Aishwarya Rai: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 का 23 मई को समापन हो चुका है। इस साल कान्स की जान कही जाने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन इस इवेंट की क्लोजिंग सेरेमनी में शामिल हुई थीं। शुरुआत में उनके न दिखने और एक्ट्रेस के कान्स में शामिल होने से जुड़ी कोई अपडेट भी सामने नहीं आई थी, जिसके बाद अटकलें थी कि वह इवेंट में शामिल नहीं होंगी। लेकिन फेस्टिवल की क्लोजिंग सेरेमनी में एक से बढ़कर एक लुक के साथ ऐश्वर्या ने धमाकेदार एंट्री कर सभी का दिल जीत लिया।
अब एक्ट्रेस का नया लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस लुक में ऐश ऑल व्हाइट आउटफिट में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के शोल्डर पर बड़ा सा व्हाइट रोज बना है। दूर बालकनी में खड़े होकर ऐश्वर्या राय ने पोज दिए हैं। तस्वीर देखकर ऐसा लग रहा है जैसे ऐश बड़े से गुलाब के बीच खड़ी हों। एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
इससे पहले ब्लू मरेड गाउन और सोफी कॉउचर के डिज़ाइन किए गए उनके पाउडर पिंक गाउन में उनका दूसरा लुक भी सबको खूब पसंद आया। उन्हें मोहित राय ने स्टाइल किया था। इसके बाद लास्ट डे एक्ट्रेस को सफेद ब्लैजर और पेंट में देखा गया, जिसे उन्होंने फेदर रैप स्टोल के साथ कैरी किया है। उन्होंने मिनिमल मेकअप और मिडिल पार्टेड हेयरस्टाइल से अपना लुक पूरा किया। उनका यह आउटफिट बेहद क्लासी और खूबसूरत लग रहा था। इस आउटफिट को चीनी डिजाइनर चेनी चान ने डिजाइन किया था।
ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ कान्स पहुंचीं हैं। आराध्या का लुक भी काफी चर्चा में रहा। उन्हें लाल सिल्क गाउन में देखा गया, जिसे उन्होंने मैचिंग श्रग के साथ पहना था। आराध्या ने अपने लुक को लिपग्लॉस और साइड-पार्टेड हेयरस्टाइल से पूरा किया। ऐश्वर्या जहां भी जाती हैं, उनकी बेटी आराध्या अक्सर उनके साथ होती हैं। ऐश्वर्या कई सालों से आराध्या को कान्स में अपने साथ ला रही हैं।