Car Loan Calculator: नई गाड़ी खरीदते समय ज्यादातर लोग उसकी कीमत और EMI पर ध्यान देते हैं। कोशिश रहती है कि डाउन पेमेंट कम से कम देना पड़े, ताकि शुरुआत में जेब पर ज्यादा बोझ न आए। लेकिन कम डाउन पेमेंट का मतलब है ज्यादा लोन। इससे हर महीने की EMI और कुल ब्याज दोनों बढ़ जाते हैं। दूसरी तरफ, ज्यादा डाउन पेमेंट देने से लोन की रकम घट जाती है। इससे ब्याज भी कम चुकाना पड़ता है।
