Get App

तमिलनाडु में नया नियम: पिता बनने पर सरकारी कर्मियों को 15 दिन का अवकाश, डिलीवरी से पहले भी मिलेगी छुट्टी!

तमिलनाडु सरकार के इस फैसले से तमिलनाडु के पुरुष सरकारी कर्मचारियों को बच्चे के जन्म के समय परिवार के साथ रहने और पत्नी की देखभाल में मदद करने का मौका मिलेगा। साथ ही, यह कदम बच्चों की परवरिश में पिता की भागीदारी बढ़ाने में भी मदद कर सकता है।

Roopali Sharmaअपडेटेड Nov 26, 2026 पर 4:11 PM
तमिलनाडु में नया नियम: पिता बनने पर सरकारी कर्मियों को 15 दिन का अवकाश, डिलीवरी से पहले भी मिलेगी छुट्टी!
तमिलनाडु सरकार ने पुरुष कर्मचारियों को 15 दिन की पितृत्व छुट्टी देने का फैसला किया है, ताकि वे बच्चे के जन्म के समय परिवार के साथ रह सकें।

तमिलनाडु सरकार ने पुरुष सरकारी कर्मचारियों के लिए पितृत्व छुट्टी शुरू की है। अब शादीशुदा पुरुष कर्मचारी बच्चे के जन्म के समय छुट्टी लेकर अपनी पत्नी और नवजात की देखभाल कर सकेंगे। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने गुरुवार को इसका ऐलान किया।

सरकार के मुताबिक, कर्मचारियों की मांग पर यह फैसला लिया गया है। इसका मकसद बच्चे के जन्म के समय मां को सहारा देना और बच्चे की देखभाल में पिता की भागीदारी बढ़ाना है। तमिलनाडु में पुरुष सरकारी कर्मचारियों के लिए पहली बार यह सुविधा शुरू की गई है।

कब ले सकेंगे 15 दिन की छुट्टी?

सरकार के आदेश के मुताबिक, शादीशुदा पुरुष सरकारी कर्मचारी 15 दिन की पितृत्व छुट्टी ले सकते हैं। इसके लिए दो समय तय किए गए हैं:

सब समाचार

+ और भी पढ़ें