West Bengal Election Voting 2026 Highlights: चुनाव आयोग के अनुसार, पश्चिम बंगाल में शाम 5 बजे तक 89.93 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। राज्य में आज (23 अप्रैल) पहले चरण में विधानसभा की 152 सीटों के लिए मतदान समाप्त हो चुका है। 29 अप्रैल को अब दूसरे चरण का मतदान होगा। जबकि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे
West Bengal Election Phase 1 Voting Highlights: पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान समाप्त हो चुका है। पहले चरण के लिए मतदान में राज्य की जनता में भारी उत्साह देखने को मिला। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, शाम 5 बजे तक राज्य में अनुमानित 89.93% मतदान दर्ज किया गया है। पहले चरण के मतदान में कूचबिहार और दक्षिण दिनाजपुर जिले ने बाजी मारी है। कूचबिहार में शाम 5 बजे तक
West Bengal Election Phase 1 Voting Highlights: पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान समाप्त हो चुका है। पहले चरण के लिए मतदान में राज्य की जनता में भारी उत्साह देखने को मिला। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, शाम 5 बजे तक राज्य में अनुमानित 89.93% मतदान दर्ज किया गया है। पहले चरण के मतदान में कूचबिहार और दक्षिण दिनाजपुर जिले ने बाजी मारी है। कूचबिहार में शाम 5 बजे तक 92.07% वोटिंग दर्ज की गई है।
इसके अलावा दक्षिण दिनाजपुर में भी 93% से अधिक मतदान हुआ है, जो मतदाताओं की भारी भागीदारी को दर्शाता है। राज्य में आज (23 अप्रैल) पहले चरण में विधानसभा की 152 सीटों के लिए मतदान हुआ है। 29 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होगा। जबकि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
प्रमुख जिलों का वोटिंग प्रतिशत (शाम 5 बजे तक)
चुनाव आयोग द्वारा साझा की गई रिपोर्ट के अनुसार, विभिन्न जिलों में मतदान की स्थिति इस प्रकार रही:-
कालिम्पोंग: 81.98% (सबसे कम)