Get App

प्राइवेट सेक्टर में काम करने वालों के लिए खुशखबरी, रिटायरमेंट के बाद PF से हर महीने मिल सकते हैं 34,375 रुपये

ईपीएफओ ने नए सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान (एसडब्ल्यूपी) को मंजूरी दी है। इससे एंप्लॉयी को रिटायरमेंट के बाद पीएफ में जमा अपने पैसे से नियमित रूप से इनकम मिलेगी। इस प्लान में नियमित इनकम के लिए सब्सक्राइबर्स को कई विकल्प उपलब्ध होंगे

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Nov 26, 2026 पर 5:45 PM
प्राइवेट सेक्टर में काम करने वालों के लिए खुशखबरी, रिटायरमेंट के बाद PF से हर महीने मिल सकते हैं 34,375 रुपये
EPFO की नई विड्रॉल सिस्टम के तहत सब्सक्राइबर्स अपनी जरूरत के मुताबिक अलग-अलग विकल्प चुन सकेंगे।

प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। ईपीएफओ ने नए सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान (एसडब्ल्यूपी) को मंजूरी दी है। इससे एंप्लॉयी को रिटायरमेंट के बाद पीएफ में जमा अपने पैसे से नियमित रूप से इनकम मिलेगी। पीएफ में जमा पैसे पर मिलने वाले इंटरेस्ट से यह इनकम होगी। इसका मतलब है कि एंप्लॉयी को रिटायरमेंट के बाद जरूरी खर्चों के लिए पीएफ का पैसा निकालना नहीं पड़ेगा।

सब्सक्राइबर के पीएफ खाते में मूल रकम जमा रहेगी

इस सुविधा की खास बात यह है कि रिटायरमेंट के बाद सदस्य के पीएफ खाते में जमा मूल रकम जस की तस पड़ी रहेगी। इसे एक उदाहरण की मदद से समझ सकते हैं। अगर किसी एंप्लॉयी के PF खाते में रिटायरमेंट के समय 50 लाख रुपये जमा हैं और EPF पर 8.25 फीसदी ब्याज मिलता है तो सालभर में करीब 4.12 लाख रुपये ब्याज बनेगा। ब्याज का यह पैसा हर महीने सब्सक्राइबर के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जा सकता है। इस हिसाब से हर महीने की औसत ब्याज रकम करीब 34,375 रुपये होगी।

ईपीएफ के इंटरेस्ट रेट में बदलाव से मंथली इनकम बदलेगी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें