SP 2027 poll Manifesto: अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार (26 नवंबर) 'संविधान दिवस' के मौके पर पार्टी का 'जन-मन घोषणा पत्र' जारी कर दिया है। इसे '27 का संकल्प: PDA का प्रणपत्र' नाम दिया गया है। इस मैनिफेस्टो में पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, महिलाओं, युवाओं और किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता दी गई है। साथ ही इसमें युवाओं, शिक्षा, सामाजिक न्याय, कृषि और उद्योग पर खास ध्यान दिया गया है।
