Get App

Adani Group: बाजार से ₹2,000 करोड़ उठाने की तैयारी में गौतम अदाणी की दो कंपनियां! जानें क्या है पूरा प्लान

Adani Group Public Bond Sale: अदाणी ग्रुप की दो बड़ी कंपनियां घरेलू पब्लिक डेट मार्केट के जरिए बड़ा फंड जुटाने की तैयारी कर रही हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड और अदाणी पावर लिमिटेड पब्लिक बॉन्ड बिक्री के जरिए बाजार से ₹2,000 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं। जानिए ये बॉन्ड इश्यू कब तक आ सकते हैं और क्या है कंपनी का पूरा प्लान

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Nov 26, 2026 पर 11:28 AM
Adani Group: बाजार से ₹2,000 करोड़ उठाने की तैयारी में गौतम अदाणी की दो कंपनियां! जानें क्या है पूरा प्लान
इस कदम से देश के सुस्त पड़े घरेलू पब्लिक डेट बाजार को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है

Adani Group Public Bond Sale: देश की सबसे बड़े कारोबारी समूह में से एक अदाणी ग्रुप की दो प्रमुख कंपनियां मार्केट से मोटा फंड जुटाने की तैयारी में हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में मामले से जुड़े जानकार सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड और अदाणी पावर लिमिटेड पब्लिक बॉन्ड इश्यू के जरिए कम से कम ₹2,000 करोड़ जुटाने की योजना पर काम कर रही हैं। इस कदम से देश के सुस्त पड़े घरेलू पब्लिक डेट बाजार को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

कब आ सकते हैं दोनों कंपनियों के पब्लिक बॉन्ड?

सूत्रों के मुताबिक, अदाणी समूह की ये दोनों कंपनियां स्थानीय बॉन्ड अरेंजर्स के साथ मिलकर इश्यू की रूपरेखा तैयार कर रही हैं। दोनों में से एक कंपनी का पब्लिक बॉन्ड इश्यू दिसंबर के अंत तक बाजार में आने का लक्ष्य है। वहीं दूसरी कंपनी की ओर से मार्च में पब्लिक बॉन्ड पेश किए जाने की योजना है।

प्रत्येक कंपनी के ₹1,000 करोड़ से ₹2,000 करोड़ के बीच जुटाने की उम्मीद है। वैसे इश्यू की शर्तें अभी अंतिम नहीं हैं और इनमें आगे बदलाव संभव है। इस मुद्दे पर अदाणी ग्रुप के प्रतिनिधि की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें