Get App

Delhi Election Result: रुझानों में केजरीवाल-आतिशी और सिसोदिया पीछे, क्या दिल्ली से ‘AAP’ का पत्ता होगा साफ?

Delhi Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा आम आदमी पार्टी से बहुत आगे चल रही है। बीजेपी 48 सीट और आम आदमी पार्टी (AAP) 21 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस को 1 सीट पर बढ़त मिली हुई है। कुल मिलाकर रुझानों में भाजपा बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 08, 2025 पर 9:47 AM
Delhi Election Result: रुझानों में केजरीवाल-आतिशी और सिसोदिया पीछे, क्या दिल्ली से ‘AAP’ का पत्ता होगा साफ?
Delhi Election Result: नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल बीजेपी के प्रवेश वर्मा से बहुत पीछे चल रहे हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझान आना शुरू हो चुके हैं। इस बार दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से एक 'नई दिल्ली' सीट सबसे हॉट सीट मानी जा रही है। यहां मुकाबला पूर्व डिप्टी सीएम और दो पूर्व सीएम के बेटों के बीच हैं। यहां आम आदमी पार्टी से खुद अरविंद केजरीवाल उम्मीदवार हैं। वहीं बीजेपी से प्रवेश वर्मा और कांग्रेस से संदीप दीक्षित मैदान में हैं। इस बीच दिल्ली विधानसभा के शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता फिसड्डी साबित हो रहे हैं। अरविंद केजरीवाल, दिल्ली की सीएम आतिशी और मनीष सिसोदिया अपनी – अपनी विधानसभा सीटों पर बहुत पीछे चल रहे हैं।

अपडेट जारी है....

सब समाचार

+ और भी पढ़ें