Get App

SIP vs Lump Sum: ₹10 लाख का निवेश करना है, एकमुश्त लगाएं या SIP करें? समझिए किसमें है ज्यादा फायदा

SIP vs Lump Sum:₹10 लाख का निवेश करना है तो SIP बेहतर रहेगी या एकमुश्त निवेश? पांच साल और 12% सालाना रिटर्न के अनुमान पर दोनों का कैलकुलेशन अलग तस्वीर दिखाता है। जानिए किस तरीके से ज्यादा फंड बन सकता है और क्यों।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 10, 2026 पर 3:04 PM
SIP vs Lump Sum: ₹10 लाख का निवेश करना है, एकमुश्त लगाएं या SIP करें? समझिए किसमें है ज्यादा फायदा
नियमित कमाई से हर महीने निवेश करना है तो SIP सुविधाजनक तरीका है।

SIP vs Lump Sum: अगर आपके पास ₹10 लाख हैं और आप इसे म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं, तो सवाल उठता है कि पूरा पैसा एक साथ लगा दें या हर महीने SIP के जरिए निवेश करें? दोनों तरीकों के अपने फायदे हैं। लेकिन एक ही रकम और एक ही अनुमानित रिटर्न पर दोनों का नतीजा अलग हो सकता है।

इसे एक उदाहरण से समझते हैं। मान लेते हैं कि आपके पास ₹10 लाख हैं। निवेश की अवधि 5 साल है और सालाना औसत रिटर्न 12% मिलता है।

एकमुश्त निवेश करने पर कितना फंड बनेगा?

अगर आप पूरे ₹10 लाख एक साथ निवेश करते हैं और अगले 5 साल तक पैसा लगाए रखते हैं, तो 12% सालाना रिटर्न के हिसाब से आपका निवेश करीब ₹17.62 लाख हो जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें