Bihar Exit Poll Highlights: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए लगभग सभी सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल के आंकड़े आ चुके हैं और सभी ने NDA को भारी बहुमत मिलने का अनुमान जताया है। एग्जिट पोल के औसत आंकड़े देखें, तो NDA को करीब 147 और महागठबंधन को करीब 90 सीटें मिलने का अनुमान है
Bihar Exit Poll Result Highlights: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान खत्म होते ही मंगलवार को एग्जिट पोल के नतीजे भी आ गए, जिसमें एक बार फिर सत्ताधारी NDA गठबंधन की वापसी होती दिख रही है। लगभग सभी एग्जिट पोल में NDA को सीधी और जोरदार बढ़त मिलने का अनुमान जताया गया है, जबकि महागठबंधन को एक बार फिर विपक्ष में ही बैठना पड़ सकता है। सबसे अहम बात ये है कि खुद को किंग म
Bihar Exit Poll Result Highlights: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान खत्म होते ही मंगलवार को एग्जिट पोल के नतीजे भी आ गए, जिसमें एक बार फिर सत्ताधारी NDA गठबंधन की वापसी होती दिख रही है। लगभग सभी एग्जिट पोल में NDA को सीधी और जोरदार बढ़त मिलने का अनुमान जताया गया है, जबकि महागठबंधन को एक बार फिर विपक्ष में ही बैठना पड़ सकता है। सबसे अहम बात ये है कि खुद को किंग मेकर बताने वाले प्रशांत किशोर के साथ बिहार की जनता खेला कर सकती है, क्योंकि उनकी जनसुराज का खाता भी खुलता नहीं दिख रहा है।
सभी सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल के औसत आंकड़े देखें, तो-
- महागठबंधन (MGB): लगभग 90 सीटें
- जन सुराज पार्टी (JSP): लगभग 1-2 सीट
- अन्य (OTH): लगभग 5 सीटेंकई बड़ी सर्वे एजेंसियां, जिनमें News 18 MEGA Exit Poll, Matrize, People's Insight, Chanakya Strategies, Peoples Pulse और JVC Poll शामिल हैं, उन्होंने अलग-अलग प्लेटफार्मों पर अपने पूर्वानुमान जारी किए।
राज्य की 243 सीटों में से 122 पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक 67.14 फीसदी मतदान हुआ, जिसने पहले चरण का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। काफी कड़े मुकाबले वाला यह चुनाव तय करेगा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की JDU-BJP के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सत्ता बरकरार रख पाएगा या तेजस्वी यादव की राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेतृत्व वाला INDIA ब्लॉक नौ बार के मुख्यमंत्री को सत्ता से बेदखल करने में कामयाब होगा।
6 नवंबर को हुए पहले चरण में लगभग 65 प्रतिशत मतदान हुआ - जो 2020 के चुनावों में दर्ज 57.29 प्रतिशत मतदान से जबरदस्त इजाफा है। यह बढ़ी हुई भागीदारी इस चुनाव चक्र में जनता की भागीदारी और मतदाताओं के उत्साह में बढ़ोतरी का संकेत देती है। विश्लेषकों का मानना है कि महिला मतदाता, जो अब मतदाताओं का लगभग आधा हिस्सा हैं और जिन्होंने लगातार ज्यादा वोटिंग की है, परिणाम को आकार देने में निर्णायक भूमिका निभाएंगी।