Get App

Aishwarya Rai: व्हाइट रोज आउटफिट में बला की खूबसूरत लगीं ऐश्वर्या राय बच्चन, क्रिस्टल गाउन में ग्लैमरस लुक वायरल

Aishwarya Rai: कान्स 2026 की भले ही क्लोजिंग सेरेमनी हो चुकी हो, लेकिन ऐश्वर्या राय के रेट कार्पेट लुक सोशल मीडिया पर एक के बाद एक सामने आ रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि ऐश के आने के बाद हमारे लिए तो कान्स शुरू हुआ है। 3 आउटफिट के बाद अब एक्ट्रेस दो नए लुक सोशल मीडिया पर सनसनी मचाए हुए हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड May 25, 2026 पर 9:49 AM
Aishwarya Rai: व्हाइट रोज आउटफिट में बला की खूबसूरत लगीं ऐश्वर्या राय बच्चन, क्रिस्टल गाउन में ग्लैमरस लुक वायरल
फेस्टिवल की क्लोजिंग सेरेमनी में एक से बढ़कर एक लुक के साथ ऐश्वर्या ने धमाकेदार एंट्री कर सभी का दिल जीत लिया।

Aishwarya Rai: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 का 23 मई को समापन हो चुका है। इस साल कान्स की जान कही जाने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन इस इवेंट की क्लोजिंग सेरेमनी में शामिल हुई थीं। शुरुआत में उनके न दिखने और एक्ट्रेस के कान्स में शामिल होने से जुड़ी कोई अपडेट भी सामने नहीं आई थी, जिसके बाद अटकलें थी कि वह इवेंट में शामिल नहीं होंगी। लेकिन फेस्टिवल की क्लोजिंग सेरेमनी में एक से बढ़कर एक लुक के साथ ऐश्वर्या ने धमाकेदार एंट्री कर सभी का दिल जीत लिया।

अब एक्ट्रेस का नया लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस लुक में ऐश ऑल व्हाइट आउटफिट में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के शोल्डर पर बड़ा सा व्हाइट रोज बना है। दूर बालकनी में खड़े होकर ऐश्वर्या राय ने पोज दिए हैं। तस्वीर देखकर ऐसा लग रहा है जैसे ऐश बड़े से गुलाब के बीच खड़ी हों। एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Filmfare (@filmfare)

वहीं दूसरे नए लुक में वह पीच कलर की क्रिस्टल गाउन पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने साथ में फर्सी प्रोप लिया हुआ है। इस लुक में भी ऐश बेहद हसीन दिख रही हैं। चारों तरफ बस उन्हीं की खूबसूरती की बात हो रही हैं। फैंस एक्ट्रेस के दीवाने हुए जा रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें