UP-Punjab Elections 2026 News: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' के लॉन्च का कार्यक्रम सिर्फ साहित्यिक आयोजन नहीं, बल्कि सियासी लिहाज से भी काफी अहम रहा। इस कार्यक्रम में सोनिया गांधी ने अपने पुराने सहयोगियों, राजनीतिक मित्रों और अलग-अलग पार्टियों के नेताओं को एक मंच पर लाकर एक बार फिर अपनी राजनीतिक सूझबूझ का परिचय दिया। अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश और पंजाब विधानसभा चुनावों के मद्देनजर इस आयोजन के राजनीतिक संदेशों पर भी चर्चा हुई। उत्तर प्रदेश से अखिलेश यादव की मौजूदगी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (SP) के बीच विपक्षी समन्वय का संकेत दिया।
