Cannes 2026 closing ceremony: कान्स क्लोजिंग सेरेमनी में व्हाइट फर्री लुक में ग्लैमरस लगीं ऐश्वर्या राय, खूबसूरती के कायल हुए फैंस

Cannes 2026 closing ceremony: कान्स की क्लोजिंग सेरेमनी में ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने बोल्ज अंदाज से सबका दिल जीत लिया। एक्ट्रेस व्हाइट आउटफिट में बला की खूबसूरत लग रही थीं।

अपडेटेड May 24, 2026 पर 9:26 AM
Story continues below Advertisement
ऐश्वर्या का लेटेस्ट आउटफिट बेहद क्लासी और खूबसूरत है। इस आउटफिट को चीनी डिजाइनर चेनी चान ने डिजाइन किया है।

Cannes 2026 closing ceremony: फैंस ऐश्वर्या राय बच्चन के कान्स में लुक की झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उनकी शालीनता, स्टाइल और फैशन सेंस हमेशा सुर्खियों में छाए रहते हैं। कान्स 2026 में ऐश्वर्या ने अपने शानदार लुक से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अमित अग्रवाल के डिज़ाइन किया गया उनका ब्लू गाउन तो बेहद खूबसूरत था ही, इसके बाद कान्स की क्लोजिंग सेरेमनी में वे एक बोल्ड अवतार में नजर आईं।

सोफी कॉउचर के डिज़ाइन किए गए उनके पाउडर पिंक गाउन में उनका दूसरा लुक भी सबको खूब पसंद आया। उन्हें मोहित राय ने स्टाइल किया था। अब लास्ट डे एक्ट्रेस को सफेद ब्लैजर और पेंट में देखा गया, जिसे उन्होंने फेदर रैप स्टोल के साथ कैरी किया है। उन्होंने मिनिमल मेकअप और मिडिल पार्टेड हेयरस्टाइल से अपना लुक पूरा किया। उनका यह आउटफिट बेहद क्लासी और खूबसूरत लग रहा था। इस आउटफिट को चीनी डिजाइनर चेनी चान ने डिजाइन किया था।

जब भी ऐश्वर्या कान्स के रेड कार्पेट पर कदम रखती हैं, उनका नाम हर जगह छा जाता है। पैपराज़ी एक बार फिर उनका नाम एक साथ पुकारते नज़र आए। ब्लू गाउन में उनका लुक पहले भी वायरल हो चुका था। उस गाउन के साथ भी उन्होंने एक रैप किया था। ऐश्वर्या ने अपने लुक को साइड-पार्टेड हेयरस्टाइल से पूरा किया था।


ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ कान्स पहुंचीं हैं। आराध्या का लुक भी काफी चर्चा में रहा। उन्हें लाल सिल्क गाउन में देखा गया, जिसे उन्होंने मैचिंग श्रग के साथ पहना था। आराध्या ने अपने लुक को लिपग्लॉस और साइड-पार्टेड हेयरस्टाइल से पूरा किया। ऐश्वर्या जहां भी जाती हैं, उनकी बेटी आराध्या अक्सर उनके साथ होती हैं। ऐश्वर्या कई सालों से आराध्या को कान्स में अपने साथ ला रही हैं।

फिल्मों की बात करें तो, ऐश्वर्या ने फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' के दोनों भागों में 2022 और 2023 में नजर आई हैं। उन्होंने फिल्म में नंदिनी की भूमिका निभाई। ऐश्वर्या के इस किरदार की काफी सराहना हुई। फिलहाल, ऐश्वर्या की नई परियोजनाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।