Get App

BSE Share Price: ब्रोकरेज फर्म ने बढ़ाया टारगेट, शेयर 4% चढ़कर 4 महीने के हाई पर पहुंचा

BSE Ltd के शेयर गुरुवार को लगातार दूसरे सेशन में तेजी देखने को मिली, जिससे एक्सचेंज के स्टॉक्स में मजबूती देखी गई। शेयर आज 4.11 फीसदी बढ़कर ₹3,928 के चार महीने के हाई पर पहुंच गया

Sujata Yadavअपडेटेड Nov 26, 2026 पर 11:24 AM
BSE Share Price: ब्रोकरेज फर्म ने बढ़ाया टारगेट, शेयर 4% चढ़कर 4 महीने के हाई पर पहुंचा
HDFC सिक्योरिटीज़ द्वारा स्टॉक को ‘Add’ से ‘Buy’ कर दी है और साथ ही इसका टारगेट प्राइस ₹4,180 से बढ़ाकर ₹4,450 कर दिए है।

BSE Share Price: BSE Ltd के शेयर गुरुवार को लगातार दूसरे सेशन में तेजी देखने को मिली, जिससे एक्सचेंज के स्टॉक्स में मजबूती देखी गई। शेयर आज 4.11 फीसदी बढ़कर ₹3,928 के चार महीने के हाई पर पहुंच गया। शेयर में यह तेजी ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटीज द्वारा स्टॉक की रेटिंग अपग्रेड करने के बाद आई।

BSE में आज की बढ़त HDFC सिक्योरिटीज़ द्वारा स्टॉक को ‘Add’ से ‘Buy’ कर दी है और साथ ही इसका टारगेट प्राइस ₹4,180 से बढ़ाकर ₹4,450 कर दिए है। जो पिछले बंद से लगभग 18% की बढ़ोतरी दिखा रहा। पिछले महीने BSE के शेयर 16 फीसदी बढ़े हैं, जो बेंचमार्क Nifty 50 से बेहतर परफॉर्म कर रहा है, जो इस दौरान 13.5 फीसदी बढ़ा है। 2026 में अब तक, स्टॉक 48 फीसदी बढ़ा है, जबकि Nifty 50 में 1.2 फीसदी की गिरावट आई है।

एचडीएफसी सिक्योरिटी ने क्या दिया तर्क

HDFC सिक्योरिटीज ने कहा कि BSE Ltd पर उसका अपग्रेड वॉल्यूम रिकवरी, सपोर्टिव रेगुलेशन (CAS 2.0), ऑप्शन मार्केट शेयर में लगातार बढ़ोतरी, कम सेटलमेंट गारंटी फंड (SGF) की ज़रूरत और BSE की इंडस्ट्री से तेज़ी से बढ़ने की क्षमता की वजह से हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें