Get App

गोल्ड रिकॉर्ड ऊंचाई से 60000 रुपये गिर चुका है, लेकिन निवेश से पहले जान लीजिए दिग्गज इनवेस्टर वॉरेन बफे ने क्या कहा था

सोना जनवरी में अपने पीक से करीब 35-36 फीसदी गिर चुका है। इस गिरावट को कई इनवेस्टर्स गोल्ड में निवेश के बड़े मौके के रूप में देख रहे हैं। 26 नवंबर को भी सोने पर दबाव दिखा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.43 फीसदी यानी 17 डॉलर गिरकर 3,571 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था

Rakesh Ranjanअपडेटेड Nov 26, 2026 पर 12:37 PM
गोल्ड रिकॉर्ड ऊंचाई से 60000 रुपये गिर चुका है, लेकिन निवेश से पहले जान लीजिए दिग्गज इनवेस्टर वॉरेन बफे ने क्या कहा था
इस साल जनवरी में भारत में सोना करीब 1.80 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था।

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। यह अपनी रिकॉर्ड ऊंचाई से करीब 60,000 रुपये गिर चुका है। इस साल जनवरी में भारत में सोना करीब 1.80 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। इसका भाव अब घटकर लगभग 1.20 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने में तेज गिरावट आई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार को सोने पर दबाव

26 नवंबर को भी सोने पर दबाव दिखा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.43 फीसदी यानी 17 डॉलर गिरकर 3,571 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। हालांकि, भारत में गोल्ड फ्यूचर्स में तेजी दिखी। 12 बजे एमसीएक्स में गोल्ड फ्यूचर्स 1.16 फीसदी चढ़कर 1,22,548 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था।

ऑल-टाइम हाई से 35-36% गिरा है सोना 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें