Get App

MTNL का शेयर 4% चढ़ा, एसेट मोनेटाइजेशन के ₹1300 करोड़ के नए प्रपोजल्स की खबर से खरीद बढ़ी

इससे पहले नवंबर महीने की शुरुआत में खबर आई थी कि सरकार कर्ज के बोझ से दबी MTNL की 9,000 करोड़ रुपये की संपत्ति अगले वित्त वर्ष 2027-28 में बेचने की योजना बना रही है। कंपनी में सितंबर 2026 के आखिर तक सरकार के पास 56.25 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

Ritika Singhअपडेटेड Nov 26, 2026 पर 3:55 PM
MTNL का शेयर 4% चढ़ा, एसेट मोनेटाइजेशन के ₹1300 करोड़ के नए प्रपोजल्स की खबर से खरीद बढ़ी
MTNL सरकारी बॉन्ड गारंटी सहित 50,000 करोड़ रुपये के कर्ज से जूझ रही है।

टेलिकॉम कंपनी MTNL (महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड) के शेयरों में 26 नवंबर को शानदार तेजी रही। दिन में बीएसई पर शेयर पिछले ​बंद भाव से 8.6 प्रतिशत तक चढ़कर 25.35 रुपये के हाई तक गया। बाद में करीब 4 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24.25 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। खबर है कि नेशनल लैंड मोनेटाइजेशन कॉरपोरेशन (NLMC) ने भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) और MTNL से जुड़े नए एसेट मोनेटाइजेशन और वैल्यूएशन प्रस्तावों पर विचार किया है। ये प्रस्ताव लगभग 1,300 करोड़ रुपये के हैं। सरल शब्दों में NLMC ने BSNL और MTNL की संपत्तियों को बेचकर या उनका इस्तेमाल करके पैसा जुटाने के लिए करीब 1,300 करोड़ रुपये के नए प्रस्तावों पर विचार किया है।

न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त मंत्रालय के अनुसार, इन प्रस्तावों पर बुधवार को नई दिल्ली में NLMC के बोर्ड की 22वीं बैठक में विचार किया गया। अब इन्हें सरकारी प्रक्रियाओं के अनुसार आगे की कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा। बोर्ड ने नई दिल्ली और मुंबई में स्थित NLMC की 17 आवासीय संपत्तियों की वैल्यूएशन रिपोर्ट पर भी विचार किया।

इससे पहले नवंबर महीने की शुरुआत में खबर आई थी कि सरकार कर्ज के बोझ से दबी MTNL की 9,000 करोड़ रुपये की संपत्ति अगले वित्त वर्ष 2027-28 में बेचने की योजना बना रही है। इन पैसों से कंपनी के कर्ज को कम किया जाएगा। अनुमान है कि MTNL सरकारी बॉन्ड गारंटी सहित 50,000 करोड़ रुपये के कर्ज से जूझ रही है। न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट में कहा गया कि सरकार की अगले वित्त वर्ष 2027-28 के दौरान MTNL के 9,000 करोड़ रुपये के लैंड एसेट्स को मोनेटाइज करने की योजना है।

MTNL का शेयर 2 साल में हुआ आधा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें