Viral 80s Trend: रणबीर कपूर से लेकर ऐश्वर्या राय तक, इन सेलेब्स ने भी उठाया ट्रेंडिंग 80s लुक्स का लुफ्त, देखें फोटोज

Viral 80s Trend: सोशल मीडिया 80s रेट्रो लुक्स रिक्रिएट करना ट्रेंड बना हुआ है। इस ट्रेंड को अब बॉलीवुड सितारों ने भी फोलो कर लिया है। तो चलिए एक नजर डालते हैं सितारों के ट्रेंडिग रेट्रो लुक पर...

अपडेटेड Sep 10, 2026 पर 10:51
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Viral 80s Trend: सोशल मीडिया पर 80 के दशक का दौर छाया हुआ है। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज रेट्रो स्टाइल को अपना रहे हैं। इंस्टाग्राम पर एक नया वायरल ट्रेंड चल पड़ा है, जिसमें फैन्स को उनके पसंदीदा स्टार्स 80 के दशक के क्लासिक लुक और स्टाइल में दिख रहे हैं। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, शाहरुख खान, गौरी खान और कई अन्य सेलेब्रिटीज इस ट्रेंड में शामिल हुए। आइए उन स्टार्स पर एक नजर डालते हैं जो इस वायरल ट्रेंड का हिस्सा बने।

कियारा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर AI से बनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के साथ नजर आ रही थीं। यह कपल रेट्रो अवतार में दिखा। वहीं इस तस्वीर में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का भी रेट्रो लुक देख सकते हैं।

इस फोटो में विजय देवकोंडा, रश्मिका मंदाना, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, सैफ अली खान और करीना कपूर का रेट्रो लुक नजर आ रहा है, जो फैंस के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है।

परिणाति चोपड़ा, राघव चड्ढा, सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल, सोहा अली खान, कुणाल खेमू ने भी इस ट्रेंड को फोलो किया और फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

वरुण धवन, सलमान खान और श्रद्धा कपूर -आदित्य रॉय कपूर का लुक भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस तस्वीर में कृति सेनन से लेकर अनन्या पांडे तक कई हसीनाओं के रेट्रो लुक देख सकते हैं।

मनीष पॉल, हनी सिंह और जैकी भगनानी का रेट्रो लुक भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है।