Aamir Khan इस फिल्म में अपने कैरेक्टर को रियल फील देने के चक्कर में एक दिन में खाए थे 100-100 पान

Aamir Khan को बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है, क्योंकि वो अपने रोल में जान डालने के लिए बहुत मेहनत करते हैं। ऐसे ही पीके फिल्म में अपने रोल में रियल फील लाने के लिए उन्होंने एक दिन में इतने ढेर सारे पान खा डाले थे कि उनके मुंह में छाले हो गए थे।

अपडेटेड Nov 04, 2025 पर 9:32 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
साल 2014 में रिलीज हुई ‘पीके’ फिल्म को राजकुमार हिरानी के डायरेक्ट किया था।

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट Aamir Khan, अपनी फिल्मों में जो भी किरदार निभाते हैं, उसमें जान डाल देते हैं। उनके निभाए हुए किरदार को लोग सालों-साल याद रखते हैं। इसके लिए वो काफी मेहनत भी करते हैं। जैसे कि उन्होंने अनुष्का शर्मा के साथ की अपनी फिल्म ‘पीके’ में किया था। इस फिल्म में वो एलियन बने थे, जो दूसरे ग्रह से आया था। असल जिंदगी में उन्हें शायद ही किसी ने पान खाते हुए देखा हो, लेकिन इस फिल्म के लिए उन्होंने इतने पान खाए थे कि मुंह में छाले हो गए थ। साल 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म को राजकुमार हिरानी के डायरेक्ट किया था। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट रही थी।

आमिर के साथ सेट पर रहता था पनवाड़ी

फिल्म में एलियन बने आमिर ने अपने कैरेक्टर में सच्चाई का तड़का देने के लिए पान खाने की आदत को गले लगा लिया था। इस फिल्म में उनका किरदार दूसरे ग्रह से पृथ्वी पर किसी मकसद से आता है, लेकिन फिर यहां आकर फंस जाता है। वो अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करके यहां के लोगों की भाषा और तरीका सीख लेता है। साथ ही यहां के लोगों का खान-पान और रहन-सहन भी सीखता है। फिल्म में उनका किरदार पूरेवक्त पान चबाता रहता था। उनके साथ शूटिंग सेट पर पूरे वक्त एक पनवाड़ी रहता था जो उनके लिए पान बनाया करता था। आमिर खान ने इसके बारे में खुद एक इंटरव्यू में बताया था।

एक दिन में 100 पान का रिकॉर्ड

आमिर खान ने बताया कि अपने रोल को रियल दिखाने के लिए पूरे दिन पान चबाते रहते थे। वो दिन भर में कम से कम 100 पान चबा जाते थे। वह अपने किरदार के होंठ नैचुरली लाल रखना चाहते थे। साथ ही उन्हें वो पान वाला नैचुरल एक्सेंट चाहिए था, इसलिए वो पान खाते रहते थे।

चुकानी पड़ी थी कीमत


फिल्म तो ब्लॉकबस्टर रही थी, लेकिन इसकी उन्हें बड़ी कीमत चुकानी पड़ी थी। आमिर खान को लगातार पान खाने की वजह से मुंह में छाले पड़ गए थे और वह काफी परेशान हुए थे। इसके बावजूद वो अपने किरदार और सीन्स में रियल फील देने के लिए पान खाते थे। फिल्म में आमिर खान की को-स्टार रहीं अनुष्का शर्मा ने इसी इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें देखकर वो बहुत बुरा फील करती थीं, क्योंकि आमिर खान को चाहे अनचाहे पान खाने पड़ते थे और पूरे दिन उनके मुंह में पान लगे रहते थे।

पीके ने 700 करोड़ से ज्यादा कमाए थे वर्ल्डवाइड

आमिर खान की ये फिल्म तकरीबन 85 करोड़ रुपये की लागत में बनी थी। लेकिन इस फिल्म ने 122 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 700 करोड़ से ज्यादा रहा था।

Cinema Ka FlashBack: अपनी पहली फिल्म के लिए Amitabh Bachchan ने किया था ऐसा त्याग, मेकअप मैन ने बांध दिए थे तारीफों के पुल

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।