Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में एयर इंडिया प्लेन क्रैश से हिला बॉलीवुड, आमिर खान से लेकर अक्षय कुमार ने जताया दुख

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 टेक ऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गई। विमान में कुल 242 लोग सवार थे। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। बॉलीवुड से रितेश देशमुख, अक्षय कुमार, सनी देओल और परिणीति चोपड़ा कई एक्टर ने भी हादसे पर दुख जताया है।

अपडेटेड Jun 12, 2025 पर 7:55 PM
Story continues below Advertisement
रितेश देशमुख, अक्षय कुमार, सनी देओल और परिणीति चोपड़ा ने हादसे को लेकर संवेदना व्यक्त की

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद से बड़ी खबर आ रही है। अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लंदन के जा रही एयर इंडिया विमान का AI-171 विमान टेक ऑफ करते ही क्रैश हो गया। एयर इंडिया के इस विमान में यात्री और क्रू मेंबर सहित कुल 242 लोग सवार थे। इस भीषण हादसा पूरे देश को भीतर तक झकझोर गया है। देशभर से लोग सोशल मीडिया पर पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे पर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने गहरा शोक जताया है।

रितेश देशमुख, अक्षय कुमार, जान्हवी कपूर, सनी देओल और परिणीति चोपड़ा ने हादसे को लेकर संवेदना व्यक्त की। एक्टर अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "एयर इंडिया दुर्घटना की खबर सुनकर हैरान हूं। इस कठिन समय में मेरी सभी प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।"

सेलेब्रिटीज ने क्या कहा


करण जौहर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिया, "एयर इंडिया की दुर्भाग्यपूर्ण उड़ान को लेकर दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है। लगातार जान गंवाने और घायल होने की सूचना मिल रही है। मैं सभी के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों के परिवारों और उनके प्रियजनों के साथ हैं।"

Karan Johar

Akshay Kumar

रितेश ने अपने एक्स अकाउंट पर कहा कि वह इस दुखद खबर से "पूरी तरह टूट गए हैं"। अपने पोस्ट में लिखा, "अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे के बारे में सुनकर दिल टूट गया है और मैं सदमे में हूं। मेरी संवेदनाएं सभी यात्रियों, उनके परिवारों और जमीन पर प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। इस बेहद मुश्किल समय में मैं उन सभी के लिए प्रार्थना करता हूं।"

कंगना रनौत ने ट्विटर पर अपना दुख व्यक्त करते हुए कहा, "अहमदाबाद विमान दुर्घटना की खबर बेहद दुखद और दर्दनाक है। मैं ईश्वर से सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हूं, ईश्वर इस संकट की घड़ी में सभी प्रभावित परिवारों को शक्ति प्रदान करें।" वहीं सोनू सूद ने लिखा, "लंदन के लिए उड़ान भरने के बाद अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया के विमान के लिए प्रार्थना।"

अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने भी अपना रिएक्शन देते हुए कहा, "अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद एयर इंडिया की उड़ान दुर्घटना की खबर से स्तब्ध हूं। ऐसी त्रासदियों का भार शब्दों में बयां करना असंभव है। यात्रियों, चालक दल और आज रात जवाब का इंतजार कर रहे हर परिवार के लिए गहराई से प्रार्थना कर रही हूं।" आमिर खान ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया है।

 

सनी देओल ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर विमान हादसे को लेकर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, "अहमदाबाद में विमान दुर्घटना की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। मेरी दिल से प्रार्थना है कि जो लोग लापता हैं, वे जल्द से जल्द सुरक्षित मिल जाएं और उन्हें पूरी देखभाल मिल सके। जिन लोगों ने इस हादसे में अपनी जान गंवाई है, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवारों को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करे।"

दुखद विमान हादसे को लेकर अभिनेता अल्लू अर्जुन ने भी गहरा शोक जताया। उन्होंने एक्स पर लिखा, "अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट दुर्घटना की खबर से दिल टूट गया है। पीड़ितों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर सभी दिवंगत आत्माओं को शांति दे। यह घटना वास्तव में दिल दहला देने वाली है।"

कितने लोग सवार थे

अहमदाबाद से लंदन जा रहे इस विमान में यात्री और कू मेंबर सहित कुल कुल 242 लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 241 लोगों के मौत की खबर आई है वहीं एक युवक इस हादसे में बचने की सुचना मिली है। एयर इंडिया के इस विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक थे।

Sidhu MooseWala News: सिद्धू मूसेवाला की लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने क्यों की हत्या? BBC की डॉक्यूमेंट्री में बड़ा खुलासा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।