Get App

Sukanya Samriddhi Yojana: मंथली 12,500 रुपये का निवेश 21 साल में कितना बन जाएगा? जानिए पूरा कैलकुलेशन

SSY का फायदा उठाने के लिए कुछ शर्तें तय हैं। माता-पिता अपनी दो बेटियों तक के लिए इस स्कीम में अकाउंट ओपन कर सकते हैं। बेटियों की उम्र 10 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दर की सरकार हर तीन महीने में समीक्षा करती है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Nov 26, 2026 पर 3:06 PM
Sukanya Samriddhi Yojana: मंथली 12,500 रुपये का निवेश 21 साल में कितना बन जाएगा? जानिए पूरा कैलकुलेशन
सुकन्या समृद्धि योजना में अकाउंट ओपन करने के लिए शुरुआती जमा राशि 250 रुपये है।

सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाय) का फायदा वे लोग उठा सकते हैं, जिनकी दो बेटियां हैं। बेटियों की उम्र 10 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इस स्कीम का इंटरेस्ट रेट 8.2 फीसदी है। खास बात यह है कि इस स्कीम में सिर्फ 15 साल तक पैसे जमा करना है। यह स्कीम 21 साल में मैच्योर हो जाती है। इस स्कीम में माता-पिता अपनी क्षमता के हिसाब से इनवेस्ट कर सकते हैं।

मंथली 12,500 निवेश करने पर 69 लाख का फंड बनेगा

अगर आप बेटी के नाम से हर महीने 5,000 रुपये जमा करते हैं तो 15 साल में आप कुल 9 लाख रुपये निवेश करेंगे। अगर निवेश की पूरी अवधि में इंटरेस्ट रेट 8.2 फीसदी रहता है तो मैच्योरिटी पर करीब 27.73 लाख रुपये का फंड बन सकता है। इसी तरह हर महीने 12,500 रुपये जमा करने पर करीब 69.33 लाख रुपये का फंड तैयार हो सकता है।

 इस स्कीम में निवेश सिर्फ 15 साल तक करना होगा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें