Get App

Sugar Stocks : धामपुर शुगर, उत्तम शुगर, श्री रेणुका और बजाज हिंदुस्तान 14% तक भागे, जानिए कहां से मिल रहा ईंधन

Sugar Stocks :ISMA के शुरुआती अनुमान के मुताबिक 2026-27 में भारत का चीनी उत्पादन 26.5 मिलियन टन रह सकता है। यह पिछले सीजन के 27.9 मिलियन टन से कम है। उत्पादन में कमी की उम्मीद को देखते हुए चीनी शेयरों में तेजी आई है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Nov 26, 2026 पर 11:23 AM
Sugar Stocks : धामपुर शुगर, उत्तम शुगर, श्री रेणुका और बजाज हिंदुस्तान 14% तक भागे, जानिए कहां से मिल रहा ईंधन
Sugar stocks : धामपुर शुगर के शेयरों में 14.34 प्रतिशत की तेज़ी आई है और ये 181.80 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंचे दिखे। जबकि उत्तम शुगर मिल्स के शेयरों में 11.8 प्रतिशत की तेजी आई और ये 388.10 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए

Sugar Stocks : गुरुवार, 26 नवंबर को शुरुआती कारोबार में चीनी कंपनियों के शेयरों में 14 प्रतिशत तक की तेजी देखने के मिली है। यह तेजी ISMA द्वारा 2026-27 मार्केटिंग ईयर के लिए भारत के चीनी उत्पादन में गिरावट का अनुमान जताए जाने के बाद देखने को मिली है। धामपुर शुगर मिल्स, उत्तम शुगर मिल्स, श्री रेणुका शुगर्स, बजाज हिंदुस्तान शुगर, बलरामपुर चीनी मिल्स और डालमिया भारत शुगर उन कंपनियों में शामिल रहीं,जिनके शेयरों में सबसे ज्यादा उछाल आया है।

इंडियन शुगर एंड बायो-एनर्जी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (ISMA) के शुरुआती अनुमान के मुताबिक 2026-27 में भारत का चीनी उत्पादन 26.5 मिलियन टन रह सकता है। यह पिछले सीजन के 27.9 मिलियन टन से कम है। उत्पादन में कमी की उम्मीद को देखते हुए चीनी शेयरों में तेजी आई है। गन्ने के रकबे में कमी, मानसून की खराब बारिश और खासकर महाराष्ट्र जैसे बड़े उत्पादक राज्यों में उत्पादन घटने के अनुमान के चलते चीनी की सप्लाई तंग हो सकती है। इसके चलते चीनी की कीमतों में बढ़त हो सकती है।

शुगर शेयरों की चाल पर एक नजर

धामपुर शुगर के शेयरों में 14.34 प्रतिशत की तेज़ी आई है और ये 181.80 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंचे दिखे। जबकि उत्तम शुगर मिल्स के शेयरों में 11.8 प्रतिशत की तेजी आई और ये 388.10 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए। श्री रेणुका शुगर्स के शेयरों में 12 प्रतिशत की बढ़त हुई और ये 18.88 रुपये के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए, जबकि बजाज हिंदुस्तान शुगर के शेयरों में 9 प्रतिशत की तेज़ी आई और ये 17.42 रुपये पर पहुंच गए। द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज़ के शेयरों में 8.7 प्रतिशत की बढ़त हुई और ये 45.31 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर जाते दिखे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें