Delhi Election 2025: महिलाओं को 2100 रुपये का वादा तो यमुना के लिए ये ऐलान...केजरीवाल ने जारी किया 15 गारंटी

दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को वोटिंग होगी। वहीं 8 फरवरी को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। वोटिंग की तारीख नजदीक आते ही दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को चुनाव के लिए पार्टी का मैनिफेस्टो यानी घोषणा पत्र जारी कर दिया है

अपडेटेड Jan 27, 2025 पर 1:04 PM
Delhi Chunav 2025: केजरीवाल ने किया इन गारंटी का ऐलान

Delhi Election 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव होने में अब बस कुछ ही दिनों का समय रह गया है। दिल्ली चुनाव के लिए पांच फरवरी को हेने वाली वोटिंग से पहले आम आदमी पार्टी सोमवार को अपना मैनीफेस्टो जारी कर दिया है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के मैनिफेस्टो साथ उसमें शामिल 15 गारंटी का भी ऐलान किया है। CM आतिशी के साथ सांसद संजय सिंह और दिल्ली कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय की मौजूदगी में आप मुखिया ने पार्टी का मैनिफेस्टो जारी किया है

केजरीवाल ने किया इन गारंटी का ऐलान - सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह आज केजरीवाल की 15 गारंटी जारी कर रहे हैं।

  • रोजगार की गारंटी- युवाओं को कैसे रोजगार मिले इसकी प्लानिंग की जाएगी।
  • महिला सम्मान योजना हर महिला को 2100 रुपये बैंक अकाउंट में।
  • संजीवनी योजना- 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों को फ्री इलाज।
  • पानी के बिल माफ जो बिल भेजे गए हैं वो भरने की जरूरत नहीं।
  • हर घर में 24 घंटे साफ पानी।
  • यमुना साफ करेंगे- हमारे पास फंड और पूरा प्लान है।
  • दिल्ली की सड़कों को यूरोपियन लेवल का बनाएंगे।
  • डॉ. अंबेडकर स्कॉलरशिप योजना- दलित बच्चों को विदेश की यूनिवर्सिटी में एडमिशन पर सारा खर्त दिल्ली सरकार का।
  • दिल्ली के ऑटो चालकों के लिए 10 लाख रुपये के बीमा की घोषणा की है।
  • AAP ने ऑटो चालकों को बेटी की शादी के लिए 1 लाख रुपये और वर्दी के लिए 5 हजार रुपये प्रत्येक साल देने का वादा किया।
  • केजरीवाल ने मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को 18 हजार रुपये प्रति माह की सम्मान राशि देने का भी वादा किया है।
  • ऑटो, टैक्सी और ई रिक्शा चालकों को बेटी की शादी के लिए एक लाख रुपये
  • ऑटो, टैक्सी और ई रिक्शा चालकों के बच्चों को फ्री कोचिंग के साथ ही जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा

आम आदमी पार्टी का मेनिफेस्टो जारी करते हुए मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने गलत बिजली बिल माफ करने की भी गारंटी दी है। बता दें कि दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को वोटिंग होगी। वहीं 8 फरवरी को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।