Get App

रेडिट यूजर का दावा ! Nvidia के ऑप्शंस में ट्रेडिंग से दो हफ्ते में कमाए 9,25,19,015 रुपये

एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग के इस्तीफे के ऐलान के बाद कंपनी के शेयरों में बड़ी गिरावट आई। फिर, सीईओ पद पर उनकी वापसी के बाद शेयरों में जबर्दस्त तेजी दिखी। इस तरह करीब दो हफ्तों के दौरान शेयर में काफी उतार-चढ़ाव दिखा

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Nov 26, 2026 पर 4:35 PM
रेडिट यूजर का दावा ! Nvidia के ऑप्शंस में ट्रेडिंग से दो हफ्ते में कमाए 9,25,19,015 रुपये
एनवीडिया दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है।

शेयर बाजार में किस्मत पलटते देर नहीं लगती। अमेरिकी शेयर बाजार में एक रेडिट यूजर की खूब चर्चा हो रही है। इस यूजर का दावा है कि उसने एनवीडिया के शेयरों में ऑप्शंस ट्रेडिंग से महज 500 डॉलर को करीब 10 लाख डॉलर में बदल दिया। रुपये में यह रकम करीब 9.26 करोड़ रुपये बैठती है। उसने यह कमाई करीब दो हफ्तों में की।

Nvidia के शेयरों पर पुट-कॉल ऑप्शंस के जरिए लगाए दांव

Reddit पर Outrageous-Voice1459 नाम के यूजर ने अपनी ट्रेडिंग की स्टोरी शेयर की है। उसके मुताबिक, उसने Nvidia के शेयरों में पुट और कॉल ऑप्शंस के जरिए लगातार दांव लगाए। हालांकि, इस दौरान उसे भारी उतार-चढ़ाव और बड़े नुकसान का सामना भी करना पड़ा। यूजर ने दावा किया कि अब वह बड़े दांव लगाने वाली ऑप्शंस ट्रेडिंग से दूरी बनाना चाहता है।

500 डॉलर से 20 हजार डॉलर की कमाई

सब समाचार

+ और भी पढ़ें