Get App

लाइव ब्लॉग

Akhilesh Nath Tripathi MAY 05, 2026 / 9:31 PM IST

West Bengal Elections Result Highlights: भवानीपुर में पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी की बड़ी हार, सुवेंदु अधिकारी ने 15,105 वोट से दी मात

West Bengal Elections Result: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत हासिल की है। 293 सीटों में से BJP 206 सीट जीत चुकी है। जबकि ममता बनर्जी की TMC 80 सीट जीत चुकी है। वहीं कांग्रेस भी पश्चिम बंगाल में दो सीट जीतने पर कामयाब रही है

West Bengal Elections Results: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव  के नजीते  सामने आ गए हैं। सामने आए नतीजों में बीजेपी ने कमाल कर दिया है। बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत हासिल की है। 293 सीटों पर हुई वोटों की गिनती में बीजेपी 206 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं टीएमसी ने 80 सीटों पर जीत का परचम लहराया है। जबकि कांग्रेस भी पश्चिम बंगाल में दो सीट जीतने पर कामयाब रही है।

वहीं

West Bengal election Result Live: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी बाजी मारते हुए दिख रही है
West Bengal election Result Live: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी बाजी मारते हुए दिख रही है
MAY 04, 2026 / 9:31 PM IST

Bengal Election Results Live: भवानीपुर में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की बड़ी हार, सुवेंदु अधिकारी ने 15,105 वोटों से दी मात

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर हार गई हैं। TMC प्रमुख को बंगाल में नेता प्रतिपक्ष एवं BJP उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने 15,105 वोट से हरा दिया है। भवानीपुर में इन दोनों दिग्गज नेताओं के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। राज्य की 293 विधानसभा सीटों पर सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुरुआती बढ़त हासिल कर ली थी।

    MAY 04, 2026 / 8:58 PM IST

    West Bengal Election Result Live: भबानीपुर में ममता बनर्जी से आगे निकले सुवेंदु अधिकारी, 4 राउंड बाकी

    भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में सिर्फ चार राउंड की गिनती बाकी रह गई है। TMC प्रमुख ममता बनर्जी बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी से 554 वोटों से पीछे चल रही हैं। ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच चल रही चुनावी जंग पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। अभी भी वोटों की गिनती के 4 दौर पूरे होने बाकी हैं।

      MAY 04, 2026 / 7:39 PM IST

      West Bengal Election Result Live : 'मजबूती के साथ वापसी करेंगी', - ममता बनर्जी

      पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों के बाद ममता बनर्जी ने बड़ा बयान दिया है। ममता बनर्जी ने कहा कि वे हार मानने वाली नहीं हैं और जल्द ही मजबूती के साथ वापसी करेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें जानबूझकर और जबरदस्ती हराने की कोशिश की गई रही है

        MAY 04, 2026 / 7:18 PM IST

        West Bengal Election Result Live : पश्चिम बंगाल की जीत पर पीएम मोदी ने कही ये बत

        पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में  बीजेपी  प्रचंड जीत हासिल की है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान ने पीएम मोदी ने कहा कि, भाजपा की पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत अनगिनत कार्यकर्ताओं के पीढ़ियों से किए गए प्रयासों और संघर्षों के बिना संभव नहीं होती। मैं उन सभी को नमन करता हूं। सालों से उन्होंने जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत की है, हर तरह की चुनौतियों का सामना किया है और हमारे विकास एजेंडे को लोगों तक पहुंचाया है। वे ही हमारी पार्टी की असली ताकत हैं।

          MAY 04, 2026 / 6:49 PM IST

          West Bengal Election Result Live : इन सीटों पर टीएमसी ने लगाया बड़ा आरोप

          तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि जीत हासिल करने के बावजूद उनके उम्मीदवारों को अब तक जीत का आधिकारिक प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा है। पार्टी के मुताबिक डायमंड हार्बर, मगराहाट पूर्व, मगराहाट पश्चिम, कुलपी, रायदिघी, पाथरप्रतिमा, बसंती, बर्धमान उत्तर और सेतई जैसी सीटों पर उम्मीदवारों के जीतने के बाद भी प्रमाण पत्र जारी करने में देरी की जा रही है।

            MAY 04, 2026 / 6:17 PM IST

            West Bengal Election Result Live : पश्चिम बंगाल में कांग्रेस का खुला खाता, इस सीट पर हासिल की जीत

            पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रचंड जीत की ओर है। भाजपा 205 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं टीएमसी 83 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बंगाल में कांग्रेस का भी खाता खुल गया है। फरक्का विधानसभा सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार मोताब शेख ने जीत हासिल कर ली है। मोताब शेख ने भारतीय जनता पार्टी के सुनील चौधुरी को 6 हजार वोटों से मात दी।

              MAY 04, 2026 / 5:55 PM IST

              West Bengal Election Result Live : बंगाल के मुख्य सचिव ने दिया ये बड़ा निर्देश

              पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजे सामने आते ही पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव ने बड़ा फैसला लिया है। पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव नने सभी विभागों के सचिवों और दफ्तरों के प्रमुखों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि हर हाल में यह सुनिश्चित किया जाए कि दफ्तरों से कोई भी जरूरी कागज या फाइल न तो हटाई जाए, न ही उसे नुकसान पहुंचाया जाए और न ही बाहर ले जाया जाए।

                MAY 04, 2026 / 5:39 PM IST

                West Bengal Election Result Live : अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी की जीत पर कही ये बात

                तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता अभिषेक बनर्जी ने बंगाल चुनाव के नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक सभ्य समाज में जनता के फैसले का सम्मान करना हर किसी की जिम्मेदारी है। हालांकि, उन्होंने इस बार की मतगणना (वोटों की गिनती) की सुस्त रफ्तार पर चिंता जताई। उन्होंने तुलना करते हुए बताया कि साल 2021 के चुनाव में साढ़े आठ घंटों के भीतर करीब 90% गिनती पूरी हो गई थी। लेकिन इस बार, उतने ही समय में केवल 6 से 8 राउंड की गिनती ही हो पाई है। अभिषेक बनर्जी ने सभी से धैर्य रखने का आग्रह किया है। साथ ही, तृणमूल के सभी 'काउंटिंग एजेंटों' से अपील की है कि वे किसी भी स्थिति में काउंटिंग सेंटर छोड़कर बाहर न निकलें। उन्होंने आरोप लगाया कि कई जगहों पर मीडिया को नतीजों की जानकारी नहीं दी जा रही है।

                  MAY 04, 2026 / 5:13 PM IST

                  West Bengal Election Result Live : 15 सीटों के आए नतीजे

                  पश्चिम बंगाल चुनाव में नतीजों में भाजपा प्रचंड जीत की ओर आगे बढ़ रही है। फिलहाल भाजपा 198 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं अबतक सामने आए 15 सीटों के नतीजों में बीजेपी ने 11 पर जीत हासिल कर ली है। भाजपा ने जिन सीटों पर जीत हासिल की है, उनमें मेदिनीपुर, कलिम्पोंग, दार्जिलिंग, मोंटेश्वर, भतर, बुरवान, खड़दह, जगतबल्लवपुर, मोदिनीपुर, आसनसोल दक्षिण, शामिल हैं। वहीं चार सीटों को टीएमसी ने अपने नाम किया है। टीएमसी ने मोंटेश्वर, सुजापुर, भगवानगोला, भरतपुर में जीत हासिल कर ली है।

                    MAY 04, 2026 / 4:54 PM IST

                    West Bengal Election Result Live : भवानीपुर में हाई वोल्टेज ड्रामा

                    भवानीपुर के सखावत स्कूल मेमोरियल काउंटिंग सेंटर में करीब 45 मिनट तक काउंटिंग रुकी थी। हालांकि अब जारी हो गई है। अभिषेक बनर्जी भी आए थे जिनको रोक दिया गया। दोनों कैंडिडेट सुवेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी को फोन जमा करके भीतर जाने दिया है।  भवानीपुर सीट पर 13 राउंड की गिनती के बाद  ममता बनर्जी फिलहाल 5 हाजार वोट से आगे चल रही है।

                      MAY 04, 2026 / 4:39 PM IST

                      West Bengal Election Result Live : बंगाल में भाजपा ने जीतीं 6 सीटें

                      भाजपा ने अब तक 6 सीटें जीत ली हैं। इनमें मेदिनीपुर, कलिम्पोंग, दार्जिलिंग, मोंटेश्वर, भतर, आसनसोल दक्षिण शामिल हैं।

                        MAY 04, 2026 / 4:21 PM IST

                        West Bengal Election Result Live : टीएमसी ने जीता पहली सीट

                        चुनाव आयोग (EC) के अनुसार, पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के रेयत हुसैन सरकार ने भगवानगोला विधानसभा सीट जीत ली है। उन्होंने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महामुदल हसन को 56,407 वोटों से हराया। वहीं, मोंटेश्वर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सैकत पांजा ने जीत हासिल की है। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के मंत्री सिद्दीकुल्लाह चौधरी को 14,798 वोटों से मात दी।

                          MAY 04, 2026 / 3:48 PM IST

                          West Bengal Election Result Live : काउंटिंग सेंटर पर पहुंची ममता बनर्जी

                          पश्चिम बंगाल में वोटों की गिनती के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी काउंटिंग सेंटर पर पहुंच गई हैं। कोलकात के सखावत काउंटिंग सेंटर पर ममता बनर्जी पहुंची हैं। इससे पहले उन्होंने ने वोटों की गिनती को रोकने का आरोप लगाया था। बता दें कि, अब तक सामने आए नतीजों में बीजेपी 193 सीटों पर तो टीएमसी 94 सीटों पर आगे चल रही है।

                            MAY 04, 2026 / 3:37 PM IST

                            West Bengal Election Result Live : ये मुद्दे ममता बनर्जी पर पड़े भारी

                            पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साल 2011 में सत्ता संभाली थी और उस समय उन्होंने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के करीब 30 साल लंबे शासन को खत्म कर दिया था। इसके बाद 2016 और 2021 के चुनावों में, भारतीय जनता पार्टी (BJP) की बढ़ती चुनौती के बावजूद, उन्होंने अपनी पकड़ और मजबूत की। हालांकि, एक दशक से ज्यादा समय तक सत्ता में रहने के बाद अब राज्य में सत्ता-विरोधी माहौल बनने के संकेत मिले। कानून-व्यवस्था की स्थिति, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार के आरोप और रोजगार के सीमित अवसर जैसे मुद्दों ने मतदाताओं में नाराजगी बढ़ा दी।

                              MAY 04, 2026 / 3:26 PM IST

                              West Bengal Election Result Live : टीएमसी 102 सीटों पर आगे

                              पश्चिम बंगाल में  वोटों की गिनती जारी है। वहीं वोटों की गिनती के बीच बंगाल में एक बार फिर आंकड़े बदल रहे हैं। टीएमसी एक बार फिर 102 सीटों पर आगे चल रही है और बीजेपी ने 186 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। कुछ देर पहले ये बीजेपी 197 सीटों पर आगे थी वहीं टीएमसी सिमटकर 93 सीटों पर आ गई थी।

                                MAY 04, 2026 / 3:07 PM IST

                                West Bengal Election Result Live : हुमायूं कबीर ने बनाई बड़ी बढ़त

                                रेजीनगर विधानसभा सीट पर मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है। यहां एजेयूपी के हुमायूं कबीर बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बापन घोष दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। रेजीनगर सीट पर हुमायूं कबीर करीब 37 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। हुमायूं कबीर को 70 हजार वोट मिले हैं।

                                  MAY 04, 2026 / 2:57 PM IST

                                  West Bengal Election Result Live : बैरकपुर में बवाल

                                  पश्चिम बंगाल में मतगणना के दौरान कुछ जगहों पर तनाव की स्थिति देखने को मिली। उत्तर 24 परगना ज़िले में बैरकपुर स्थित राष्ट्रगुरु सुरेंद्रनाथ काउंटिंग सेंटर पर वोटों की गिनती के दौरान झड़प हो गई। घटना के तुरंत बाद सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंच गए और हालात को संभाला गया। वहीं, कूच बिहार के दिनहाटा में भी भारतीय जनता पार्टी (BJP) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं के बीच टकराव हुआ। स्थिति बिगड़ने पर केंद्रीय बलों को लाठीचार्ज करना पड़ा, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। इस मामले पर जलपाईगुड़ी रेंज की पुलिस उप महानिरीक्षक अंजली सिंह ने कहा कि हालात पूरी तरह शांत हैं और कानून-व्यवस्था बनी हुई है। उन्होंने बताया, “कहीं कोई बड़ी समस्या नहीं है और न ही किसी तरह की आशंका है। स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा बल पूरी तरह तैयार हैं।”

                                    MAY 04, 2026 / 2:49 PM IST

                                    West Bengal Election Result Live : आसनसोल में बवाल

                                    पश्चिम बंगाल में वोटों की गिनती जारी है और इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कई सीटों पर बढ़त बनाने के साथ तनाव की खबरें भी सामने आ रही हैं। आसनसोल में कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कैंपों में तोड़फोड़ की गई है। हालात को नियंत्रित करने के लिए इलाके में भारी संख्या में केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है, ताकि स्थिति बिगड़ने न पाए और कानून-व्यवस्था बनी रहे।

                                      MAY 04, 2026 / 2:40 PM IST

                                      West Bengal Election Result Live : बंगाल में कांग्रेस का बुरा हाल

                                      पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों में भाजपा जहां सत्ता के करीब जा रही है तो वहीं टीएमसी के करारी शिकस्त मिलती नजर आ रही है। वहीं इन दोनों पार्टियों के अलावा बंगाल में कांग्रेस का बुरा हाल है।  चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, मुर्शिदाबाद जिले की अहम बहरामपुर विधानसभा सीट पर मतगणना के पांच राउंड की गिनती के बाद, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी भाजपा के सुब्रत मैत्रा से 5,266 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

                                        MAY 04, 2026 / 2:32 PM IST

                                        West Bengal Election Result Live : ममता बनर्जी 9 हजार वोटों से आगे

                                        पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट के रुझान सामने आए हैं। तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार ममता बनर्जी ने इस सीट पर बढ़त बनाए हुए नजर आ रही हैं। उन्हें अब तक 42,796 वोट मिले हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी 33,321 वोटों के साथ पीछे चल रहे हैं। यह रुझान पहले राउंड (11/20) के

                                          MAY 04, 2026 / 1:49 PM IST

                                          West Bengal Election Result Live : ममता बनर्जी के घर के बाहर लगे जय श्री राम के नारे

                                          पश्चिम बंगाल में बीजेपी, टीएमसी पर भारी पड़ती नजर आ रही है। अब तक सामने आए रूझानों में बीजेपी ने बहुमत के आंकड़े का काफी आगे चल रही है। वहीं कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के बाहर भाजपा समर्थकों के उत्साह ने जय श्री राम का नारा लगाया।

                                            MAY 04, 2026 / 1:27 PM IST
                                            West Bengal Election Result Live : जानें वीआईपी सीटों का हाल
                                            • दिनहाटा सीट से मंत्री उदयन गुहा 4 राउंड की गिनती के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अजय राय से 6,259 वोटों से पीछे हैं।
                                            • सबांग सीट पर 7 बार के विजेता मानस रंजन भुइयां को BJP के अमल कुमार पांडा से कड़ी टक्कर मिल रही है और वे 693 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
                                            • कोलकाता की शहरी सीट पर मंत्री शशि पांजा भी BJP की पूर्णिमा चक्रवर्ती से 1,430 वोटों से पीछे हैं।
                                            • विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी बारुईपुर पश्चिम सीट पर 1,448 वोटों से पिछड़ रहे हैं।
                                            • मोंटेश्वर सीट पर BJP के सैकत पांजा ने सिद्दीकुल्लाह चौधरी पर 13,308 वोटों की बड़ी बढ़त बना ली है।
                                              MAY 04, 2026 / 1:07 PM IST

                                              West Bengal Chunav Result 2026 Live: ये उम्मीदवार चल रहे आगे

                                              मतगणना के पहले राउंड के बाद काकद्वीप विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार मंतूराम पाखीरा 2,750 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं झाड़ग्राम की चारों सीटों पर BJP आगे चल रही है। TMC मंत्री बिरबाहा हांसदा पीछे चल रही हैं। झाड़ग्राम इस चुनाव में काफी चर्चा में रहा। पीएम मोदी ने यहां एक दुकान पर रुककर झालमुड़ी खाई थी।

                                                MAY 04, 2026 / 12:48 PM IST

                                                West Bengal Election Result Live : ममता बनर्जी का बड़ा दावा- 'हताश नहीं होना है, हम शाम तक जीत जाएंगे

                                                पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यह एक सोची-समझी चाल है, ताकि शुरुआती राउंड में BJP को आगे दिखाया जा सके। ममता बनर्जी का दावा है कि कई जगहों पर वोटों की गिनती रोक दी गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्रीय बलों का इस्तेमाल करके तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं को नुकसान पहुंचाया जा रहा है और पार्टी दफ्तरों में तोड़फोड़ की जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि वोटों में गड़बड़ी के लिए SIR का इस्तेमाल किया जा रहा है।

                                                उन्होंने बताया कि उनके आवास के बाहर बड़ी संख्या में समर्थक जुटे हुए हैं और माहौल पूरी तरह राजनीतिक गतिविधियों से भरा हुआ है। ममता बनर्जी के मुताबिक, उनकी पार्टी करीब 70 से 100 सीटों पर आगे चल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अब तक केवल लगभग 13% वोटों की ही गिनती हुई है और चुनाव आयोग (EC) जानबूझकर गिनती की रफ्तार धीमी कर रहा है। अंत में उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से कहा कि वे निराश न हों, क्योंकि जीत उनकी ही होगी। उनका कहना है कि शाम तक सभी राउंड की गिनती पूरी हो जाएगी और तस्वीर साफ हो जाएगी।

                                                  MAY 04, 2026 / 12:41 PM IST

                                                  West Bengal Election Result Live : ममता बनर्जी का बड़ा आरोप

                                                  पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह एक सोची-समझी रणनीति है, जिसके तहत शुरुआती कुछ राउंड के नतीजे BJP के पक्ष में दिखाने की कोशिश की जा रही है।

                                                    MAY 04, 2026 / 12:32 PM IST

                                                    West Bengal Election Result Live : भाजपा की रेखा पात्रा आगे

                                                    चुनाव आयोग (EC) के आधिकारिक रुझानों के मुताबिक, 19 में से 2 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद हिंगलगंज विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उम्मीदवार रेखा पात्रा 2808 वोटों से आगे चल रही हैं। रेखा पात्रा वही हैं, जो साल 2024 की संदेशखाली घटना की पीड़ितों में शामिल रही थीं। इस मामले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के निलंबित नेता शेख शाहजहां पर आरोप लगाए गए थे।

                                                      MAY 04, 2026 / 12:17 PM IST

                                                      West Bengal Election Result Live : आसनसोल कॉलेज में तनाव

                                                      पश्चिम बंगाल में बीजेपी, टीएमसी पर भारी पड़ती नजर आ रही है। अब तक सामने आए रूझानों में बीजेपी ने बहुमत के आंकड़े का काफी आगे चल रही है। फिलहाल 293 सीटों के रूझानों मे बीजेपी 180 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं टीएमसी 106 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं मतगणना के बीच आसनसोल कॉलेज के बाहर तनाव की खबर सामने आई है। तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि उसके कैंप कार्यालय में भाजपा समर्थकों ने तोड़फोड़ की।

                                                        MAY 04, 2026 / 11:58 AM IST

                                                        West Bengal Election Result Live :ममता बनर्जी 8 हजार वोटों से आगे

                                                        भवानीपुर सीट पर मुकाबला लगातार बदलता नजर आ रहा है। पहले पीछे चल रहे भारतीय जनता पार्टी के नेता सुवेंदु अधिकारी अब एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार ममता बनर्जी से पीछे हो गए हैं। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, सुवेंदु अधिकारी को 8,780 वोट मिल चुके हैं, जबकि ममता बनर्जी को अब तक 17,244 वोट मिले हैं। ममता बनर्जी 8000 वोटों से आगे चल रही हैं।

                                                          MAY 04, 2026 / 11:37 AM IST

                                                          West Bengal Election Result Live : हुमायूं कबीर आगे

                                                          पश्चिम बंगाल में बीजेपी, टीएमसी पर भारी पड़ती नजर आ रही है। अब तक सामने आए रूझानों में बीजेपी ने बहुमत के आंकड़े का काफी आगे चल रही है।  फिलहाल 280 सीटों के रूझानों मे  बीजेपी 181 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं टीएमसी 99 सीटों पर आगे चल रही है। टीएमसी के बागी और अपनी नई पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) बनाने वाले हुमायूं कबीर इस सीट पर शुरुआती बढ़त बनाए हुए हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार, उन्हें अब तक 6,405 वोट मिले हैं और वह अपने प्रतिद्वंद्वियों से 2,890 वोटों से आगे चल रहे हैं।

                                                            MAY 04, 2026 / 11:36 AM IST

                                                            West Bengal Chunav Result 2026 Live: बीजेपी की रत्नादेब नाथ आगे

                                                            अब तक हुई मतगणना के अनुसार रत्ना देबनाथ करीब 6000 वोटों से आगे चल रही हैं। भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार रत्ना देबनाथ 6892 वोटों के साथ आगे चल रही हैं और उन्हें 2763 वोटों की बढ़त मिली हुई है। वहीं तृणमूल कांग्रेस के तीर्थंकर घोष 4129 वोटों के साथ पीछे हैं। इसके अलावा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कल्याण दासगुप्ता, कांग्रेस के सुभाषीष भट्टाचार्य और निर्दलीय उम्मीदवार साधना चक्रवर्ती व संजीब कुमार घोष भी पीछे चल रहे हैं। रत्ना देबनाथ को आरजीकर मामले की पीड़िता की मां होने के कारण जनता के बीच एक अलग पहचान मिली है।

                                                              MAY 04, 2026 / 11:31 AM IST

                                                              West Bengal Election Result Live: झाड़ग्राम की चारों सीटों पर BJP आगे

                                                              झाड़ग्राम की चारों सीटों पर BJP आगे चल रही है। TMC मंत्री बिरबाहा हांसदा पीछे चल रही हैं। झाड़ग्राम इस चुनाव में काफी चर्चा में रहा। पीएम मोदी ने यहां एक दुकान पर रुककर झालमुड़ी खाई थी।

                                                                MAY 04, 2026 / 11:23 AM IST

                                                                West Bengal Election Result Live : पश्चिम बंगाल में टीएमसी का हाल बेहाल

                                                                सोमवार को पश्चिम बंगाल में वोटों की गिनती शुरू होते ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बढ़त बना ली। जैसे-जैसे गिनती आगे बढ़ी, BJP कई सीटों पर मजबूत होती गई। ताजा रुझानों के अनुसार, BJP 184 विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस (TMC) 97 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

                                                                  MAY 04, 2026 / 11:11 AM IST

                                                                  West Bengal Election Result Live : बंगाल में बीजेपी की आंधी

                                                                  पश्चिम बंगाल में बीजेपी, टीएमसी पर भारी पड़ती नजर आ रही है। अब तक सामने आए रूझानों में बीजेपी ने बहुमत के आंकड़े का काफी आगे चल रही है। फिलहाल 280 सीटों के रूझानों मे बीजेपी 181 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं टीएमसी 99 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने भी एक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

                                                                    MAY 04, 2026 / 10:47 AM IST

                                                                    West Bengal Election Result Live : भवानीपुर से ममता पीछे, सुवेंदु आधिकारी चल रहे आगे

                                                                    भवानीपुर सीट पर मुकाबला लगातार बदलता नजर आ रहा है। पहले पीछे चल रहे भारतीय जनता पार्टी के नेता सुवेंदु अधिकारी अब एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार ममता बनर्जी से आगे निकल गए हैं। चुनाव आयोग के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, सुवेंदु अधिकारी को 6,380 वोट मिल चुके हैं, जबकि ममता बनर्जी को अब तक 4,822 वोट मिले हैं।

                                                                      MAY 04, 2026 / 10:36 AM IST

                                                                      West Bengal Election Result Live : बीजेपो 166 सीटों पर आगे

                                                                      पश्चिम बंगाल में बीजेपी, टीएमसी पर भारी पड़ती नजर आ रही है। अब तक सामने आए रूझानों में बीजेपी ने बहुमत के आंकड़े का काफी आगे चल रही है। फिलहाल 266 सीटों के रूझानों मे बीजेपी 166 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं टीएमसी 101 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने भी एक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

                                                                        MAY 04, 2026 / 10:26 AM IST

                                                                        West Bengal Election Result 2026 Live : बीजेपी 151 सीटों पर आगे

                                                                        पश्चिम बंगाल में बीजेपी, टीएमसी पर भारी पड़ती नजर आ रही है। अब तक सामने आए रूझानों में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। फिलहाल 254 सीटों के रूझानों मे बीजेपी 151 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं टीएमसी 110 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने भी तीन सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

                                                                          MAY 04, 2026 / 10:11 AM IST

                                                                          West Bengal Election Result Live : ममता बनर्जी 2000 वोटों से आगे

                                                                          पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट के शुरुआती रुझान सामने आए हैं। तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार ममता बनर्जी ने इस सीट पर बढ़त बनाए हुए नजर आ रही हैं। उन्हें अब तक 3666 वोट मिले हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी 1670 वोटों के साथ पीछे चल रहे हैं। यह रुझान पहले राउंड (1/20) के

                                                                            MAY 04, 2026 / 10:08 AM IST

                                                                            West Bengal Election Result Live : बंगाल में बीजेपी ने पलटा खेल! रूझानों में छूआ बहुमत का आंकड़ा

                                                                            पश्चिम बंगाल में बीजेपी, टीएमसी पर भारी पड़ती नजर आ रही है। अब तक सामने आए रूझानों में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है।  फिलहाल 254 सीटों के रूझानों मे  बीजेपी 148 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं टीएमसी 104 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने भी तीन सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

                                                                              MAY 04, 2026 / 9:58 AM IST

                                                                              West Bengal Chunav Result 2026 Live: बीजेपी बहुमत के करीब

                                                                              पश्चिम बंगाल में बीजेपी, टीएमसी पर भारी पड़ती नजर आ रही है। अब तक सामने आए रूझानों में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है।  फिलहाल 250 सीटों के रूझानों मे  बीजेपी 148 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं टीएमसी 108 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने भी तीन सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

                                                                                MAY 04, 2026 / 9:52 AM IST

                                                                                West Bengal Election Result Live: बंगाल में बीजेपी ने बनाई बड़ी बढ़त

                                                                                पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने बढ़त बनाए रखा है। फिलहाल 244 सीटों के रूझानों मे  बीजेपी 134 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं टीएमसी 106 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने भी तीन सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

                                                                                  MAY 04, 2026 / 9:43 AM IST

                                                                                  West Bengal Election Result Live: सुवेंदु अधिकारी का बड़ा बयान

                                                                                  भारतीय जनता पार्टी के नेता सुवेंदु अधिकारी ने चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि, "इस बार हिंदुओं का एकीकरण हुआ है, और जिस तरह मुसलमान TMC को वोट देते आए हैं, वैसा उन्होंने इस बार नहीं किया है। कुछ वोट मुस्लिम-समर्थक पार्टी को चले गए हैं। BJP को भी थोड़ी मात्रा में कुछ वोट मिले हैं। मुझे नंदीग्राम के मुस्लिम बूथों में इतने अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद नहीं थी। PM मोदी ने अपने नेतृत्व में बंगाल को बनाने की जो गारंटी दी थी, वह उनके पक्ष में रही है। इतनी जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है। मैं आपको सुबह 11:00 बजे के बाद बताऊंगा।"

                                                                                    MAY 04, 2026 / 9:40 AM IST

                                                                                    West Bengal Election Result Live: मोफिदुल हक 2000 वोटों से आगे

                                                                                    टीएमसी के अनीसुर रहमान बिदेश देगंगा सीट से ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट के एमडी मोफिदुल हक सहजी मिंटू से 2,000 से अधिक वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं। भारतीय चुनाव आयोग के मुताबिक, बीजेपी झारग्राम, मोंटेश्वर और आसनसोल दक्षिण पर आगे चल रही है।

                                                                                      MAY 04, 2026 / 9:31 AM IST

                                                                                      West Bengal Election Result Live: मुस्लिम वोटों में भी हुआ बंटवारा - सुवेंदु आधिकारी

                                                                                      भारतीय जनता पार्टी के नेता सुवेंदु अधिकारी ने चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस बार राज्य में सत्ता के खिलाफ माहौल साफ नजर आ रहा है और हिंदू वोटों का ध्रुवीकरण भी देखने को मिल रहा है। सुवेंदु अधिकारी के मुताबिक, मुस्लिम वोटों में भी बंटवारा हुआ है, खासकर मालदा और मुर्शिदाबाद जैसे इलाकों में इसका असर दिख रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने की स्थिति में है। हालांकि, शुरुआत में भवानीपुर सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

                                                                                        MAY 04, 2026 / 9:29 AM IST

                                                                                        West Bengal Election Result Live: कोलकाता में बीजेपी ने बनाई बढ़त

                                                                                        पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद आज वोटों की गिनती जारी है। अब तक सामने आए रूझानों में बीजेपी ने टीएमसी और बीजेपी में कांटे की टक्कर चल रही है। दोनों ही पार्टियों ने 100-100 सीटों पर बढ़त बना रखा है। फिलहाल 235 सीटों के रूझानों मे  बीजेपी 123 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं टीएमसी 108 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने भी पांच सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कोलकाता के 11 सीटों में बीजेपी आठ सीटों पर आगे चल रगी है। वहीं टीएमसी ने तीन सीटों पर बढ़त बनाया हुआ है।  वहीं मुर्शिदाबाद में 22 सीटों में से 20 पर टीएमसी आगे चल रही है। जलपाईगुड़ी के सभी सात सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। वहीं अब  भवानीपुर से  ममता बनर्जी एक बार फिर आगे हो गई हैं। भवानीपुर से सुवेंजु अधिकारी पीछे हो गए हैं।

                                                                                          MAY 04, 2026 / 9:14 AM IST

                                                                                          West Bengal Election Result Live: भवानीपुर से ममता बनर्जी ने फिर बनाई बढ़त

                                                                                          पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद आज वोटों की गिनती जारी है। अब तक सामने आए रूझानों में बीजेपी ने टीएमसी और बीजेपी में कांटे की टक्कर चल रही है। दोनों ही पार्टियों ने 100-100 सीटों पर बढ़त बना रखा है। फिलहाल 234 सीटों के रूझानों मे बीजेपी 119 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं टीएमसी 109 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने भी पांच सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कोलकाता के 11 सीटों में बीजेपी आठ सीटों पर आगे चल रगी है। वहीं टीएमसी ने तीन सीटों पर बढ़त बनाया हुआ है। वहीं मुर्शिदाबाद में 22 सीटों में से 20 पर टीएमसी आगे चल रही है। जलपाईगुड़ी के सभी सात सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। वहीं अब भवानीपुर से ममता बनर्जी एक बार फिर आगे हो गई हैं। भवानीपुर से सुवेंजु अधिकारी पीछे हो गए हैं।

                                                                                            MAY 04, 2026 / 9:07 AM IST

                                                                                            West Bengal Election Result Live: 234 सीटों के आए रूझान, बीजेपी 119 सीटों पर आगे

                                                                                            पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद आज वोटों की गिनती जारी है। अब तक सामने आए रूझानों में बीजेपी ने टीएमसी और बीजेपी में कांटे की टक्कर चल रही है। दोनों ही पार्टियों ने 100-100 सीटों पर बढ़त बना रखा है। फिलहाल 234 सीटों के रूझानों मे  बीजेपी 119 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं टीएमसी 109 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने भी पांच सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

                                                                                              MAY 04, 2026 / 8:57 AM IST

                                                                                              West Bengal Election Result Live: बीजेपी ने बनाई बढ़त

                                                                                              पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद आज 4 मई को वोटों की गिनती शुरू हो गई है। अब तक सामने आए रूझानों में बीजेपी ने टीएमसी और बीजेपी में कांटे की टक्कर चल रही है। फिलहाल 230 सीटों के रूझानों मे बीजेपी 117 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं टीएमसी 108 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने भी पांच सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कोलकाता के 11 सीटों में बीजेपी आठ सीटों पर आगे चल रगी है। वहीं टीएमसी ने तीन सीटों पर बढ़त बनाया हुआ है।

                                                                                                MAY 04, 2026 / 8:51 AM IST

                                                                                                West Bengal Election Result Live: पश्चिम बंगाल में टाई मूमेंट

                                                                                                पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद आज 4 मई को वोटों की गिनती शुरू हो गई है। अब तक सामने आए रूझानों में बीजेपी ने टीएमसी और बीजेपी में कांटे की टक्कर चल रही है। फिलहाल 222 सीटों के रूझानों मे बीजेपी 111 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं टीएमसी 111 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने भी पांच सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी बहरामपुर से पीछे चल रहे हैं। बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों ही सीटों पर आगे चल रहे हैं।

                                                                                                  MAY 04, 2026 / 8:46 AM IST

                                                                                                  West Bengal Election Result Live: कांग्रेस ने पांच सीटों पर बनाई बढ़त

                                                                                                  पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव  के बाद आज 4 मई को वोटों की गिनती शुरू हो गई है। अब तक सामने आए रूझानों में बीजेपी ने टीएमसी और बीजेपी में कांटे की टक्कर चल रही है। फिलहाल 210 सीटों के रूझानों मे  बीजेपी 105 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं टीएमसी 106 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने भी पांच सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

                                                                                                    MAY 04, 2026 / 8:41 AM IST

                                                                                                    West Bengal Election Voting Live: ममता बनर्जी चल रही पीछे

                                                                                                    पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद आज 4 मई को वोटों की गिनती शुरू हो गई है। अब तक सामने आए रूझानों में बीजेपी ने टीएमसी और बीजेपी में कांटे की टक्कर चल रही है। फिलहाल 210 सीटों के रूझानों मे बीजेपी 105 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं टीएमसी 106 सीटों पर आगे चल रही है। नंदीग्राम से सुवेंदु अधिकारी आगे चल रहे हैं। वहीं भवानीपुर से भी सुवेंदु आधिकारी आगे चल रहे हैं वहीं ममता बनर्जी पीछे चल रही हैं।

                                                                                                      MAY 04, 2026 / 8:40 AM IST

                                                                                                      West Bengal Election Result Live: मुर्शिदाबाद में 19 सीटों पर टीएमसी आगे

                                                                                                      पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव  के बाद आज 4 मई को वोटों की गिनती शुरू हो गई है। अब तक सामने आए रूझानों में बीजेपी ने टीएमसी और बीजेपी में कांटे की टक्कर चल रही है। फिलहाल 204 सीटों के रूझानों मे  बीजेपी 100 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं टीएमसी 104 सीटों पर आगे चल रही है। कोलकाता में बीजेपी सीत सीटों पर आगे चल रही है तो वहीं टीएमसी चार सीटों पर बढ़ता बनाए हुए है। वहीं मुर्शिदाबाद में टीएमसी 19 सीटों पर आगे चल रही है। दार्जलिंग के सभी पांच सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है।

                                                                                                        MAY 04, 2026 / 8:33 AM IST

                                                                                                        West Bengal Chunav Result Live: रूझानों में टीएमसी ने लगाया शतक, 102 सीटों पर आगे

                                                                                                        पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद आज 4 मई को वोटों की गिनती शुरू हो गई है। अब तक सामने आए रूझानों में बीजेपी ने टीएमसी और बीजेपी में कांटे की टक्कर चल रही है। फिलहाल 190 सीटों के रूझानों मे बीजेपी 97 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं टीएमसी 101 सीटों पर आगे चल रही है।

                                                                                                          MAY 04, 2026 / 8:30 AM IST

                                                                                                          West Bengal Election Result Live: टीएमसी ने पहली बार बनाई बढ़त, 93 सीटों पर आगे

                                                                                                          पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के रूझान सामने आ रहे हैं। वहीं अब तक 160 सीटों के रूझान सामने आ गए हैं। इन सीटों में बीजेपी-टीएमसी में कांटे की टक्कर चल रही है। अब तक सामने आए रूझानों में बीजेपी 78 सीटों पर आगे है। वहीं टीएमसी भी 93 सीट पर आगे चल रही है। वहीं माथाभांगा से बीजेपी आगे चल रही है, इस्लामपुर से टीएमसी आगे चल रही है। दिनहाटा से टीएमसी आगे चल रही है। दर्जलिंग में बीजेपी आगे चल रही है। अलीद्वार पुर से बीजेपी आगे चल रही है। सिलीगुड़ी से बीजेपी आगे चल रही है। भवानीपुर से ममता बनर्जी आगे चल रही हैं।

                                                                                                            MAY 04, 2026 / 8:26 AM IST

                                                                                                            West Bengal Election Result Live: 120 सीटों के आए रूझान, बीजेपी ने बनाई 70 सीटों पर बढ़त

                                                                                                            पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के रूझान सामने आ रहे हैं। वहीं अब तक 120 सीटों के रूझान सामने आ गए हैं। इन सीटों में  बीजेपी-टीएमसी में कांटे की टक्कर चल रही है। अब तक सामने आए रूझानों में बीजेपी 71 सीटों पर आगे है। वहीं टीएमसी भी 55 सीट पर आगे चल रही है। वहीं माथाभांगा से बीजेपी आगे चल रही है, इस्लामपुर से टीएमसी आगे चल रही है।  दिनहाटा से टीएमसी आगे चल रही है।  दर्जलिंग में बीजेपी आगे चल रही है। अलीद्वार पुर से बीजेपी आगे चल रही है। सिलीगुड़ी से बीजेपी आगे चल रही है। भवानीपुर से ममता बनर्जी आगे चल रही हैं।

                                                                                                              MAY 04, 2026 / 8:22 AM IST

                                                                                                              West Bengal Election Result Live: भवानीपुर से ममता बनर्जी आगे

                                                                                                              बीजेपी-टीएमसी में कांटे की टक्कर चल रही है। अब तक सामने आए रूझानों में बीजेपी 55 सीटों पर आगे है। वहीं टीएमसी भी 37 सीट पर आगे चल रही है।  वहीं  भवानीपुर से ममता बनर्जी आगे चल रही है। सुवेंदु  अधिकारी इस सीट से आगे चल रहे हैं।

                                                                                                                MAY 04, 2026 / 8:20 AM IST

                                                                                                                West Bengal Election Result Live: बीजेपी 50 सीटों पर आगे

                                                                                                                पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना का रूझान सामने आ रहे हैं। पहले रूझान में बीजेपी-टीएमसी में कांटे की टक्कर चल रही है। अब तक सामने आए रूझानों में बीजेपी 50 सीटों पर आगे है। वहीं टीएमसी भी 31 सीट पर आगे चल रही है। वहीं माथाभांगा से बीजेपी आगे चल रही है, इस्लामपुर से टीएमसी आगे चल रही है।  दिनहाटा से टीएमसी आगे चल रही है।  दर्जलिंग में बीजेपी आगे चल रही है। अलीद्वार पुर से बीजेपी आगे चल रही है। सिलीगुड़ी से बीजेपी आगे चल रही है।

                                                                                                                  MAY 04, 2026 / 8:16 AM IST

                                                                                                                  West Bengal Election Result Live: 51 सीटों के सामने आए रूझान

                                                                                                                  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना का रूझान सामने आ रहे हैं। पहले रूझान में बीजेपी-टीएमसी में कांटे की टक्कर चल रही है। अब तक सामने आए रूझानों में बीजेपी 31 सीटों पर आगे है। वहीं टीएमसी भी 21 सीट पर आगे चल रही है। वहीं माथाभांगा से बीजेपी आगे चल रही है, इस्लामपुर से टीएमसी आगे चल रही है।  दिनहाटा से टीएमसी आगे चल रही है।  दर्जलिंग में बीजेपी आगे चल रही है। अलीद्वार पुर से बीजेपी आगे चल रही है।

                                                                                                                    MAY 04, 2026 / 8:13 AM IST

                                                                                                                    West Bengal Election Result Live: बीजेपी ने बनाई बढ़त, दार्जलिंग समेत इन सीटों पर चल रही आगे

                                                                                                                    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना का रूझान सामने आ रहे हैं। पहले रूझान में बीजेपी-टीएमसी में कांटे की टक्कर चल रही है। अब तक सामने आए रूझानों में बीजेपी 25 सीटों पर आगे है। वहीं टीएमसी भी 18 सीट पर आगे चल रही है। वहीं माथाभांगा से बीजेपी आगे चल रही है, इस्लामपुर से टीएमसी आगे चल रही है।  दिनहाटा से टीएमसी आगे चल रही है।  दर्जलिंग में बीजेपी आगे चल रही है। अलीद्वार पुर से बीजेपी आगे चल रही है।

                                                                                                                      MAY 04, 2026 / 8:09 AM IST

                                                                                                                      West Bengal Election Result Live: 30 सीटों के सामने आए रूझान

                                                                                                                      पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना का  पहला रूझान  सामने आया है। पहले रूझान में बीजेपी-टीएमसी में कांटे की टक्कर चल रही है। पहले रूझान में बीजेपी 19 सीटों पर आगे है। वहीं  टीएमसी भी 16 सीट पर आगे चल रही है।

                                                                                                                        MAY 04, 2026 / 8:06 AM IST

                                                                                                                        West Bengal Election Result Live: बीजेपी-टीएसी में कांटे की टक्कर

                                                                                                                        पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना का  पहला रूझान  सामने आया है। पहले रूझान में बीजेपी 8 सीटों पर आगे है। वहीं  टीएमसी भी 10 सीट पर आगे चल रही है।

                                                                                                                          MAY 04, 2026 / 8:03 AM IST

                                                                                                                          West Bengal Election Result Live: बंगाल में बीजेपी आगे

                                                                                                                          पश्चिम बंगाल चुनाव का पहला रूझान  सामने आया है। पहले रूझान में बीजेपी 4 सीटों पर आगे है। वहीं  टीएमसी 1 सीट पर आगे चल रही है।

                                                                                                                            MAY 04, 2026 / 8:00 AM IST

                                                                                                                            West Bengal Election Result Live : शुरू हुई वोटों की गिनती

                                                                                                                            पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद आज वोटों की गिनती शुरू हो गई है। पश्चिम बंगाल के 294 सीटों में से 293 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। बता दें कि, फलता विधानसभा सीट पर 21 मई को फिर से वोटिंग कराए जाएंगे।

                                                                                                                              MAY 04, 2026 / 7:46 AM IST

                                                                                                                              West Bengal Chunav Result 2026 Live: लोग चाहते हैं बदलाव - दिलीप घोष

                                                                                                                              पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना से पहले खड़गपुर विधानसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा कि,  'यहां के लोग बदलाव चाहते हैं। BJP अच्छे बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। बंगाल में पहले कानून-व्यवस्था नहीं थी। जब से चुनाव आयोग ने सारी बागडोर अपने हाथों में ली है, जिस तरह शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव हुए हैं, उसी तरह वोटों की गिनती भी होगी और उसी तरह नई सरकार भी शपथ लेगी।"

                                                                                                                                MAY 04, 2026 / 7:36 AM IST

                                                                                                                                West Bengal Chunav Result 2026 Live : मुख्य चुनाव आयुक्त ने ममता बनर्जी के आरोपों पर दिया ये जवाब

                                                                                                                                पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना से पहले राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने बड़ा बयान दिया है। कोलकाता में वोटों की गिनती शुरू होने से पहले राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा, “सभी मतगणना केंद्रों पर एक जैसी व्यवस्था की गई है। किसी भी केंद्र को संवेदनशील या गैर-संवेदनशील श्रेणी में नहीं रखा गया है। हर जगह तीन स्तर की सुरक्षा तैनात है। केंद्रीय अर्धसैनिक बल (CAPF) के साथ-साथ सशस्त्र पुलिस और राज्य पुलिस भी मौजूद है। सभी जरूरी इंतज़ाम किए गए हैं और किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है।”

                                                                                                                                वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा लगाए गए बिजली कटौती के आरोपों पर उन्होंने कहा, “बिजली सप्लाई चुनाव आयोग के नियंत्रण में नहीं आती, यह बिजली विभाग का काम है। हमने बिजली विभाग से लगातार बिजली उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। इसके अलावा जनरेटर की भी व्यवस्था की गई है, इसलिए किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।”

                                                                                                                                  MAY 04, 2026 / 7:28 AM IST

                                                                                                                                  West Bengal Chunav Result 2026 Live : हम हथियार लेकर आए हैं? काउंटिग से पहले TMC नेता ने कही ये बात

                                                                                                                                  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना से पहले कोलकाता में मतगणना के दौरान तृणमूल कांग्रेस की नेता और श्यामपुकुर सीट से उम्मीदवार शशि पांजा ने चुनाव व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “हम वोटों की गिनती पर नजर रखने के लिए जरूरी सभी दस्तावेज अपने साथ लाते हैं। पूरा काम चुनाव आयोग के जिम्मे होता है, लेकिन यहां चीजों को लापरवाही से फेंका जा रहा है। क्या हम यहां लड़ाई करने आए हैं? क्या हम हथियार या पिस्तौल लेकर आए हैं?” इस मामले पर भारतीय चुनाव आयोग ने सफाई देते हुए कहा कि जांच में सामने आया है कि जो वीवीपैट पर्चियां दिखाई गई हैं, वे असली मतदान की नहीं हैं। ये पर्चियां मतदान से पहले किए गए मॉक पोल यानी अभ्यास मतदान से जुड़ी हुई हैं। चुनाव आयोग ने यह भी कहा कि पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

                                                                                                                                    MAY 04, 2026 / 7:21 AM IST

                                                                                                                                    West Bengal Chunav Result 2026 Live : आने वाली है सुनामी - अग्निमित्रा पॉल

                                                                                                                                    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना से पहले आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि, "एक सुनामी आने वाली है। बंगाल की जनता ने 92% मतदान करके एक सुनामी को न्योता दिया है, इसके खिलाफ खड़े सभी नेता उड़ जाएंगे।"

                                                                                                                                      MAY 04, 2026 / 7:18 AM IST

                                                                                                                                      West Bengal Chunav Result 2026 Live : भवानीपुर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

                                                                                                                                      पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना से पहले भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सखावत मेमोरियल गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल में बनाए गए मतगणना केंद्र के बाहर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। राज्य की 293 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी। सभी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। भवानीपुर सीट पर सबसे ज्यादा नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि यहां तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी से है।

                                                                                                                                        MAY 04, 2026 / 7:07 AM IST

                                                                                                                                        West Bengal Election Result Live: ममता बनर्जी ने कर दी बड़ी अपील

                                                                                                                                        वोटों की गिनती शुरू होने से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से पूरी रात सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर बिजली कटने और स्ट्रॉन्ग रूम के आसपास संदिग्ध गतिविधियों की खबरें मिल रही हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने दावा किया कि हुगली, नदिया, बर्दवान और कोलकाता के कुछ इलाकों से लगातार शिकायतें आ रही हैं। इन शिकायतों में रुक-रुक कर बिजली जाने और सीसीटीवी कैमरों के बंद होने की बात कही गई है।

                                                                                                                                        ममता बनर्जी ने कहा, “सतर्क रहें, नजर बनाए रखें और पूरी रात जागते रहें। अगर कहीं कोई गड़बड़ी दिखे तो तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। कई जगहों से यह जानकारी मिल रही है कि जानबूझकर बिजली काटी जा रही है। हुगली के श्रीरामपुर, नदिया के कृष्णानगर, बर्दवान के आउसग्राम और कोलकाता के खुदीराम अनुशीलन केंद्र जैसे इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली बंद की गई। साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी बंद किए गए और स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर-बाहर गाड़ियों की आवाजाही देखी गई।” उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे स्ट्रॉन्ग रूम के आसपास पूरी निगरानी रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत दें।

                                                                                                                                          MAY 04, 2026 / 6:57 AM IST

                                                                                                                                          West Bengal Chunav Result 2026 Live: BJP बंगाल की सत्ता तक पहुंचने में सफल होगी?

                                                                                                                                          पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा आज (4 मई) होने वाला है। दोपहर तक यह स्पष्ट हो जाएगा कि सीएम ममता बनर्जी का लंबे समय से चला आ रहा राजनीतिक वर्चस्व बरकरार रहता है या BJP आखिरकार राज्य में सत्ता तक पहुंचने में सफल होती है। यह चुनाव केवल इस बात तक सीमित नहीं रह गया है कि राज्य सचिवालय 'नबान्न' तक कौन पहुंचेगा, बल्कि यह इस बात पर जनमत संग्रह बन गया है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 15 वर्षों के शासन के बाद भी बंगाल की केंद्रीय राजनीतिक शक्ति बनी रहती हैं या नहीं।

                                                                                                                                          साथ ही यह भी बड़ा सवाल है कि क्या लगातार चौथी जीत उन्हें 2029 के लोकसभा चुनावों से पहले BJP के खिलाफ सबसे मजबूत विपक्षी चेहरा स्थापित कर सकती है, या फिर BJP को राज्य में सत्ता का रास्ता मिल गया। दो चरणों में हुए विधानसभा चुनाव में कुल मतदान 92.47 प्रतिशत दर्ज किया गया। यह स्वतंत्रता के बाद का अब तक का सर्वाधिक मतदान है।

                                                                                                                                            MAY 04, 2026 / 6:48 AM IST

                                                                                                                                            West Bengal Chunav Result 2026 Live: पश्चिम बंगाल में मतगणना से पहले भवानीपुर में भारी हंगामा, काउंटिंग सेंटर में घुसने को लेकर BJP-TMC में तनातनी

                                                                                                                                            पश्चिम बंगाल में मतगणना से पहले भवानीपुर में भारी हंगामा हो गया है। काउंटिंग सेंटर में घुसने को लेकर BJP-TMC के समर्थक आपस में भिड़ गए। फिलहाल, स्थिति कंट्रोल में है। निर्वाचन आयोग ने 165 अतिरिक्त मतगणना पर्यवेक्षकों और 77 पुलिस पर्यवेक्षकों को तैनात किया है। मतगणना केंद्रों पर सख्त नियंत्रण उपाय लागू किए गए हैं, जिनमें रिटर्निंग अधिकारियों और पर्यवेक्षकों को छोड़कर सभी के लिए मोबाइल फोन पर प्रतिबंध शामिल है।

                                                                                                                                              MAY 04, 2026 / 6:33 AM IST

                                                                                                                                              West Bengal Chunav Result 2026 Live: हुमायूं कबीर बंगाल में कुछ कर पाएंगे कमाल या सिर्फ ममता का करेंगे नुकसान?

                                                                                                                                              हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) और असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) जैसी छोटी पार्टियां भी कुछ महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी किस्मत आजमा रही हैं। निर्वाचन आयोग ने इस वर्ष मतगणना केंद्रों की संख्या पहले घोषित 87 से घटाकर 77 कर दी है। जबकि 2021 में यह संख्या 108 थी। इसके साथ ही बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था भी लागू की गई है।

                                                                                                                                                MAY 04, 2026 / 6:32 AM IST

                                                                                                                                                West Bengal Chunav Result 2026 Live: दक्षिण 24 परगना जिले के एक निर्वाचन क्षेत्र फाल्टा में चुनाव रद्द

                                                                                                                                                दक्षिण 24 परगना जिले के एक निर्वाचन क्षेत्र फाल्टा में गंभीर चुनावी अनियमितताओं के कारण चुनाव रद्द कर दिया गया। वहां 21 मई को नये सिरे से चुनाव होगा। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल बीजेपी की कड़ी चुनौती का सामना करते हुए लगातार चौथी बार सत्ता में आने की उम्मीद कर रही है। वहीं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और कांग्रेस 2021 के चुनाव में मिली करारी हार के बाद अपनी स्थिति सुधारने की कोशिश कर रही हैं।

                                                                                                                                                  MAY 04, 2026 / 6:30 AM IST

                                                                                                                                                  West Bengal Chunav Result 2026 Live: पश्चिम बंगाल के 77 केंद्रों पर होगी मतों की गिनती

                                                                                                                                                  पश्चिम बंगाल में 293 विधानसभा सीट के लिए 77 केंद्रों पर मतों की गिनती की जाएगी, जहां इस बार अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतगणना दिवस से पहले राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी BJP दोनों ने वोट में हेरफेर की आशंका व्यक्त की है। राज्य में दो चरणों का चुनाव 29 अप्रैल को समाप्त हुआ, जिसमें स्वतंत्रता के बाद से अब तक का सबसे अधिक 92.47 प्रतिशत मतदान हुआ।

                                                                                                                                                    MAY 04, 2026 / 6:25 AM IST

                                                                                                                                                    West Bengal Chunav Result 2026 Live: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

                                                                                                                                                    आधिकारिक सूचना के अनुसार राज्य विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को होने वाली मतगणना में 165 अतिरिक्त गणना पर्यवेक्षक और 77 पुलिस पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। ताकि मतगणना केंद्रों पर कानून-व्यवस्था मजबूत रहे और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष माहौल में संपन्न हो सके। आयोग के अनुसार इन पर्यवेक्षकों की तैनाती का उद्देश्य मतगणना को सुरक्षित, भयमुक्त और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराना है। अतिरिक्त गणना पर्यवेक्षक उन 165 विधानसभा क्षेत्रों में लगाए गए हैं, जहां एक से अधिक मतगणना कक्ष हैं, ताकि प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो सके।

                                                                                                                                                    पुलिस पर्यवेक्षक संबंधित मतगणना केंद्रों के आसपास सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की निगरानी आयोग के निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित करेंगे। उन्हें मतगणना के दिन मतगणना कक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी पर्यवेक्षक आयोग के नियंत्रण एवं पर्यवेक्षण में कार्य करेंगे और उनकी नियुक्ति संविधान के प्रावधानों तथा जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत की गई है।

                                                                                                                                                      MAY 04, 2026 / 6:18 AM IST

                                                                                                                                                      West Bengal Chunav Result 2026 Live: पश्चिम बंगाल के एग्जिट पोल के नतीजे

                                                                                                                                                      एग्जिट पोल में पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बढ़त मिलने का अनुमान लगाया है। 'पोल ऑफ़ पोल्स' के अनुसार, BJP को 137–157 सीटें जीतने का अनुमान है। जबकि TMC को 131–151 सीटें मिलने की संभावना है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार शाम आए कई चुनाव सर्वेक्षण एजेंसियों के सर्वे में भाजपा को निर्णायक बढ़त या बहुमत मिलने की संभावना जताई गई। हालांकि, कुछ सर्वेक्षणों ने तृणमूल कांग्रेस की सरकार बरकरार रहने का अनुमान जताया है।

                                                                                                                                                      'पीपुल्स पल्स' के सर्वे में कहा गया है कि तृणमूल कांग्रेस 177 से 187 सीटें हासिल करके अपनी सत्ता बरकार रख सकती है। भाजपा को 95 से 110 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को एक से तीन सीट मिलने की संभावना जताई गई है। जबकि 'जनमत पोल्स' के एग्जिट पोल के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस को 195 से 205 सीटें मिल सकती हैं तो भाजपा को 80 से 90 सीटों से ही संतोष करना पड़ सकता है।

                                                                                                                                                      'पोल डायरी' के सर्वे का अनुमान है कि पश्चिम बंगाल में BJP 142 से 171 सीटों के साथ पहली बार सत्ता में आ सकती है। इस सर्वेक्षण के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस को 99 से 127 से ही संतोष करना पड़ सकता है।

                                                                                                                                                      'मैट्रिज' के सर्वेक्षण में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा 146 से 161 सीटों के साथ सरकार बना सकती है और टीएमसी को 125 से 140 सीटें मिल सकती है तथा वह सत्ता से बाहर हो सकती है। 'पी-मार्क' के सर्वेक्षण में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा को 150 से 175 सीटें मिल सकती हैं तो टीएमसी को 118-138 सीटें मिलने का अनुमान है।

                                                                                                                                                        MAY 04, 2026 / 6:08 AM IST

                                                                                                                                                        West Bengal Chunav Result 2026 Live: VVPAT पर्चियों के पास पहुंचे बीजेपी नेता

                                                                                                                                                        नोआपारा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार अर्जुन सिंह और BJP नेता लॉकेट चटर्जी सुभाष नगर पेट्रोल पंप के पास स्थित उस जगह पहुंचे जहां VVPAT पर्चियां पड़ी मिली थीं। उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम विधानसभा क्षेत्र के नीलगंज सुभाषनगर में सुभाष नगर पेट्रोल पंप के पास एक गली में VVPAT पर्चियां पड़ी मिली हैं।

                                                                                                                                                          MAY 04, 2026 / 6:05 AM IST

                                                                                                                                                          West Bengal Chunav Result Live: पहले डाक मतपत्रों के साथ शुरू होगी

                                                                                                                                                          मतगणना प्रक्रिया सुबह 8 बजे डाक मतपत्रों के साथ शुरू होगी। इसके लिए तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था वाले मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं। निर्वाचन आयोग ने मतगणना केंद्रों में अवैध एंट्री रोकने के लिए पहली बार ईसीआईएनईटी के माध्यम से क्यूआर कोड आधारित फोटो पहचान पत्र सिस्टम शुरू की है। पश्चिम बंगाल में 293 विधानसभा सीट के लिए 77 केंद्रों पर मतों की गिनती की जाएगी, जहां इस बार अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

                                                                                                                                                            MAY 04, 2026 / 6:01 AM IST

                                                                                                                                                            West Bengal Chunav Result Live: 'यह निर्वाचन आयोग नहीं, बल्कि निर्यातन आयोग है'; VVPAT पर्चियों को लेकर CPI(M) का ECI पर हमला

                                                                                                                                                            नोआपारा विधानसभा क्षेत्र से CPI(M) उम्मीदवार गार्गी चटर्जी ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा, "यह निर्वाचन आयोग नहीं, बल्कि निर्यातन आयोग है। VVPAT पर्चियां यहां पड़ी है, क्या चुनाव आयोग के पास कोई जवाब है? ये हमारी पर्चियां हैं। कुछ BJP की और कुछ TMC की... हमें शाम को खबर मिली, हमारे एक कार्यकर्ता ने हमें फोन करके बताया। हमने मुख्य चुनाव अधिकारी को फोन किया, लेकिन उनके पास CPI(M) का फोन उठाने का समय नहीं है। हम जांच की मांग करेंगे। उन्हें हमें दिखाना पड़ेगा कि क्या हुआ है। कौन जानता है उन्होंने क्या किया है। हम अंतिम सांस तक लड़ेंगे।"

                                                                                                                                                              MAY 04, 2026 / 5:53 AM IST

                                                                                                                                                              West Bengal Chunav Result Live: मतगणना से पहले पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में बवाल! गली में मिली VVPAT पर्चियां

                                                                                                                                                              पश्चिम बंगाल में आज होने वाले मतगणना से पहले उत्तर 24 परगना में मध्यमग्राम विधानसभा क्षेत्र के नीलगंज सुभाषनगर में सुभाष नगर पेट्रोल पंप के पास एक गली में VVPAT पर्चियां पड़ी मिली हैं। इसे लेकर सत्ता पक्ष और विपक्षी पार्टियों में आरोप-प्रत्यारोप के दौर शुरू हो गए हैं।

                                                                                                                                                                MAY 04, 2026 / 5:46 AM IST

                                                                                                                                                                West Bengal Chunav Result Live: ममता बनर्जी अपनी सत्ता रख पाएंगी बरकरार या BJP रचेगी इतिहास? पश्चिम बंगाल में आज फैसले का दिन

                                                                                                                                                                पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान रोमांचक मुकाबले के बाद सोमवार (4 मई) को मतों की गिनती होगी। मतगणना के परिणाम तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP), कांग्रेस और वाम के लिए महत्वपूर्ण होंगे। सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) अपनी सत्ता बरकरार रख पाएगी या फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) बंगाल में बड़ी सफलता हासिल कर इतिहास रचेगी

                                                                                                                                                                  MAY 04, 2026 / 5:34 AM IST

                                                                                                                                                                  West Bengal Chunav Result Live: लॉकेट चटर्जी का दावा- 'पश्चिम बंगाल में BJP आ रही है'

                                                                                                                                                                  भारतीय जनता पार्टी की सीनियर नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा, "कुछ घंटों के बाद हमें नतीजे मिल जाएंगे। पश्चिम बंगाल में BJP आ रही है। आज जो नोआपारा का VVPAT दूसरी जगह मिल रहा है। BDO और पुलिस ये लेकर जा रहे थे। हमारे कार्यकर्ताओं ने ये पकड़ लिया है। ये क्यों हुआ? VVPAT कैसे जा रहा है? ये लोग चाहते हैं कि कुछ ऐसा हो जाए जिससे मतगणना रुक जाए। जनता ने अपना फैसला सुना दिया है जो हमारे पक्ष में है।"

                                                                                                                                                                    MAY 04, 2026 / 5:30 AM IST

                                                                                                                                                                    West Bengal Chunav Result Live: बंगाल के साथ आज 5 राज्यों के जारी होंगे नतीजे

                                                                                                                                                                    पश्चिम बंगाल के साथ आज तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के दौरान रोमांचक मुकाबले के बाद मतों की गिनती होगी। मतगणना के परिणाम तृणमूल कांग्रेस और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) जैसे प्रमुख सत्तारूढ़ क्षेत्रीय दलों के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और वाम के लिए भी महत्वपूर्ण होंगे।

                                                                                                                                                                      MAY 04, 2026 / 5:25 AM IST

                                                                                                                                                                      West Bengal Chunav Result Live: ममता बनर्जी के लिए क्यों मुश्किल है ये चुनाव?

                                                                                                                                                                      इस बार ममता बनर्जी को सत्ता विरोधी लहर, भ्रष्टाचार के आरोप, भर्ती घोटालों और शासन संबंधी सवालों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर, BJP के लिए बंगाल अब भी अधूरा राजनीतिक लक्ष्य बना हुआ है। पार्टी का मानना है कि वह राज्य में सत्ता हासिल कर अपने अंतिम वैचारिक मोर्चे को पार कर सकती है। पार्टी का वोट शेयर 2011 में लगभग चार प्रतिशत से बढ़कर 2019 में करीब 40 प्रतिशत तक पहुंचा और 2021 में उसने 77 सीटें जीतीं, जिससे वह तृणमूल की मुख्य प्रतिद्वंद्वी बन गई।

                                                                                                                                                                        MAY 04, 2026 / 5:16 AM IST

                                                                                                                                                                        West Bengal Chunav Result Live: बंगाल जीतने के लिए BJP ने झोंकी ताकत

                                                                                                                                                                        2021 में हुए बंगाल विधानसभा चुनाव में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में BJP ने आक्रामक अभियान चलाया था, तब ममता बनर्जी ने चोटिल होने के बावजूद व्हीलचेयर पर रहकर मुकाबला किया और जीतीं, जिससे उनका कद राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत विपक्षी नेता के रूप में बढ़ा। 2026 की लड़ाई अधिक कठिन मानी जा रही है।

                                                                                                                                                                          MAY 04, 2026 / 5:11 AM IST

                                                                                                                                                                          West Bengal Chunav Result Live: ममता बनर्जी के लिए क्यों निर्णायक है ये चुनाव?

                                                                                                                                                                          ममता बनर्जी के लिए पश्चिम बंगाल चुनाव उनके राजनीतिक जीवन की निर्णायक लड़ाई माना जा रहा है। लगातार तीन कार्यकाल और डेढ़ दशक तक सत्ता में रहने के बाद वह न केवल सत्ता बरकरार रखने बल्कि अपने स्थापित राजनीतिक ढांचे की रक्षा के लिए भी संघर्ष कर रही हैं। तृणमूल कांग्रेस और बनर्जी के बीच अंतर लगभग समाप्त हो चुका है।

                                                                                                                                                                            MAY 04, 2026 / 5:07 AM IST

                                                                                                                                                                            West Bengal Chunav Result Live: अगर जीतीं तो विपक्ष का मजबूत चेहरा बनेंगी ममता बनर्जी

                                                                                                                                                                            बड़ा सवाल है कि क्या लगातार चौथी जीत बंगाल सीएम ममता बनर्जी को 2029 के लोकसभा चुनावों से पहले BJP के खिलाफ सबसे मजबूत विपक्षी चेहरा स्थापित कर सकती है, या फिर BJP को राज्य में सत्ता का रास्ता मिल गया। दो चरणों में हुए विधानसभा चुनाव में कुल मतदान 92.47 प्रतिशत दर्ज किया गया। पहले चरण में 93.13 प्रतिशत और दूसरे में 91.66 प्रतिशत मतदान हुआ। यह स्वतंत्रता के बाद का अब तक का सर्वाधिक मतदान है। इसने 2011 के 84 प्रतिशत मतदान के रिकॉर्ड को भी पार कर लिया, जब बनर्जी पहली बार सत्ता में आई थीं। उस साल 34 वर्षों के वाम मोर्चा शासन का अंत हुआ था।

                                                                                                                                                                              MAY 04, 2026 / 5:04 AM IST

                                                                                                                                                                              West Bengal Chunav Result Live: क्या ममता कड़ी परीक्षा में होंगी पास या BJP रचेगी इतिहास?

                                                                                                                                                                              पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा आज (4 मई) होने वाला है। दोपहर तक यह स्पष्ट हो जाएगा कि सीएम ममता बनर्जी का लंबे समय से चला आ रहा राजनीतिक वर्चस्व बरकरार रहता है या BJP आखिरकार राज्य में सत्ता तक पहुंचने में सफल होती है। यह चुनाव केवल इस बात तक सीमित नहीं रह गया है कि राज्य सचिवालय 'नबान्न' तक कौन पहुंचेगा, बल्कि यह इस बात पर जनमत संग्रह बन गया है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 15 वर्षों के शासन के बाद भी बंगाल की केंद्रीय राजनीतिक शक्ति बनी रहती हैं या नहीं।

                                                                                                                                                                                MAY 04, 2026 / 5:03 AM IST

                                                                                                                                                                                West Bengal Chunav Result Live: पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजे आज होंगे जारी

                                                                                                                                                                                पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की आज यानी चार मई को मतगणना होने वाली है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा 15 मार्च को निर्वाचन आयोग द्वारा किए जाने के 46 दिन बाद राज्य का हाल के वर्षों का सबसे तीखा राजनीतिक मुकाबला रिकॉर्ड मतदान के साथ समाप्त हो गया। अब नतीजों का इंतजार है। आज दोपहर 12 बजे तक यह साफ हो जाएगा कि बंगाल में कौन राज करेगा।

                                                                                                                                                                                  MAY 04, 2026 / 5:01 AM IST

                                                                                                                                                                                  मनीकंट्रोल हिंदी के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है