Get App

Share Market Rally: 3 वजहों से Sensex चढ़ा 800 प्वाइंट्स, अब Nifty के लिए इस लेवल पर है खतरा

Share Market Rally: एशियाई बाजारों में रौनक के बीच आज सेंसेक्स 797 प्वाइंट्स उछल पड़ा तो निफ्टी 25950 के पार पहुंच गया। एफएमसीजी सेक्टर में बिकवाली की आंधी ने मार्केट को नीचे लाने की कोशिश तो की लेकिन मार्केट इससे उबर गया। जानिए मार्केट में इस तेजी की तीन वजह और एक्सपर्ट का क्या कहना है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 26, 2026 पर 11:21 AM
Share Market Rally: 3 वजहों से Sensex चढ़ा 800 प्वाइंट्स, अब Nifty के लिए इस लेवल पर है खतरा
एक कारोबारी दिन पहले 25 नवंबर को सेंसेक्स (Sensex) 1502.29 प्वाइंट्स यानी 1.82% की बढ़त के साथ 83,938,28 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 469.60 प्वाइंट्स यानी 1.85% की मजबूती के साथ 25,819.25 पर बंद हुआ था।

Share Market Rally: विदेशी निवेशकों की ताबड़तोड़ खरीदारी और आईटी शेयरों की चमक ने मार्केट में रौनक बिखेर दी। डे-लो से सेंसेक्स 797 प्वाइंट्स रिकवर हुआ तो निफ्टी 50 भी 25950 के पार पहुंच गया। ब्रोडर लेवल भी मार्केट में करीब रौनक है और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में आधे-आधे फीसदी से अधिक की बढ़त है।

अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो फिलहाल 09:30 AM पर सेंसेक्स (Sensex) 1503.85 प्वाइंट्स यानी 1.82% की बढ़त के साथ 83,939.84 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 429.95 प्वाइंट्स यानी 1.70% की मजबूती के साथ 25,779.60 पर है। इंट्रा-डे में बात करें तो सेंसेक्स 83,754.66 के इंट्रा-डे के निचले स्तर से 797.08 प्वाइंट्स रिकवर होकर 84,551.74 और निफ्टी 25,733.50 से 241.45 प्वाइंट्स ऊपर चढ़कर 25,974.95 तक पहुंच गया।

Share Market Rally: ये है वजह

FIIs की ताबड़तोड़ खरीदारी

मार्केट को विदेशी निवेशकों की ताबड़तोड़ खरीदारी से तगड़ा सपोर्ट मिल रहा है। मुहर्त ट्रेडिंग को ₹25 लाख की हल्की बिक्री को छोड़ सोमवार 24 नवंबर को लगातार 17वां कारोबारी दिन रहा, जब विदेशी निवेशकों ने बिकवाली से अधिक खरीदारी की। इन 17 दिनों में उन्होंने ₹1,25,700 करोड़ के नेट शेयर खरीदे। एक कारोबारी दिन पहले 25 नवंबर को विदेशी निवेशकों ने ₹4,479.08 करोड़ के शेयरों की नेट खरीदारी की थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें