Get App

BSNL और MTNL की संपत्तियों की बिक्री पर आई बड़ी खबर, सरकार ने शुरू किया 1300 करोड़ रुपये के नए प्रस्तावों पर विचार

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक नेशनल लैंड मोनेटाइजेशन कॉरपोरेशन 1,300 करोड़ रुपये के नए नॉन -कोर एसेट्स को बेचने पर विचार कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक इसमें दिल्ली और मुंबई की 17 आवासीय संपत्तियां शामिल हैं  

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Nov 26, 2026 पर 2:56 PM
BSNL और MTNL की संपत्तियों की बिक्री पर आई बड़ी खबर, सरकार ने शुरू किया 1300 करोड़ रुपये के नए प्रस्तावों पर विचार
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक यह प्रस्ताव उस 9,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के अतिरिक्त हैं, जिसका मोनेटाइजेशन NLMC ने चालू वित्त वर्ष के दौरान किया है 

सरकार ने सरकारी टेलीकॉम कंपनियों भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) और महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) की जमीन और संपत्तियों के एसेट मोनेटाइजेशन प्रयासों के तहत, लगभग 1,300 करोड़ रुपये के नए एसेट मोनेटाइजेशन प्रस्तावों पर काम शुरू कर किया है। इन प्रस्तावों का उद्देश्य लगभग 1,300 करोड़ रुपये की जमीन और संपत्ति को मोनेटाइज करना है। यह नया प्रस्ताव उस कदम के बाद आया है जिसके तहत इस वित्तीय वर्ष में NLMC ने पहले ही 9,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों का मोनेटाइजेशन करने का फैसला लिया गया है।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक नेशनल लैंड मोनेटाइजेशन कॉरपोरेशन (NLMC) 1,300 करोड़ रुपये के नए नॉन -कोर एसेट्स (non-core assets) को बेचने पर विचार कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक इसमें दिल्ली और मुंबई की 17 आवासीय संपत्तियां शामिल हैं । यह कदम सरकार के उस व्यापक लक्ष्य का हिस्सा है, जिसके तहत वह कर्ज के बोझ को कम करने के लिए वित्त वर्ष 2027 (FY27) तक सार्वजनिक क्षेत्र की जमीनों से 9,000 करोड़ रुपये से अधिक जुटाना चाहती है।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक सार्वजनिक उद्यम विभाग ने NLMC के ज़रिए MTNL, BSNL और RINL की ₹13,500 करोड़ की रियल एस्टेट संपत्तियों की बिक्री को मंज़ूरी दे दी है। MTNL बोर्ड ने अपनी पवई स्थित संपत्ति को आयकर विभाग को ₹891.53 करोड़ में बेचने की मंज़ूरी दे दी है। इससी MTNL बोर्ड ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्थित अपने हाउसिंग ब्लॉक को नाबार्ड (NABARD) को ₹350.72 करोड़ में बेचने को मंज़ूरी दे दी है।

NLMC केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों और सरकारी संगठनों के एसेट्स के मोनेटाइजेशन में मदद करने के अलावा अपने खुद के एसेट (asset portfolio) को भी बाजार में ला रहा है। बोर्ड ने नई दिल्ली और मुंबई में स्थित NLMC के स्वामित्व वाली 17 आवासीय संपत्तियों की वैल्यूएशन रिपोर्टों पर विचार किया। इन संपत्तियों को CPSEs से 'क्लोजर रूट' (closure route) के जरिए से अधिग्रहित किया गया था। इससे पहले, NLMC ने प्रयागराज और चेन्नई में स्थित अपनी आवासीय संपत्तियों को ई-नीलामी के जरिए बाजार में उतारा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें