Aamir Khan: 8 साल बाद आमिर खान अटेंड करेंगे ये अवॉर्ड, इससे पहले दिनानाथ मंगेशकर पुरस्कार में पहुंचे थे एक्टर

Aamir Khan: आमिर खान दशकों से अवॉर्ड शोज से दूरी बनाएं हुए हैं। लेकिन 8 साल बाद वह आरके लक्ष्मण पुरस्कार लेने के लिए पुणे पहुंचेंगे...

अपडेटेड Nov 06, 2025 पर 6:30 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
8 साल बाद आमिर खान अटेंड करेंगे ये अवॉर्ड

Aamir Khan: आमिर खान बॉलीवुड के सबसे बड़े और बेहतरीन सुपरस्टार्स में से एक हैं, जो लगातार शानदार फिल्में देने के लिए जाने जाते हैं। सुपरस्टार ने कई यादगार किरदार निभाए हैं, लेकिन वह उन कुछ ही एक्टर्स में से हैं जो अवॉर्ड फंक्शन में शामिल होने से बचते हैं। उन्होंने लंबे समय से किसी अवॉर्ड इवेंट में शिरकत नहीं की थी। पिछली बार वह दिवंगत सिंगर लता मंगेशकर के सम्मान में आयोजित मास्टर दिनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड्स में शामिल हुए थे।

आमिर खान, जो आमतौर पर अवॉर्ड कार्यक्रमों में शामिल नहीं होते, 8 साल बाद अवॉर्ड शो में शिरकत करने जा रहे हैं। जी हां, एक्टर आरके लक्ष्मण पुरस्कार लेने के लिए पुणे पहुंचेंगे। इससे पहले 2017 में जब लता मंगेशकर ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से बुलाया था, वह फिल्म दंगल में उनके बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए खास दिनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड्स में गए थे।

आर.के. लक्ष्मण अवॉर्ड आमिर खान को पुणे में 23 नवंबर 2025 को दिया जाएगा। साथ में ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान का लाइव कॉन्सर्ट भी होगा। यह ईवेंट शाम 5 बजे MCA क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होगा, जहां संगीत और यादें मिलकर उस कार्टूनिस्ट को सम्मानित करेंगी, जिसने भारत के सबसे प्रिय पात्रों में से एक, द कॉमन मैन, को बनाया था।

दिवंगत आर.के. लक्ष्मण भारत के सबसे पसंदीदा कार्टूनिस्टों में से एक रहे हैं। वे अपने मशहूर कार्टून स्ट्रिप “You Said It” (यू सेड इट) और “The Common Man” (द कॉमन मैन) किरदार के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने कार्टून के ज़रिए आम लोगों की ज़िंदगी, उनकी मुश्किलें और समाज की सच्चाई को हंसी और सोच के साथ पेश किया, जिससे लोग न सिर्फ हँसते थे बल्कि सोचते भी थे।

उन्होंने अपने भाई आर.के. नारायण द्वारा लिखी मशहूर टीवी सीरीज़ “मालगुड़ी डेज़” के लिए भी स्केच बनाए थे। अपने जीवन में उन्हें कई सम्मान मिले, जिनमें पद्म भूषण, पद्म विभूषण, और मैसूर यूनिवर्सिटी की ओर से हॉनरेरी डॉक्टरेट डिग्री शामिल है। इसके अलावा, आमिर खान को हाल ही में घोषित RK लक्ष्मण पुरस्कार फॉर एक्सीलेंस से सम्मानित किया जाएगा। RK लक्ष्मण के परिवार द्वारा स्थापित यह पुरस्कार, आमिर खान को मिलने वाला पहला प्रतिष्ठित सम्मान होने जा रहा है।


हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।