Get App

KWK 9: 'सुबह 6 बजे भजन कौन बजाता है'? सुबह की नींद खराब होने पर जब अक्षय कुमार पर भड़की ट्विंकल खन्ना

KWK 9: ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार के KWK 9 में आने के दौरान उन्हें जमकर रोस्ट किया। एक्ट्रेस ने कहा कि उनके सुबह 6 बजे के भजन और तेज आवाज में गाने से उनकी नींद खराब हो जाती है।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Nov 26, 2026 पर 11:07 AM
KWK 9: 'सुबह 6 बजे भजन कौन बजाता है'? सुबह की नींद खराब होने पर जब अक्षय कुमार पर भड़की ट्विंकल खन्ना
ट्विंकल की बात सुनकर करण जौहर ने कहा- "ओह, सच में? तो क्या तुम्हें हर चीज के लिए पैसे चाहिए? तुम्हें हर काम के लिए पैसे चाहिए?"

KWK 9: लेखिका और टीवी होस्ट ट्विंकल खन्ना अपनी बेबाक बातों के लिए जानी जाती हैं। जब उनके पति और मशहूर बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार 'कॉफी विद करण सीजन 9' के लेटेस्ट एपिसोड में पहुंचे तो 'एयरलिफ्ट' एक्टर ने अपनी पत्नी को फोन लगाया। हमेशा की तरह अपने मजाकिया अंदाज में ट्विंकल ने अक्षय कुमार की खिंचाई करते हुए कहा कि वे 'कॉफी विद करण' में बिना पैसे लिए (फ्री में) आ गए हैं।

एपिसोड के दौरान जब अक्षय कुमार ने स्पीकर पर ट्विंकल से बात की तो ट्विंकल ने उन्हें डांटते हुए कहा कि उन्होंने सुबह-सुबह जोर-जोर से भजन गाकर उनकी नींद खराब कर दी। तभी'वेलकम' एक्टर से यह भी कहा कि वे ध्यान रखें कि बाथरूम का दरवाजा ठीक से बंद हो।

'मेला' एक्ट्रेस ने कहा- "कल रात मैं ठीक से सो भी नहीं पाई थी। फिर तुमने मुझे सुबह-सुबह जगा दिया। भला सुबह 6 बजे कौन भजन बजाता है? और ऊपर से तुम इतने जोर-जोर से गा रहे थे जैसे कोई अनूप जलोटा हो। मैंने तुम्हें कितनी बार कहा है? कम से कम बाथरूम का दरवाजा तो ठीक से बंद कर लिया करो।"

जब ट्विंकल ने अक्षय से पूछा कि वे कहां हैं तो उन्होंने बताया कि वे 'कॉफी विद करण' में हैं। इस पर ट्विंकल ने बताया कि उनकी हाल ही में करण से बात हुई थी और फिल्ममेकर ने उनसे एपिसोड के 'रैपिड-फायर' राउंड को जज करने के लिए कहा था। ट्विंकल को यह जानकर भी हैरानी हुई कि अक्षय यह शो फ्री में कर रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें