेट करने की सलाह दी जा रही थी। लेकिन अब फिर से कुछ अच्छे संकेत दिख रहे हैं।

वेस्ट एशिया का संघर्ष खत्म होते हुए दिख रहा है। क्रूड ऑयल की कीमतें नीचे आ रही हैं। सप्लाई चेन में सुधार हो रहा है। ऐसे में लग रहा है कि इस सेक्टर में फिर एक पॉजिटिव मूड और मोमेंटम देखने को मिलेगा। पिछले दो ढाई साल से यह एक उपेक्षित सेक्टर था। नतीजे भी खराब आ रहे थे। बहुत सारे दिक्कत थे। पर अभी तो साफतौर पर ग्रीन शूट दिख रहे है। यूपीएल का शेयर लॉन्ग टर्म के लिए अच्छा है। इसके अलावा जो स्पेशलिटी केमिकल सेगमेंट की बात करें तो एसआरएफ में लंबी अवधि के लिए खरीदारी की जा सकती है।

 

Experts View : जारी रहेगी बैंक शेयरों की तेजी, न्यू एज शेयरों में दिख रहे कमाई के मौके

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।