A.R Rahman: विवाद के बाद टीवी पर स्माइल के साथ लौटे एआर रहमान, कपिल शर्मा शो में मचाया धमाल

A.R Rahman In Kapil Show: मशहूर संगीतकार ए.आर. रहमान हाल ही में अपने ‘कम्यूनल थिंग’ वाले बयान को लेकर सुर्खियों में रहे थे। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर काफी बहस छिड़ गई थी और लोग अलग-अलग राय दे रहे थे। लंबे समय से सार्वजनिक मंचों से दूर रहने के बाद रहमान ने अब पहली बार अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। वह द कपिल शर्मा शो में पहुंचे और अपनी उपस्थिति से दर्शकों को खुश कर दिया।

अपडेटेड Jan 31, 2026 पर 4:35 PM
Story continues below Advertisement

ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान इन दिनों एक विवादस्पद बयान की वजह से चर्चा में हैं, लेकिन उन्होंने पहली बार टीवी पर हंसी-खुशी नजर आए। बीबीसी इंटरव्यू में 'कम्युनल थिंग' वाले बयान पर घिरी आलोचना के बाद 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' में उनका जलवा देखने लायक रहा। नेटफ्लिक्स पर 31 जनवरी रात 8 बजे स्ट्रीम होने वाले इस एपिसोड का प्रोमो वायरल हो चुका है।

कपिल का तंज भरा स्वागत

प्रोमो में कपिल शर्मा रहमान की शर्मीली अदा पर खूब चुटकी लेते दिखे। लता मंगेशकर के गानों वाली सीडी पर हाथ रखवाकर कसम दिलाई, "एक लाइन के सवाल का एक लाइन में जवाब दोगे!" कपिल ने हंसाते हुए कहा, "रहमान साहब को चार लाइन का सवाल पूछो, जवाब आता है – हां, ना, वैरी गुड!" पूरा सेट ठहाकों से गूंज उठा। यह रहमान का विवाद के बाद पहला पब्लिक अपीयरेंस था, जहां उन्होंने सादगी से सबको इम्प्रेस किया।

उनके साथ 'गांधी टॉक्स' साइलेंट फिल्म की पूरी टीम अदिति राव हैदरी, विजय सेतुपति और सिद्धार्थ जाधव मौजूद थे। कपिल ने अदिति से शादी का 'व्हाई' पूछा तो 'वॉव' बोलकर मजा दोगुना कर दिया। विजय सेतुपति के साथ नवजोत सिंह सिद्धू वाला क्रिकेट जोक और सिद्धार्थ का म्यूजिकल डंब शराड्स राउंड हंसी का डोज साबित हुआ। प्रोमो कैप्शन में लिखा, "शशश से हाहा तक का सफर!"


विवाद की शुरुआत और सफाई

बीबीसी एशियन नेटवर्क को रहमान ने कहा था कि क्रिएटिव न होने वाले लोग फैसले लेते हैं, और यह 'कम्युनल थिंग' हो सकता है। सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। आमाल मल्लिक ने समर्थन किया, लेकिन रानी मुखर्जी ने खारिज कर दिया। रहमान ने वीडियो में सफाई दी, "मेरा मकसद संगीत से प्रेरित करना है। भारत में अभिव्यक्ति की आजादी का आभारी हूं।" विवाद के बीच यह शो उनके लिए रिफ्रेशिंग ब्रेक साबित हुआ। रहमान ने 'गांधी टॉक्स' का म्यूजिक दिया है, जो साइलेंट फिल्म होने से खास है। कपिल के शो ने हमेशा से सेलेब्स को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश किया। फैंस कमेंट्स में लिख रहे, "रहमान का हंसी-मजाक कमाल!" यह एपिसोड विवाद भुलाने का मौका देगा।

सोशल मीडिया पर रहमान की इस उपस्थिति को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। लोग कह रहे हैं कि रहमान ने अपने शांत और विनम्र स्वभाव से फिर साबित कर दिया कि वह सिर्फ एक महान संगीतकार ही नहीं, बल्कि एक बड़े इंसान भी हैं। शो में उनकी मौजूदगी ने दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ दिया और यह दिखाया कि कला की ताकत विवादों से कहीं ज्यादा होती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।