Get App

Schaeffler India Block Deal: एक झटके में बिके ₹3543 करोड़ के शेयर, फिर भी तेजी; कीमत 5% तक उछली

Schaeffler India Block Deal: सितंबर 2026 तिमाही के नतीजे जारी करने के साथ शैफ्लर इंडिया ने घोषणा की थी कि प्रमोटर निकट भविष्य में अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा बेचने पर विचार कर सकते हैं। सितंबर 2026 के अंत में प्रमोटर्स के पास 74.13% हिस्सेदारी थी

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Nov 26, 2026 पर 11:55 AM
Schaeffler India Block Deal: एक झटके में बिके ₹3543 करोड़ के शेयर, फिर भी तेजी; कीमत 5% तक उछली
Schaeffler India के शेयर किसने बेचे और किसने खरीदे, इस बारे में अभी आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं है।

ऑटो कंपोनेंट और इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी शैफ्लर इंडिया में 26 नवंबर को प्री-ओपन ब्लॉक विंडो में 1.01 करोड़ शेयरों का लेन-देन हुआ। शेयरों की यह संख्या कंपनी की कुल इक्विटी के 6.5% के बराबर है। एक्सचेंजेस पर मौजूद डेटा के मुताबिक, शेयरों का लेन-देन 3,493 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर हुआ। कुल ट्रांजेक्शन वैल्यू 3,543 करोड़ रुपये रही। शेयर किसने बेचे और किसने खरीदे, इस बारे में अभी आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं है।

हालांकि CNBC-TV18 ने एक दिन पहले रिपोर्ट दी थी कि शैफ्लर इंडिया की पेरेंट कंपनी शैफ्लर, ब्लॉक डील के जरिए अपनी कुल होल्डिंग का 6% तक हिस्सा बेचने की योजना बना रही है। रिपोर्ट में कहा गया था कि डील के तहत फ्लोर प्राइस 3,400 रुपये प्रति शेयर रह सकता है। सितंबर 2026 तिमाही के अंत में शैफ्लर इंडिया में प्रमोटर्स के पास 74.13% हिस्सेदारी थी।

अक्टूबर महीने में सितंबर 2026 तिमाही के नतीजे जारी करने के साथ शैफ्लर इंडिया ने घोषणा की थी कि प्रमोटर निकट भविष्य में अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा बेचने पर विचार कर सकते हैं। यह भी स्पष्ट किया गया था कि प्रमोटर कंपनी पर अपना नियंत्रण बनाए रखना चाहते हैं। वे कम से कम दो-तिहाई इक्विटी अपने पास रखना चाहते हैं।

Schaeffler India का शेयर 5 प्रतिशत तक उछला

सब समाचार

+ और भी पढ़ें