Pakistani web series banned in India: पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान की अपकमिंग वेब सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो (Jo Bachay Hain Sang Samait Lo)' भारत में रिलीज नहीं होगी। केंद्र ने नेटफ्लिक्स से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि पाकिस्तान में बनने वाली कंटेंट भारत में रिलीज न हो। सूत्रों ने बताया कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स से कहा है कि वह 8 मई, 2025 की अपनी एडवाइजरी का पालन करे और यह सुनिश्चित करे कि पाकिस्तान से आने वाला स्ट्रीमिंग कंटेंट भारत में उपलब्ध न हो। पिछले साल जून में नेटफ्लिक्स ने मंत्रालय को बताया था कि उसने पाकिस्तान की कोई भी फिल्म या सीरीज भारत में अपने सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध नहीं कराई है।
