Get App

A.R Rahman: विवाद के बाद टीवी पर स्माइल के साथ लौटे एआर रहमान, कपिल शर्मा शो में मचाया धमाल

A.R Rahman In Kapil Show: मशहूर संगीतकार ए.आर. रहमान हाल ही में अपने ‘कम्यूनल थिंग’ वाले बयान को लेकर सुर्खियों में रहे थे। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर काफी बहस छिड़ गई थी और लोग अलग-अलग राय दे रहे थे। लंबे समय से सार्वजनिक मंचों से दूर रहने के बाद रहमान ने अब पहली बार अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। वह द कपिल शर्मा शो में पहुंचे और अपनी उपस्थिति से दर्शकों को खुश कर दिया।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Jan 31, 2026 पर 4:35 PM
A.R Rahman: विवाद के बाद टीवी पर स्माइल के साथ लौटे एआर रहमान, कपिल शर्मा शो में मचाया धमाल

ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान इन दिनों एक विवादस्पद बयान की वजह से चर्चा में हैं, लेकिन उन्होंने पहली बार टीवी पर हंसी-खुशी नजर आए। बीबीसी इंटरव्यू में 'कम्युनल थिंग' वाले बयान पर घिरी आलोचना के बाद 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' में उनका जलवा देखने लायक रहा। नेटफ्लिक्स पर 31 जनवरी रात 8 बजे स्ट्रीम होने वाले इस एपिसोड का प्रोमो वायरल हो चुका है।

कपिल का तंज भरा स्वागत

प्रोमो में कपिल शर्मा रहमान की शर्मीली अदा पर खूब चुटकी लेते दिखे। लता मंगेशकर के गानों वाली सीडी पर हाथ रखवाकर कसम दिलाई, "एक लाइन के सवाल का एक लाइन में जवाब दोगे!" कपिल ने हंसाते हुए कहा, "रहमान साहब को चार लाइन का सवाल पूछो, जवाब आता है – हां, ना, वैरी गुड!" पूरा सेट ठहाकों से गूंज उठा। यह रहमान का विवाद के बाद पहला पब्लिक अपीयरेंस था, जहां उन्होंने सादगी से सबको इम्प्रेस किया।

उनके साथ 'गांधी टॉक्स' साइलेंट फिल्म की पूरी टीम अदिति राव हैदरी, विजय सेतुपति और सिद्धार्थ जाधव मौजूद थे। कपिल ने अदिति से शादी का 'व्हाई' पूछा तो 'वॉव' बोलकर मजा दोगुना कर दिया। विजय सेतुपति के साथ नवजोत सिंह सिद्धू वाला क्रिकेट जोक और सिद्धार्थ का म्यूजिकल डंब शराड्स राउंड हंसी का डोज साबित हुआ। प्रोमो कैप्शन में लिखा, "शशश से हाहा तक का सफर!"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें