Aishwarya Rai: लॉरियल पेरिस की 'लेसन्स ऑफ़ वर्थ' सीरीज़ का नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में ऐश्वर्या राय ब्रांड की टैगलाइन 'बिकॉज यू आर वर्थ इट...' को आज के सोशल मीडिया पर बेस्ड मापदंडों के अनुसार उस पर बात करती नजर आ रही हैं। वीडियो में, ऐश्वर्या बताती हैं कि कैसे वह लाइक्स और सोशल मीडिया पर होने वाली चिट चैट को अपनी पहचान पर हावी नहीं होने देती हैं। उन्होंने दर्शकों से भी ऐसा ही करने का आग्रह किया है।
ऐश्वर्या ने व्यक्तिगत मूल्य पर सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर बात की है। जहां कई लोग वेलीडेशन के लिए ऑनलाइन चीजों पर डिपेंड हो गए हैं। दर्शकों से अपने मूल्य का पैमाना बाहरी एप्रूवल से बदलने का आग्रह करते हुए, वह वीडियो में कहती हैं, "आए एम वर्थ इट, लेकिन असल में इसका फैसला कौन कर रहा है? पोस्ट की गई तस्वीरें? लाइक्स की संख्या? या सोशल मीडिया पर आने वाले कमेंट्स? हमने इन चीज़ों को बहुत ताकत दे दी है।
ऐश ने यह भी कहा कि चूंकि वह एक मां हैं, इसलिए यह उनके लिए 'गंभीर चिंता' का विषय है। उन्होंने कहा, "सोशल मीडिया और सामाजिक दबाव में ज़्यादा फ़र्क़ नहीं रह गया है। एक महिला और एक मां होने के नाते, यह सोचना बेहद चिंता का विषय है कि इसका बच्चों के दिमाग़ पर कितना गहरा असर हो सकता है। सच कहूं तो, यहां तक कि आसानी से प्रभावित होने वाले यंग लोगों के दिमाग पर भी इसका गहरा असर हो रहा है।
ऐश्वर्या ने आगे कहा कि चीजें ऐसे नहीं चल सकती हैं। हमें एक विकल्प चुनना होगा। हमें अपने आत्म-मूल्य की तलाश कहीं और करने की जरूरत नहीं है, खासकर सोशल मीडिया पर। उन्होंने कहा, "मूल्य जन्मजात होता है। वेलिडेशन के लिए किसी और की सहमति की जरूरत नहीं होती है। वह आपके भीरत ही मिल जाएगी। उन्होंने वीडियो के अंत में लोगों को यह विश्वास दिलाया कि वे 'वर्थ इट हैं और उन्हें अपने आप पर विश्वास करना चाहिए।
ऐश्वर्या का संदेश उनके फैंस को बखूबी समझ आया और उन्होंने नए वीडियो पर पॉजिटिव रिएक्ट दिए है। एक यूजर ने टिप्पणी की, "काश आधी दुनिया समझ पाती कि वह क्या कहना चाह रही हैं। एक अन्य ने उनके संदेश को "बिल्कुल सही" बताया। एक प्रशंसक ने कमेंट किया कि, "बहुत अच्छी बात कही और यह बात ऐश्वर्या ने ही कही है। कुछ प्रशंसकों ने कमेंट में उन्हें 'क्वीन' कहा, जबकि अन्य ने उनकी खूबसूरती पर कमेंट शेयर किया है।
ऐश्वर्या पिछली बार मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन I और II' में नज़र आई थीं। उन्होंने अभी तक अपने नेक्ट प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है। पिछले साल ऐश्वर्या अपने पति अभिषेक बच्चन से अलग होने की अटकलों के चलते चर्चा में थीं। हालांकि, इस कपल ने अपनी बेटी आराध्या के साथ मुंबई में एक शादी में शामिल होकर इन अफवाहों पर विराम लगा दिया था। हाल ही में उन्हें एक फैन ने विकेशन पॉइंट पर स्पॉट किया था।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।