World Cancer Day: कैंसर एक गंभीर बीमारी है जिससे हर साल लाखों लोगों की मौत होती है। यह समस्या सिर्फ दुनिया तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत में भी तेजी से बढ़ रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, 2020 में करीब 10 मिलियन लोगों की मौत कैंसर से हुई थी। यह बीमारी शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकती है और धीरे-धीरे बढ़ती है, इसलिए समय पर इसका पता लगाना और इसका रोकथाम करना बहुत जरूरी होता है। हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। विश्व कैंसर दिवस (World Cancer Day 2025) को मनाने का मकसद कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करना और इससे बचाव के उपायों पर जोर देना है।
कैंसर होने के पीछे आनुवंशिक कारण तो होते ही हैं, लेकिन इसके साथ ही हमारी लाइफस्टाइल भी इसमें अहम भूमिका निभाती है। आइए जानते हैं विश्व कैंसर दिवस 2025 के मौके पर हम अपनी लाइफ में कौन-से बदलाव करके इस बीमारी के खतरे को कम कर सकते हैं।
संतुलित आहार सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है। फलों, सब्जियों, साबुत अनाज और लीन प्रोटीन का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और सूजन कम होती है। वहीं, ज्यादा चीनी, प्रोसेस्ड फूड और रेड मीट को न खाने से कैंसर के खतरा कम किया जा सकता है।
रेगुलर व्यायाम सेहत के लिए फायदेमंद होता है। रेगुलर एक्सरसाइज करने से आपका वजन नियंत्रण में रहता है। वहीं हार्मोन को नियंत्रित करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी मदद करता है। रोजाना कम से कम 30 मिनट पैदल चलना, साइकिल चलाना या योग करने से कैंसर के जोखिम को काफी कम किया जा सकता है।
शुरुआती जांच से कैंसर के उपचार में महत्वपूर्ण अंतर आ सकता है। रेगुलर हेल्थ चेकअप और स्क्रीनिंग, जैसे मैमोग्राम, पैप स्मीयर और कोलोनोस्कोपी, को पहले ही पकड़ने में मदद करते हैं। यह समय पर इलाज को सुनिश्चित करने में मदद कर सकते हैं।
अगर आप धूम्रपान करते है तो इससे आपको फेफड़े, गले और मुंह के कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। तंबाकू छोड़ने और शराब कम करने से कैंसर की संभावना को काफी हद तक कम किया जा सकता है। स्वस्थ जीवन के लिए इन आदतों से दूर रहना जरूरी है।
त्वचा कैंसर एक आम बीमारी है लेकिन इसे रोका जा सकता है। इसके लिए धूप में ज्यादा समय बिताने से बचें जब बाहर जाते हैं तो सनस्क्रीन लगाएं और सुरक्षात्मक कपड़े पहनें। खासतौर पर तेज धूप के समय सावधानी बरतना जरूरी है।
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।