Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News FEBRUARY 04, 2025 / 6:37 PM IST

Delhi Election 2025 Highlights - थम गया दिल्ली चुनाव प्रचार का शोर, अब पांच फरवरी को होगा उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला

Delhi Election 2025 Highlights : दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार का शोर अब थम गया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सोमवार शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम गया। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन दिल्ली में सभी राजनीतिक पार्टी ताबड़तोड़ चुनावी रैली, रोड शो और डोर टू डोर कैंपेन चलाया। दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दलों ने अंतिम दिन धुंआधार प्रचार करते नजर आए

Delhi Chunav 2025 Highlights : दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राजनीतिक पार्टियां बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। बीजेपी के 200 से ज्यादा सांसद, कई कैबिनट मंत्री और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम राजधानी में धुआंधार रैली और रोड शो किया।

वहीं प्रचार के अंतिम दिन गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली के तालकटोरा में आखिरी दिन रैल

Delhi Chunav 2025 Live: थम गया दिल्ली चुनाव प्रचार का शोर
Delhi Chunav 2025 Live: थम गया दिल्ली चुनाव प्रचार का शोर
FEBRUARY 03, 2025 / 6:37 PM IST

Delhi Election Live : थम गया दिल्ली चुनाव प्रचार का शोर

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों द्वारा किए जा रहे है, प्रचार-प्रसार का शोर आज थम गया। राजधानी में राजनीतिक पार्टियों की कई दिन से चल रही तमाम रैलियों और जनसभाओं के बाद तीन फरवरी शाम पांच बजे ये शोर थम गया। अब सभी उम्मीदवारों के किस्तम का फैसला पांच फरवरी को वोटिंग वाले दिन होगा। वहीं आठ फरवरी को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे।

    FEBRUARY 03, 2025 / 5:27 PM IST

    Delhi Chunav 2025 LIVE: '150 लोग AAP छोड़कर BJP में आए'

    मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार सतीश उपाध्याय का कहना है, "आम आदमी पार्टी के करीब 150 लोग वहां के भ्रष्टाचार को देखकर बीजेपी में शामिल हुए हैं... उनका पार्टी पर से भरोसा उठ गया है और यही कारण है कि वे पार्टी छोड़ रहे हैं।"

      FEBRUARY 03, 2025 / 5:20 PM IST

      Delhi Election LIVE: केजरीवाल ने घोटालों की बाढ़ ला दी है

      केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर कई घोटालों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए कहा, “उन्होंने (अरविंद केजरीवाल) घोटालों की बाढ़ ला दी है। हजारों करोड़ रुपए का शराब घोटाला किया गया और मंदिरों, स्कूलों और गुरुद्वारों के पास शराब की दुकानें खोली गईं। ₹28,400 करोड़ का जल बोर्ड घोटाला। ₹4,500 करोड़ का DTC बस घोटाला। ₹1,300 करोड़ का क्लासरूम घोटाला किया गया। 571 करोड़ का CCTV घोटाला और 65,000 का फर्जी टेस्ट घोटाला। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने आए केजरीवाल खुद भ्रष्टाचार का प्रतीक बन गए और बड़े मियां और छोटे मियां दोनों शराब घोटाले में जेल चले गए।

        FEBRUARY 03, 2025 / 5:11 PM IST

        Delhi Election LIVE: AAP को लगा एक और झटका

        आम आदमी पार्टी को झटका देते हुए पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संदीप कुमार सोमवार को मालवीय नगर से BJP उम्मीदवार सतीश उपाध्याय की मौजूदगी में BJP में शामिल हो गए। इस मौके पर AAP के कई कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुए।

          FEBRUARY 03, 2025 / 5:03 PM IST

          Delhi Chunav 2025 LIVE: दिल्ली में बदलाव की हवा चल रही है

          केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को आगामी विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय राजधानी में AAP की हार की भविष्यवाणी करते हुए कहा, "इस बार दिल्ली में बदलाव की हवा चल रही है।"

          गिरिराज सिंह ने कहा, "AAP और अरविंद केजरीवाल हताश हैं... यह आम आदमी पार्टी है, जो गुंडागर्दी कर रही है... उन्होंने नालियां न देकर, सड़कों की मरम्मत न करके और झूठे वादे करके दिल्ली के लोगों के साथ गुंडागर्दी की... उन्होंने केवल एक ही काम किया, भ्रष्टाचार ...अरविंद केजरीवाल विफल हो गए हैं, क्योंकि 10 साल तक उन्होंने दिल्ली के लोगों को केवल वादे किए और सपने दिखाए। इस बार दिल्ली की जनता उन्हें सत्ता से हटा देगी। इस बार दिल्ली में बदलाव की हवा चल रही है।”

            FEBRUARY 03, 2025 / 4:57 PM IST

            Delhi Chunav 2025 LIVE : चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा ने उतारी नेताओं की फौज

            विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राजनीतिक पार्टियां बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बीजेपी के 200 से ज्यादा सांसद, कई कैबिनट मंत्री और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम राजधानी में धुआंधार रैली और रोड शो कर रहे हैं।

              FEBRUARY 03, 2025 / 4:31 PM IST

              Delhi Election Live : दिल्ली में दिखा सपा सांसद क्रेज

              दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार में अब बस कुछ ही घंटों का समय बचा हुआ है और सभी राजनीति पार्टियों ने अपना जोर लगा दिया है। वहीं आम आदमी पार्टी के लिए समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन (Iqra Hasan) का भी दिल्ली में प्रचार करने पहुंची हैं। इस दौरान उनका क्रेज भी दिल्ली की गलियों में देखने को मिला।  दिल्ली विधानसभा चुनाव में इकरा ने कई विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे।

                FEBRUARY 03, 2025 / 4:17 PM IST

                Delhi Election LIVE : अमित शाह ने 'आप' सरकार को घेरा

                दिल्ली चुनाव के अंतिम दिन प्रचार करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "उन्होंने (अरविंद केजरीवाल) घोटालों की बाढ़ ला दी है। हजारों करोड़ का शराब घोटाला किया गया और मंदिरों, स्कूलों और गुरुद्वारों के पास शराब की दुकानें खोल दी गईं। 28,400 करोड़ रुपये का जल बोर्ड घोटाला। 4,500 करोड़ रुपये का डीटीसी बस घोटाला। 1,300 करोड़ रुपये का क्लासरूम घोटाला। 571 करोड़ रुपये का सीसीटीवी घोटाला और 65,000 फर्जी टेस्ट घोटाला। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने आए केजरीवाल खुद भ्रष्टाचार के प्रतीक बन गए और बड़े मियां और छोटे मियां दोनों शराब घोटाले में जेल चले गए।"

                  FEBRUARY 03, 2025 / 3:45 PM IST

                  Delhi Chunav 2025 LIVE : दिल्ली चुनाव में गरमाया 'वोट घोटाले' का मुद्दा

                  दिल्ली चुनाव में वोटिंग से पहले आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में अरविंद केजरीवाल ने कहा, "मैं दिल्ली की जनता से कहना चाहता हूं कि मुझे सूत्रों से पता चला है कि वे (भाजपा) मशीनों के जरिए 10% वोटों में गड़बड़ी कर सकते हैं। इतनी बड़ी संख्या में वोट करें कि हर वोट झाड़ू (आप) को जाए। इसलिए अगर हमें 15% की बढ़त मिलती है, तो हम 5% से जीत जाएंगे। हमें हर जगह 10% से ज्यादा की बढ़त दिलाएं... मशीनों से निपटने का यही एक तरीका है कि आप बड़ी संख्या में वोट करें। हमने एहतियात के तौर पर एक वेबसाइट बनाई है। महाराष्ट्र और हरियाणा चुनावों से सबक लेते हुए हमने फैसला किया है कि 5 फरवरी की रात को हम हर पोलिंग बूथ की 6 डिटेल अपलोड करेंगे ताकि मशीनों से छेड़छाड़ न की जा सके... अगर मतगणना के दिन मशीनों से कोई गड़बड़ी होती है, तो आप नंबरों का मिलान कर सकते हैं।"

                    FEBRUARY 03, 2025 / 3:25 PM IST

                    Delhi Election Live : पंजाब सीएम ने बताया कौन जीत रहा दिल्ली चुनाव

                    पंजाब के सीएम और आप नेता भगवंत मान ने  दिल्ली मे चुनाव  प्रचार के दौरान कहा कि, "हम हर घर तक पहुंचे हैं। अरविंद केजरीवाल ने भी पदयात्रा निकाली। रोड शो और जनसभाएं कीं। हमने दिल्ली के हर घर तक संदेश पहुंचाया है। दिल्ली के लोग बहुत समझदार हैं, यहां देशभर के लोग, सभी समुदाय के लोग रहते हैं। हम लोगों का मूड देख सकते हैं- 8 फरवरी को भारी बहुमत के साथ अरविंद केजरीवाल चौथी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बन रहे हैं।"

                      FEBRUARY 03, 2025 / 3:18 PM IST

                      Delhi Election Live : वोटिंग से पहले बदल गया फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान

                      चुनाव की घोषणा के समय फलोदी सट्टा बाजार के अनुमान के अनुसार, AAP को 37 से 39 सीटें मिलने का अनुमान था। वहीं वोटिंग से पहले नए अनुमानों के अनुसार AAP को 38 से 40 सीटें मिलती दिख रही हैं, जो सत्तारूढ़ पार्टी के पक्ष में भावना में मामूली उछाल का संकेत है।

                        FEBRUARY 03, 2025 / 2:54 PM IST

                        Delhi Chunav 2025 LIVE : दिल्ली पुलिस ने Swati Maliwal को लिया हिरासत में

                        दिल्ली में चुनावी प्रचार अंतिम दिन राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने भी अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दिल्ली पुलिस ने राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को हिरासत में ले लिया, जो पूर्वांचल की महिलाओं के एक समूह के साथ यमुना नदी से एकत्र किए गए पानी के साथ आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची थीं।

                          FEBRUARY 03, 2025 / 2:49 PM IST

                          Delhi Election 2025 : तकदीर और तस्वीर बदलने का चुनाव

                          बुराड़ी में जेडी(यू) उम्मीदवार शैलेंद्र कुमार के लिए एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने कहा, "यह दिल्ली की 'तकदीर' और 'तस्वीर' को बदलने का चुनाव है। यह आम आदमी पार्टी से छुटकारा पाने का चुनाव है, जिसे हम आप-दा के नाम से जानते हैं। यह दिल्ली को 'विकसित दिल्ली' बनाने की दिशा में ले जाने का चुनाव है।"

                            FEBRUARY 03, 2025 / 2:25 PM IST

                            Delhi Chunav 2025 LIVE : दिल्ली चुनाव से पहले पीएम मोदी ने लगाई पाठशाला

                            दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले पीएम मोदी ने बहुत ही दिलचस्प अंदाज में छात्रों से बातचीत की। इस दौरान कुछ छात्र एक बड़े से पेड़ के नीचे बैठे हुए थे और पीएम मोदी उनसे बात कर रहे थे। छात्रों के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि,  कैसे AAP (आम आदमी पार्टी) सरकार की छवि सुधारने के लिए छात्रों के भविष्य को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि,  "मैंने सुना है कि दिल्ली में वे (आप सरकार) बच्चों को 9वीं कक्षा के बाद आगे नहीं जाने देते हैं। केवल  >उन्हीं बच्चों को जाने दिया जाता है जिनके पास, पास होने की गारंटी होती है। क्योंकि अगर उनका रिजल्ट खराब आया तो उनकी सरकार की प्रतिष्ठा खराब हो जाएगी। इसलिए बहुत बेईमानी से काम होता है।"

                              FEBRUARY 03, 2025 / 2:18 PM IST

                              Delhi Chunav 2025 LIVE : 'बीजेपी 'गुंडागर्दी' करके जीतना चाहती है' - सिसोदिया

                              दिल्ली के जंगपुरा में प्रचार करते हुए  आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि, "एक तरफ शिक्षा और जनता के लिए काम करने की राजनीति है और दूसरी तरफ लूट की राजनीति है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे शिक्षित और ईमानदार लोगों की टीम चुनें...बीजेपी 'गली-गलोच' करती है लेकिन केजरीवाल काम करने वाले हैं। बीजेपी 'गुंडागर्दी' करके चुनाव जीतना चाहती है क्योंकि उसे पता है कि वह चुनाव हारने वाली है...हम पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे।"

                                FEBRUARY 03, 2025 / 1:56 PM IST

                                Delhi Election LIVE : चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

                                दिल्ली चुनाव प्रचार के अंतिम दिन राजधानी में काफी सियासी हलचल देखने को मिल रही हैं। इसी कड़ी में सोमवार को आम आदमी पार्टी (AAP) का वोटिंग से पहले कुनबा बढ़ गया है। दिल्ली के जंगपुरा विधानसभा से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष महताब खान राजा ने कांग्रेस को छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।

                                  FEBRUARY 03, 2025 / 1:52 PM IST

                                  Delhi Election LIVE : चुनावी मैदान में उतरीं स्मृति ईरानी

                                  दिल्ली में चुनाव प्रचार करते हुए भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कहा कि, "आदर्श नगर से पार्टी के एक मेहनती कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाया गया है। राजकुमार भाटिया जब गली-गली जा रहे हैं तो वहां मोदी की गारंटी गूंज रही है। दिल्ली की जनता मोदी की गारंटी पर विश्वास करके कमल का बटन जरूर दबाएगी और भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में विजय का परचम लहराएगी।"

                                    FEBRUARY 03, 2025 / 1:24 PM IST

                                    Delhi Assembly Election Live: दिल्ली चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा दांव

                                    दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज शाम को प्रचार का शोर थम जाएगा। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी उम्मीदवारों ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बीजेपी ने बड़ा दांव खेला है। नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने एक बड़ी घोषणा की हैं। उन्होंने तालकटोरा स्टेडियम का नाम बदलने की बात कही है। चुनाव प्रचार करते हुए  कहा कि 8 फरवरी के बाद पहली एनडीएमसी परिषद की बैठक में हम तालकटोरा स्टेडियम का नाम बदलकर भगवान महर्षि वाल्मीकि स्टेडियम रखेंगे।

                                      FEBRUARY 03, 2025 / 1:17 PM IST

                                      Delhi Assembly Election Live: पीएम मोदी पर प्रियंका गांधी का बड़ा हमला

                                      कांग्रेस भी दिल्ली चुनाव में देर से ही सही पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। चुनाव प्रचार के आखिरि दिन कांग्रेस पूरी ताकत के साथ जुटी हुई नजर आ रही है।  वहीं सोमवार को सीमापुरी में रैली के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया। उन्होंने लोगों को राजीव गांधी के सीमापुरी दौरे की याद दिलाई। सीमापुरी के लोगों से उन्होंने पूछा कि,  क्या मोदी ने कभी इलाके का दौरा किया है? पीएम मोदी पर अपनी मां के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर दिए बयान को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया। रैली में उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या आपने कभी मोदी को असल जिंदगी में देखा है?

                                        FEBRUARY 03, 2025 / 1:07 PM IST

                                        Delhi Assembly Election Live : अब पीएम मोदी का 'आप' सरकार पर हमला

                                        छात्रों के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि,  कैसे AAP (आम आदमी पार्टी) सरकार की छवि सुधारने के लिए छात्रों के भविष्य को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि,  "मैंने सुना है कि दिल्ली में वे (आप सरकार) बच्चों को 9वीं कक्षा के बाद आगे नहीं जाने देते हैं। केवल उन्हीं बच्चों को जाने दिया जाता है जिनके पास, पास होने की गारंटी होती है। क्योंकि अगर उनका रिजल्ट खराब आया तो उनकी सरकार की प्रतिष्ठा खराब हो जाएगी। इसलिए बहुत बेईमानी से काम होता है।"

                                          FEBRUARY 03, 2025 / 12:52 PM IST

                                          Delhi Assembly Election Live: 'नई दिल्ली सीट से केजरीवाल की जब्त होगी जमानत'

                                          नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने दिल्ली में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बड़ा दावा कर दिया है। प्रवेश वर्मा ने सोमवार को कहा कि, "भाजपा नई दिल्ली सीट से 20,000 से ज़्यादा वोटों के अंतर से जीतेगी। जीत का अंतर 25,000-26,000 हो सकता है। अरविंद केजरीवाल यहां अपनी ज़मानत गंवा देंगे और तीसरे नंबर पर रहेंगे।"

                                            FEBRUARY 03, 2025 / 12:42 PM IST

                                            Delhi Assembly Election Live: 'छोटे मियां, बड़े मियां की ठगजोड़ी'

                                            जंगपुरा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला. अमित शाह ने कहा कि ये 'छोटे मियां और बड़े मियां' की गठजोड़ी है।

                                              FEBRUARY 03, 2025 / 12:40 PM IST

                                              Delhi Assembly Election Live: अमित शाह का मनीष सिसोदिया पर बड़ा हमला

                                              दिल्ली चुनाव में प्रचार का आज आखिरी दिन है। वहीं सोमवार को दिल्ली के जंगपुरा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आप नेता मनाीष सिसोदिया पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि, "मनीष सिसोदिया (जंगपुरा निर्वाचन क्षेत्र से आप उम्मीदवार) यहां आए हैं। आपको उनसे पूछना चाहिए कि उन्होंने ऐसा क्या किया कि उन्हें पटपड़गंज (निर्वाचन क्षेत्र) छोड़ना पड़ा। उन्हें लगता है कि पटपड़गंज के लोगों को धोखा देने के बाद अब वे यहां झूठे वादे कर सकते हैं। उपमुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने एक काम किया, वह यह कि सभी मंदिरों, स्कूलों और गुरुद्वारों के पास शराब की दुकानें खोल दीं। देश में केवल एक शिक्षा मंत्री है जो शराब घोटाले में जेल गया।"

                                                FEBRUARY 03, 2025 / 12:26 PM IST

                                                Delhi Assembly Election Live: कोई कल्याणकारी योजना नहीं होगी बंद: धामी

                                                करोल बाग में कैंपेनिंग के दौरान पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "...करोल बाग सीट से बीजेपी को बड़ी जीत मिलेगी और दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनेगी। लोगों ने देखा है कि 'आप-दा' ने भ्रष्टाचार किया, घोटाले किए और वादे पूरे नहीं किए... कोई कल्याणकारी योजना बंद नहीं की जाएगी। उनके घोटालों की जांच के लिए SIT बनाई जाएगी। यमुना को साफ किया जाएगा..."

                                                  FEBRUARY 03, 2025 / 12:25 PM IST

                                                  Delhi Assembly Election Live: पुष्कर सिंह धामी ने करोल बाग में किया प्रचार

                                                  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने करोल बाग से बीजेपी उम्मीदवार दुष्यंत गौतम के लिए प्रचार करते हुए देव नगर में एक रोड शो में हिस्सा लिया। 3 फरवरी को दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दोपहर 12.30 बजे छतरपुर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे। इसके बाद इसके बाद दोपहर 2 बजे मोतीनगर क्षेत्र में उनका रोड शो होगा।

                                                    FEBRUARY 03, 2025 / 12:18 PM IST

                                                    Delhi Assembly Election Live: प्रियंका गांधी का डोर-टू-डोर कैंपेन

                                                    सोमवार को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जंगपुरा में कांग्रेस उम्मीदवार फरहाद सूरी के समर्थन में डोर-टू-डोर कैंपेन किया। कांग्रेस का कहना है कि दिल्ली की जनता AAP-BJP के कुशासन से ऊब चुकी है और अब वह सिर्फ विकास की राजनीति को अपना समर्थन दे रही है।

                                                      FEBRUARY 03, 2025 / 12:15 PM IST

                                                      Delhi Assembly Election Live: 50 से ज्यादा सीटें मिलने की उम्मीद: मनोज तिवारी

                                                      वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक जनसभा में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "दिल्ली के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर भरोसा है। दिल्ली का विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी में निहित है। दिल्ली में नालों की हालत देखकर आपकी रूह कांप जाती होगी। यहां लोग कैसे रहते हैं?...हमारा अनुमान है कि हम 50 से ज्यादा सीटें जीतने जा रहे हैं..."

                                                        FEBRUARY 03, 2025 / 12:11 PM IST

                                                        Delhi Assembly Election Live: BJP के आज 22 रोड शो और रैलियां

                                                        भारतीय जनता पार्टी ने 3 फरवरी को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन समूची दिल्ली में 22 रोड शो और रैलियां करने का कार्यक्रम बनाया है। पार्टी 25 साल से अधिक समय बाद राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता हासिल करने के भरसक प्रयास कर रही है। दूसरी ओर, सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी अपनी मुफ्त कल्याणकारी योजनाओं के मॉडल पर भरोसा करते हुए लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल करने को लेकर आश्वस्त नजर आ रही है। राष्ट्रीय राजधानी में 2013 तक 15 साल सत्ता संभालने वाली कांग्रेस पिछले दो चुनावों में एक भी सीट नहीं जीत पाई। ऐसे में वह जमीनी स्तर पर अपने आप को मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

                                                          FEBRUARY 03, 2025 / 11:59 AM IST

                                                          Delhi Assembly Election Live: हरियाणा सरकार ने 5 फरवरी को सवैतनिक अवकाश घोषित किया

                                                          हरियाणा सरकार ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 5 फरवरी को सभी सरकारी ऑफिसेज, शैक्षणिक संस्थानों, बोर्ड और निगमों में सवैतनिक अवकाश की घोषणा की। इस अवकाश का मकसद दिल्ली में वोटर्स के तौर पर रजिस्टर्ड राज्य सरकार के कर्मचारियों को मतदान की सुविधा देना है। हरियाणा में कारखानों, दुकानों और प्राइवेट एस्टेबिलिशमेंट के कर्मचारी जो दिल्ली के रजिस्टर्ड वोटर हैं, उन्हें भी मतदान के लिए सवैतनिक अवकाश का अधिकार होगा।

                                                            FEBRUARY 03, 2025 / 11:51 AM IST

                                                            Delhi Assembly Election Live: मोदी झूठों के सरदार, केजरीवाल उनके भी बाप: खरगे

                                                            कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल पर रविवार को तीखा वार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी झूठों के सरदार हैं, तो वहीं केजरीवाल झूठ बोलने के मामले में उनके बाप हैं। दोनों ही देश को बर्बाद कर देंगे। खरगे ने दिल्ली के मुस्तफाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए खासतौर पर केजरीवाल पर निशाना साधा और कहा कि आम आदमी पार्टी प्रमुख बुजुर्ग अन्ना हजारे को धोखा देकर दिल्ली लाए। फिर वोट हासिल करने के लिए लोगों से झूठ बोला। खरगे ने लोगों से आग्रह किया कि वे झाड़ू से आप का सफाया कर दें।

                                                              FEBRUARY 03, 2025 / 11:48 AM IST

                                                              Delhi Assembly Election Live: बवाना के DSIDC औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री में आग

                                                              इस बीच खबर है कि उत्तरी दिल्ली में बवाना के DSIDC औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में आग लग गई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने की खबर सुबह 7 बजकर 51 मिनट पर मिली और दमकल की 16 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने और इसे आस-पास के इलाकों में फैलने से रोकने में जुटे हैं।

                                                                FEBRUARY 03, 2025 / 11:45 AM IST

                                                                Delhi Assembly Election Live: लगभग तय लग रही है बीजेपी की जीत- पीयूष गोयल

                                                                ANI के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता पीयूष गोयल ने कहा है, "दिल्ली की जनता को फर्जी गारंटी से मुक्ति मिलेगी और पीएम मोदी के विश्वसनीय नेतृत्व में एक अच्छी सरकार मिलेगी, जो विकास कार्यों, जनकल्याण से प्रेरित है। हर दिल्लीवासी अब बीजेपी के नेतृत्व में दिल्ली में डबल इंजन की सरकार चुनने के लिए उत्सुक है। बीजेपी की जीत अब लगभग तय लग रही है।"

                                                                  FEBRUARY 03, 2025 / 11:34 AM IST

                                                                  Delhi Assembly Election Live: चुनाव आयोग ने 5 फरवरी शाम 6:30 बजे तक एग्जिट पोल किए बैन

                                                                  चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को शाम 6:30 बजे तक एग्जिट पोल जारी करने पर रोक लगा दी है। राष्ट्रीय राजधानी में 5 फरवरी को वोटिंग होगी और नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने नोटिस में कहा है कि 5 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 6.30 बजे के बीच प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से एग्जिट पोल करना और उसके नतीजे पब्लिश करना या प्रचारित करना या किसी अन्य तरीके से प्रसारित करना प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा, चुनाव आयोग ने 5 फरवरी को मतदान खत्म होने से 48 घंटे पहले ओपिनियन पोल्स या किसी अन्य सर्वे को जारी करने पर बैन लगा दिया है। इसका मतलब यह है कि 3 फरवरी को शाम 6:30 बजे के बाद ओपिनियन पोल्स या अन्य सर्वे प्रकाशित या प्रदर्शित नहीं किए जा सकेंगे।

                                                                    FEBRUARY 03, 2025 / 11:22 AM IST

                                                                    Delhi Assembly Election Live: ऐसे रोंदू और कायर नेता नहीं देखे: प्रियंका गांधी

                                                                    कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने पार्टी नेता सोनिया गांधी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान करने का आरोप लगाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को लेकर रविवार को पलटवार किया। उन्होंने कहा कि इसे चुनावी मुद्दा बनाने का प्रयास महंगाई और बेरोजगारी की समस्याओं से जूझ रहे लोगों का अपमान है। प्रियंका गांधी ने मोदी और आम आदमी पार्टी के लीडर अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसे रोंदू और कायर नेता नहीं देखे हैं। मोदी कहते हैं कि जवाहरलाल नेहरू की वजह से बहुत सारे काम रुके हुए हैं। जो काम वह नहीं कर पाते हैं, उसका बहाना बनाकर तुरंत नेहरू को दोषी ठहरा देते हैं। केजरीवाल कहते हैं कि मोदी की वजह से वह काम नहीं कर पा रहे हैं। प्रियंका गांधी अपनी पार्टी के उम्मीदवार हाजी मोहम्मद इशराक के लिए बाबरपुर में एक रैली को संबोधित कर रही थीं।

                                                                      FEBRUARY 03, 2025 / 11:15 AM IST

                                                                      Delhi Assembly Election Live: दिल्ली में केजरीवाल से बड़ा कोई गुंडा नहीं

                                                                      केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा है, "दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से बड़ा कोई गुंडा नहीं है...अरविंद केजरीवाल ने गरीबों को धोखा देकर और उन्हें गंदा पानी देकर 'गुंडागर्दी' की है। केजरीवाल पिछले दस सालों से दिल्ली के लोगों के साथ 'गुंडागर्दी' कर रहे हैं, उनसे बड़ा कोई 'गुंडा' नहीं है।"

                                                                        FEBRUARY 03, 2025 / 11:08 AM IST

                                                                        Delhi Assembly Election Live: दिल्ली को आम आदमी पार्टी से मुक्त कराने का वक्त

                                                                        केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि दिल्ली को आम आदमी पार्टी से मुक्त कराने का वक्त आ गया है क्योंकि इसने राष्ट्रीय राजधानी में बेहद खराब शासन दिया है। पचकुइयां रोड इलाके में घर-घर जाकर प्रचार करते हुए वैष्णव ने मतदाताओं से दिल्ली में 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘हम एक निर्णायक मोड़ पर हैं। सभी ने देखा है कि किस तरह केजरीवाल ने अपने बेहद खराब शासन से इस खूबसूरत शहर दिल्ली को गंभीर समस्याओं में धकेल दिया है। अब समय आ गया है कि हम इससे मुक्त होकर दिल्ली को आगे ले जाएं।’’

                                                                          FEBRUARY 03, 2025 / 10:59 AM IST

                                                                          Delhi Assembly Election Live: मुफ्त पानी का वादा करने वाले केजरीवाल पानी को बेच रहे हैं

                                                                          बीजेपी नेता संबित पात्रा और बिजवासन विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार कैलाश गहलोत ने जल संकट के बीच बिजवासन विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। संबित पात्रा ने स्थनीय लोगों से पानी की सप्लाई से जुड़ी दिक्कतों पर बात की। एएनआई पर मौजूद एक वीडियो में पात्रा पानी की एक टंकी दिखाते हुए कह रहे हैं कि यह जलबोर्ड का पानी नहीं है, ये सब प्राइवेट पानी है। केजरीवाल पैसे से पानी को बेच रहे हैं। यह वही केजरीवाल हैं, जो कहते थे कि मैं मुफ्त पानी दूंगा।

                                                                            FEBRUARY 03, 2025 / 10:49 AM IST

                                                                            Delhi Assembly Election Live: 8 फरवरी को दिल्ली में आएगी विकास की बहार- वीरेंद्र सचदेवा

                                                                            दिल्ली BJP प्रेसिडेंट वीरेंद्र सचदेवा का कहना है, "दिल्ली की जनता ने अपना मन बना लिया है। आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है और हमारे सभी वरिष्ठ नेता, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय गृह मंत्री और केंद्रीय रक्षा मंत्री, सभी दिल्ली की जनता के बीच होंगे। दिल्ली की जनता जो उत्साह दिखा रही है, उससे हमें विश्वास है कि हम सरकार बनाएंगे... 8 फरवरी को दिल्ली में विकास की बहार आएगी..."

                                                                              FEBRUARY 03, 2025 / 10:40 AM IST

                                                                              Delhi Assembly Election Live: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने केजरीवाल के दावों को किया खारिज

                                                                              अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को धमकाने और परेशान करने का आरोप लगाया है। इस पर दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा है कि उन्हें इस बारे में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। इससे पहले केजरीवाल ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को लेटर लिखकर आप कार्यकर्ताओं की सुरक्षा और भाजपा सपोर्टर्स द्वारा हमलों को रोकने में कथित रूप से विफल रहने वाले पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड करने का आग्रह किया था।

                                                                                FEBRUARY 03, 2025 / 10:36 AM IST

                                                                                Delhi Assembly Election Live: केजरीवाल के पास सिर्फ एक ही चाल, मुफ्त चीजें बांटना

                                                                                नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित का कहना है, "अरविंद केजरीवाल के पास सिर्फ एक ही चाल है, वो है मुफ्त चीजें देना... दिल्ली की जनता जिन चीजों के लिए तड़प रही है, उसके लिए वह कांग्रेस की तरफ देखती है।" दिल्ली चुनाव में कांग्रेस की ओर से आम आदमी पार्टी पर जमकर वार किए जा रहे हैं।

                                                                                  FEBRUARY 03, 2025 / 10:32 AM IST

                                                                                  Delhi Assembly Election Live: दिल्ली में डबल इंजन वाली सरकार की जरूरत

                                                                                  TDP चीफ चंद्रबाबू नायडू ने दिल्ली में बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि आम आदमी पार्टी ने पिछले 10 सालों में दिल्ली को बर्बाद कर दिया है। दिल्ली में ‘हाफ इंजन’ सरकार है और विकास के लिए ‘डबल इंजन’ वाली सरकार की जरूरत है।

                                                                                    FEBRUARY 03, 2025 / 10:20 AM IST

                                                                                    Delhi Assembly Election Live: प्रचार मंत्री हैं मोदी: शत्रुघ्न सिन्हा

                                                                                    तृणमूल कांग्रेस के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘प्रचार मंत्री’ बताया था। उनका कहना है कि मोदी रोजाना 10 से 12 घंटे प्रचार करते हैं। सिन्हा रविवार को आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी के सपोर्ट में एक चुनावी रैली में शामिल हुए थे। तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी I.N.D.I.A अलायंस का हिस्सा हैं। सिन्हा ने कहा, 'ऐसा कहा जाता है कि पीएम मोदी 18 घंटे काम करते हैं, लेकिन मैं उन्हें 10 से 12 घंटे प्रचार में व्यस्त पाता हूं। पार्षद हो, विधायक हो या संसदीय चुनाव, जहां भी देखो, हमारे माननीय प्रधानमंत्री वहां जरूर जाते हैं।’’

                                                                                      FEBRUARY 03, 2025 / 10:08 AM IST

                                                                                      Delhi Assembly Election Live: वोटों की गिनती 8 फरवरी को

                                                                                      राजधानी दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर कुल 699 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। 5 फरवरी को वोटिंग होगी और वोटों की गिनती 8 फरवरी को की जाएगी। अब देखना यह है कि क्या इस बार दिल्ली की सत्ता बदलेगी या एक बार फिर आम आदमी पार्टी के पास ही तख्त रहेगा

                                                                                        FEBRUARY 03, 2025 / 10:02 AM IST

                                                                                        Delhi Assembly Election Live: दिल्ली का मॉडल फेल: चंद्रबाबू नायडू

                                                                                        दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली का मॉडल फेल हो गया है। दिल्ली में गरीब लोगों को सोचना होगा कि क्या वे झुग्गियों में स्थायी रूप से रहना चाहते हैं। TDP चीफ नायडू रविवार को दिल्ली में बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार करते नजर आए। उन्होंने शाहदरा क्षेत्र से बीजेपी कैंडिडेट संजय गोयल के लिए प्रचार किया।

                                                                                          FEBRUARY 03, 2025 / 9:53 AM IST

                                                                                          Delhi Assembly Election Live: दिल्ली में डाक पत्रों से वोटिंग शुरू

                                                                                          दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं। पुलिस और होमगार्ड के कर्मचारियों ने डाक मतपत्रों से रविवार से वोट डालना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही होम वोटिंग प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए हाल ही में बुजुर्गों ने घर पर ही वोट डाला था। होम वोटिंग के जरिए 5,848 लोगों ने वोट डाला है।

                                                                                            FEBRUARY 03, 2025 / 9:42 AM IST

                                                                                            Delhi Assembly Election Live: अमित शाह और जेपी नड्डा करेंगे जनसभा

                                                                                            दिल्ली में विधानसभा चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा आज बुराड़ी के मुकंदपुर चौक पर एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी जंगपुरा, बिजवासन से लेकर द्वारका तक तीन जनसभा करेंगे। इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह छतरपुर और मोती नगर में दो रोड शो करेंगे।

                                                                                              FEBRUARY 03, 2025 / 9:36 AM IST

                                                                                              Delhi Assembly Election Live: जानें वोटिंग के दिन मेट्रो की टाइमिंग

                                                                                              दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने घोषणा की है कि मतदाताओं और चुनाव कर्मचारियों की सुविधा के लिए वोटिंग के दिन सभी लाइनों पर मेट्रो सेवाएं सुबह 4 बजे से शुरू होंगी। ट्रेनें सुबह 6:00 बजे तक 30 मिनट के गैप पर चलेंगी। जिसके बाद नियमित टाइम टेबल फिर से शुरू हो जाएगा। इसी तरह, डीटीसी सुबह 4:00 बजे से 35 मार्गों पर अतिरिक्त बस सेवाएं संचालित करेगी, ताकि वोटर्स आसानी से मतदान स्थल तक पहुंच सकें।

                                                                                                FEBRUARY 03, 2025 / 9:32 AM IST

                                                                                                Delhi Assembly Election Live: वोटिंग के दिन क्या खुला रहेगा?

                                                                                                वोटिंग के दिन, अस्पताल, फार्मेसी जैसी सभी आवश्यक सेवाएं पूरे दिन चालू रहेंगी। ज्यादातर रिटेल दुकानें, किराना स्टोर और खाने-पीने की दुकानें भी चुनाव के दिन खुली रहने की उम्मीद है।

                                                                                                  FEBRUARY 03, 2025 / 9:31 AM IST

                                                                                                  Delhi Assembly Election Live: मतदान के दिन दिल्ली में स्कूल रहेंगे बंद

                                                                                                  दिल्ली में मतदान के दिन सभी प्रतिष्ठानों सहित सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। इसके अलावा, राष्ट्रीय राजधानी में सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। अधिकारियों ने शहर भर में चुनाव प्रक्रिया को बेहतर करने के लिए पहले ही घोषणा कर दी थी।

                                                                                                    FEBRUARY 03, 2025 / 9:31 AM IST

                                                                                                    Delhi Assembly Election Live: दिल्ली में चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन

                                                                                                    देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। शाम 5 बजे विधानसभा के लिए चुनाव प्रचार का शोरगुल बंद हो जाएगा। इस बार के चुनावी मैदान में 699 उम्मीदवार उतरे हैं। 2696 मतदान स्थलों पर 13766 बूथ बनाए गए हैं। राज्य में विधानसभा के चुनाव 5 फरवरी को होंगे।

                                                                                                      FEBRUARY 03, 2025 / 9:31 AM IST

                                                                                                      नमस्कार

                                                                                                      मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।