Get App

72nd National Film Awards: कार्तिक आर्यन से लेकर यामी गौतम तक...जानें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2026 में किसे मिला कौन सा अवॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट

72nd National Film Awards: 72वें राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड्स में भारतीय सिनेमा के कई सितारों और फिल्मों को सम्मान मिला है। ‘आर्टिकल 370’ से यामी गौतम, मम्मूटी, कार्तिक आर्यन और राजकुमार पेरियासामी जैसे नाम सुर्खियों में हैं। अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों ने भी पुरस्कार जीते हैं। वहीं, दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार मिला है

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Sep 22, 2026 पर 6:31 PM
72nd National Film Awards: कार्तिक आर्यन से लेकर यामी गौतम तक...जानें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2026 में किसे मिला कौन सा अवॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट
Maharaja को एक्शन के लिए भी पहचान मिली है और अनल अरासु बेस्ट एक्शन डायरेक्शन का पुरस्कार हासिल किया हैं।

72nd National Film Awards: भारतीय सिनेमा के लिए 72वें राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड्स का दिन खास रहा। देशभर की फिल्मों और कलाकारों को उनके बेहतरीन काम के लिए सम्मान मिला। इस बार ‘आर्टिकल 370’ और यामी गौतम से लेकर मम्मूटी, कार्तिक आर्यन और राजकुमार पेरियासामी तक कई बड़े नाम पुरस्कार जीत रहे हैं। अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों ने भी अपनी खास जगह बनाई है। वहीं, दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। समारोह में अभिनय के साथ-साथ संगीत, निर्देशन, सिनेमैटोग्राफी, एक्शन और तकनीकी काम के लिए भी कई कलाकारों को पुरस्कार मिले हैं।

‘आर्टिकल 370’ का दबदबा, यामी गौतम को मिला सम्मान

इस साल के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में बड़ी उपलब्धि दर्ज कर रही है। फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला है। इसी फिल्म में प्रभावशाली अभिनय के लिए यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस इन अ लीडिंग रोल का सम्मान हासिल किया। फिल्म की सफलता यहीं नहीं रुकती। इसके संगीत के लिए शाश्वत सचदेव को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (सॉन्ग्स) का पुरस्कार मिला है। यानी फिल्म कहानी, अभिनय और संगीत तीनों मोर्चों पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है।

मम्मूटी और कार्तिक आर्यन को भी मिला सम्मान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें