बॉलीवुड की चर्चित फिल्म धुरंधर इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। लेकिन इसके पीछे की सबसे दिलचस्प कहानी है फिल्म के लीड रोल की कास्टिंग। निर्देशक आदित्य धर और उनकी टीम ने इस किरदार के लिए 1300 से ज्यादा ऑडिशन लिए और आखिरकार उस चेहरे को चुना जो आज दर्शकों के दिलों में जगह बना चुका है।
निर्देशक आदित्य धर ने बताया कि धुरंधर की कहानी बेहद संवेदनशील और दमदार है, इसलिए इसके लीड किरदार के लिए सही कलाकार चुनना आसान नहीं था। कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने देशभर से नए और पुराने चेहरों को बुलाया। लगभग तीन महीने तक लगातार ऑडिशन चलते रहे। हर कलाकार को अलग-अलग सीन और इमोशन परखा गया।
इन 1300 ऑडिशन के बाद टीम ने सारा अर्जुन को चुना, जिन्हें आदित्य धर ने “सबसे बेस्ट” करार दिया। सारा की मासूमियत और गहराई ने किरदार को और भी खास बना दिया। निर्देशक का मानना है कि इस रोल के लिए वही सबसे सही थीं और उनकी परफॉर्मेंस ने फिल्म को नई ऊंचाई दी।
सारा अर्जुन ने इंस्टा पर रणवीर को थैंक यू कहा, "तुम्हारे साथ काम करना सपना था।" फिल्म पाकिस्तान के ल्यारी गैंग पर बेस्ड स्पाई थ्रिलर है, जहां रणवीर RAW एजेंट बने। संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल के साथ सारा की एंट्री सरप्राइज पैकेज रही। फैंस सारा-रणवीर की केमिस्ट्री पर दीवाने हुए।
धुरंधर ने रिलीज के सिर्फ 10 दिनों में ₹350 करोड़ का भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ₹500 करोड़ का ग्लोबल कलेक्शन पार कर लिया। यह आंकड़े बताते हैं कि फिल्म ने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया है। रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और अन्य सितारों के साथ सारा अर्जुन की मौजूदगी ने फिल्म को और भी खास बना दिया। बता दें कि इस फिल्म का सिक्वल 19 मार्च को रिलीज हो रहा है और फैंस को बेसब्री से इसका इंतजार है।