Delhi Election 2025 : दिल्ली मेट्रो की बदल गई टाइमिंग, दिल्ली चुनाव को लेकर सामने आया नया शेड्यूल
Delhi Election 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरु हो गया है। पांच फरवरी को होने वाले मतदान से पहले आज राजधानी में चुनाव प्रचार का शोर भी थम गया। वहीं वोटिंग से पहले दिल्ली मेट्रो ने अपनी टाइमिंग बदल दी है। दिल्ली मेट्रो का नया शेड्यूल जानने के लिए पढें पूरी खबर
Delhi Chunav 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरु हो गया है। पांच फरवरी को होने वाले मतदान से पहले आज राजधानी में चुनाव प्रचार का शोर भी थम गया। वहीं अब सभी पार्टियों के किस्मत का फैसला अब पांच फरवरी को EVM में कैद होगा। दिल्ली चुनाव के वोटिंग के लिए अब चुनाव आयोग द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। वहीं वोटिंग के दिन दिल्ली के लोगों को किसी भी दिक्कत का सामना ना करना पड़े इसके के लिए, दिल्ली मेट्रो ने बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली मेट्रो ने सोमवार को जानकारी दी कि, मतदान के दिन दिल्ली मेट्रो का शेड्यूल कैसा रहेगा।
5 फरवरी को वोटिंग के दिन और 8 फरवरी को रिजल्ट के दिन, सभी दिल्ली मेट्रो ट्रेन सेवाएं अपने टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 4 बजे शुरू होंगी।
सामने आया दिल्ली मेट्रो का शेड्यूल
सोमवार को राजधानी में हो रहे चुनाव के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो ने बड़ी जानकारी दी है।दिल्ली में विधानसभा चुनाव के दिन 5 फरवरी बुधवार और मतगणना के दिन 8 फरवरी शनिवार को सभी लाइनों पर दिल्ली मेट्रो ट्रेन सेवाएं अपने टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 4 बजे शुरू होंगी। दिल्ली मेट्रो ने ये कमद लोगों की सुविधा के लिए उठाया है, ताकि मतदान वाले दिन उन्हें किसी भी तरह की कोई परेशानी की सामना ना करना पड़े। साथ ही दिल्ली मेट्रों का फायदा चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात कर्मचारी भी उठा सके।
दिल्ली मेट्रो सुबह 6 बजे तक सभी लाइनों पर 30 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें चलेंगी। सुबह 6 बजे के बाद पूरे दिन नियमित मेट्रो ट्रेन सेवाएं चलेंगी।
बता दें कि पांच फरवरी को दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। वहीं सोमवार यानी तीन फरवरी को दिल्ली में चुनाव प्रचार का शोर थम गया। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राजनीतिक पार्टियां बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। बीजेपी के 200 से ज्यादा सांसद, कई कैबिनट मंत्री और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम राजधानी में धुआंधार रैली और रोड शो किया। वहीं प्रचार के अंतिम दिन गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली के तालकटोरा में आखिरी दिन रैली किया। इस रैली में अमित शाह ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप मुखिया अरविंद केजरीवाल को जमकर घेरा। दिल्ली के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस भी पीछे नहीं दिखी। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस नेताओं ने साथ कई विधानसभा सीटों पर डोर टू डोर कैंपेन किया।
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सीटों को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि, 'मेरे अनुमान के मुताबिक, आम आदमी पार्टी की 55 सीट आ रही हैं, लेकिन अगर सभी वोट करने जाएं और अपने घर के पुरुषों को भी आम आदमी पार्टी को वोट देने के लिए समझाएं तो 60 से ज्यादा भी आ सकती हैं।' बता दें कि दिल्ली चुनाव का रिजल्ट 8 फरवरी को आएगा।